: जुआ के विरुद्ध दर्री पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
02. घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.
*मशरूका :-*
जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी ( फट्टी) कायमीकर्ता सउनि ललित जायसवाल थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के नेतृत्व में दिनांक 19.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआडिया प्रगतिनगर बिजली आफिस के पास आम जगह में ताशपती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को आते देख कर भाग गये जुआ खेलते जुआड़ियान 01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष 02. रोहित चौहान पिता घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष 03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष 04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग. का मिले जो कुल जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी (फट्टी) मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो का कृत्य धारा छतीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
: दर्री पुलिस को चोरी के मामले में मिली अहम सफलता, आरोपी गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
▪️ **
▪️ *चोरी के चंद घंटे के भीतर चोरी के केस सुलझाने में मिली पुलिस को सफलता*
*▪️चोरी किये गए वाशिंग मशीन के साथ पकड़ाया चोर*
*अपराध क्रमांक 264/2023 धारा- 457,380 भादवि*
*नाम आरोपी-*
अनुज महंत पिता देवदास महंत उम्र 20 वर्ष पता श्यामनगर स्याहीमुड़ी थाना दर्री जिला कोरबा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.11.2023 के प्रार्थिया मनीषा यादव थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कि दिनांक 18-19.11.23 के दरम्यानी रात में उसके घर के आंगन में रखें लॉयड कंपनी का वाशिंग मशीन कीमती लगभग 14000 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी की पता शादी के लिए लगाया गया इसी क्रम में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त चोरी अनुज महत एवं उसके साथियो के द्वारा किया गया है आरोपी अनुज महंत को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि वह अपने साथी नान्हू तथा बबलू के साथ मिलकर उक्त चोरी को अंजाम दिया है चोरी को स्वीकार करते हुये उक्त चोरी गये वाशिंग मशीन को बरामद कराया है आरोपी को विधिवत की रफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिंहा सउनि ललित जायसवाल आर. सरोज साहू, अशोक चौहान, चंद्रविजय चंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
: छठ घाट पहुँच कर नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने दी छठ की बधाई
Mon, Nov 20, 2023
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल बालको स्थित राम मंदिर छठ घाट पहुँचे, वहां उन्होंने लोगो से मुलाकात छठ पूजा की शुभकामनाएं दी, 1 दिन पूर्व भी नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने लोगो घर जाकर खरना प्रसाद ग्रहण किया था |नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व का इतिहास रामायण काल यानी त्रेतायुग से जुड़ा हुआ है, पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम चंद्र जी और माता सीता जब 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे तब रामजी ने रावण वध के पाप से मुक्त होने के लिए ऋषि-मुनियों के आदेश पर राजसूय यज्ञ कराया था. मुग्दल ऋषि ने रामजी और माता सीता को यज्ञ के लिए अपने आश्रम में बुलाया. मुग्दल ऋषि के कहने पर माता सीता ने कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना की और व्रत रखे. इसके बाद माता सीता और रामजी दोनों ने पूरे छह दिनों तक मुग्दल ऋषि के आश्रम में रहकर पूजा-पाठ किए. इसलिए छठ पर्व की शुरुआत रामायण काल से मानी जाती है |