: दीपका क्षेत्रातंर्गत डीजल चोर चढे पुलिस के हत्थे,315 लीटर डीजल जप्त
Mon, Nov 27, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एस.ई.सी.एल. गेवरा प्रोजेक्ट के सुरक्षा उप निरीक्षक नंदलाल राय पिता सहदेव राय उम्र 58 वर्ष साकिन एमक्यू 30 उर्जा नगर का थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि एस.ई.सी.एल. गेवरा खदान के बी-2 कोल स्टाक में लगे पीसी मशीन से लगभग 350 लीटर डीजल चोरी कर बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12बीडी 7191 के चालक द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दीपका मे अपराध क्रमांक 400/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण “श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रौबिनसन गुडिया को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर एंव दिशा निर्देश मार्गदर्शन प्राप्त कर हमराह स्टाफ एवं प्रार्थी एवं गवाह को लेकर बोलेरो क्रमांक सीजी 12बीडी 7191 को तलाश करते हुए आरोपी वाहन स्वामी अरविंद के सकुनत ग्राम कोरई थाना बाकीमोंगरा पहुंचे तब वाहन स्वामी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़े। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए अपने एक अन्य साथी आरोपी नाजीर खान उर्फ टोबो के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकर करने पर आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक सीजी 12बीडी- 7191 एवं 04 जरीकेन में लगभग 140 लीटर डीजल एवं डीजल निकालने का पाईप जप्त किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके उसके साथी आरोपी नाजीन खान उर्फ टोबो को ग्राम नोनबिर्रा जाकर आरोपी के मेमोरण्डम कथन के मुताबिक 5 जरीकेन में लगभग 175 लीटर डीजल जप्त किया गया है। जुमला 315 लीटर डीजल कीमती लगभग 31500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक सीजी 12बीडी- 7191 आरोपियों से जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
: ठगी करने वाले बैंक कैशियर को चैतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, Nov 27, 2023
▪️ *ठगी करने वाले बैंक कैशियर को चैतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
▪️ *यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा के कैशियर प्रार्थी के 35000 रुपए धोखाधड़ी किया*
*आरोपी:-*
पंचू राम कुर्रे पिता स्व. लाल दास कुर्रे उम्र 49 वर्ष साकिन बगीचापरा अमेरी सकरी जिला बिलासपुरश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थीया श्रीमति शुशीला बाई पति गणेश राम कवर उम्र 36 वर्ष साकिन भोडकच्छार पटपरा पुसके चैतमा के द्वारा दिनांक 01/07/2023 को पु. स. के. चैतमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनाँक 30/11/2022 को प्रार्थिया अपने यूनियन बैंक शाखा चैतमा के बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर केसियर आरोपी पंचू राम कुर्रे के समक्ष पेश की थी जो केसियार पंचु राम कुर्रे द्वारा प्रार्थियां को 35000 रूपये जमा करने का पावती देकर भेज दी थी प्रार्थियाँ 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने हेतु बैंक आकर आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही जो पता चला की प्रार्थियां के खाते में पैसा ही नहीं है तब ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थियां केशियर पंचू राम कुर्रे से संपर्क करने पर गोलमाल जवाब देकर प्रार्थियां को गुमराह करने के रिपोर्ट पर हालत को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला भा पु से को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा रा पु से एवम एसडीओपी महोदय कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनावकांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे की पता साजी करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे 5 महीने से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 25/11/23 को साइबर सेल कोरबा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा लिया गया मीटिंग
Mon, Nov 27, 2023
▪️ *पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया।*
▪️ *क्राइम मीटिंग : पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने प्रभावशील आचार संहिता में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखने के दिए निर्देश*
*▪️ वर्षांत के पूर्व लंबित अपराध, शिकायतों के निराकरण और महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश*
▪️ *शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पुलिस अधीक्षक ने दिए पुलिस अधिकारियों को बधाई*दिनांक 24/11/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं थाना/चौकी प्रभारियों का मीटिंग लिया गया। मीटिंग के उन्होंने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए। गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं अमन पसंद जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रभारीगण से कहा गया कि आचार संहिता प्रभावशील है, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रखें। मीटिंग में एजेंडा अनुरूप थानों के लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का विश्लेषण कर अधिकारियों को वर्षांत के मद्देनजर थानों के लंबित अपराध, शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने का लक्ष्य दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी को आदेश किया गया कि नशा, अवैध शराब गांजा के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं अपने-अपने थाने चौकी परिसर की साफ सफाई और रखरखाव का ध्यान दिया जाए, थाने चौकी के रजिस्टर डायरियों का रखरखाव किया जाए, पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को कड़ाई से पालन किया जाए, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देने की समझाइश दिए तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजा जाए। थाना प्रभारियों को थाने मे प्राप्त शिकायतो तथा साइबर टीप लाइन प्रकरणो एवं ऑनलाइन ठगी प्रकरणो मे समयावधि पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उन्होंने वर्षांत के पूर्व लंबित मामलों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सहित लंबित शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में समस्त राजपत्रित (पुलिस) अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।