: ईव्हीएम मशीन की कमीशनिंग प्रक्रिया का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Mon, Oct 30, 2023
कोरबा 29 अक्टूबर 2023/आज प्रातः कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने ईव्हीएम मशीन, व्ही.व्ही.पेैट, मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु एहतियात बरतने, आईटी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
: कटघोरा के ग्राम छुरी व धनरास में मतदान महातिहार अभियान का हुआ आयोजन
Mon, Oct 30, 2023
*मतदाता महाभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया प्रोत्साहित*कोरबा 29 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला स्वीप नोडल श्री विश्वदीप के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कटघोरा के ग्राम छुरी से लेकर धनरास तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र के ग्रामीण युवा, बुर्जुग, महिलाओं व पुरुषों की टोली ने पारा मुहल्ला में रैली निकालकर स्लोगन के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया।
स्वीप टीम प्रभारी श्री अनिल रात्रे ने बताया कि आगामी 17 नवंबर 2023 को जिले में विधानसभा निर्वाचन होना है, जिसे जिले में मतदान महातिहार के रूप में मनाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगो से रूबरू होकर उन्हें शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों में अभियान के प्रति उत्साह नजर आ रहे हैं। वे सभी अभियान में बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे है। साथ ही सभी आगामी विधानसभा निर्वाचन में निष्पक्ष होकर बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ले रहे है।
: कोरबा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च….
Sun, Oct 29, 2023
आसन्न विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है।प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि हटाने की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्शन पर निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उडनदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, प्रचार-सामाग्रियों एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 29.10.2023 के शाम जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लिए। कोरबा शहर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रदीप साहू, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई । आमजन चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193399 पर किसी भी समय दे सकते हैं।