: तिरंगा रैली निकालकर झंडा फहराया भू विस्थापितों ने
Thu, Aug 17, 2023
आजादी के 76 वीं वर्षगांठ के मौके पर एसईसीएल कुसमुंडा मुख्यालय के सामने 653 दिनों से भू विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल में छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ ने एसईसीएल कुसमुंडा मुख्यालय के सामने से तिरंगा झंडा हाथ में लेकर रैली निकालने के बाद धरना स्थल में वरिष्ठ भू विस्थापित मोहन यादव और किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा द्वारा झंडा फहराने के बाद संविधान की रक्षा और देश को मजबूत करने के साथ भू विस्थापितों को जमीन के बदले रोजगार देने, सार्वजनिक उद्योगों को बेचना बंद करने, शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुचायेंगे, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे का नारे लगाए।
कुसमुंडा मुख्यालय के सामने जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन को 653 दिन पूरे होने और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी बड़ी संख्या में भू विस्थापित किसान इकट्ठा होकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए धरना स्थल पर बैठे रहे।
स्वतंत्रता दिवस के दिन धरना स्थल पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि आजादी के 76 साल पूरा होने के बाद भी आजाद भारत में भू विस्थापित किसानों का शोषण एसईसीएल प्रबंधन के साथ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी है। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है दूसरी तरफ आजादी की नंगी सच्चाई यह है कि एसईसीएल के लिए भू विस्थापितों और किसानों की जिंदगी की कीमत जानवरों से अधिक नहीं है। एक तरफ एसईसीएल द्वारा घंटो के कार्यक्रम में लाखों के वारे - न्यारे कर दिए जाते हैं वहीं भू विस्थापित किसान अपनी जमीन एसईसीएल में गंवाने के बाद परिवार चलाने और दो वक्त की रोटी के लिए रोजगार मांगने के लिए सरकारी और एसईसीएल के दफ्तरों में भटक रहे हैं। 76 साल की आजादी की सच्चाई यह है कि जिले के भू विस्थापितों के हिस्से में इस तथाकथित विकास से कुछ नहीं आया है आज भी भू विस्थापित आत्म हत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हैं।रोजगार के लिये संघर्ष और तेज करने के साथ 11 सितंबर में विस्थापन से जुड़े समस्याओं को लेकर महाघेराव की घोषणा भी किसान सभा नेताओं ने की है।
कार्यक्रम और धरना में प्रमुख रूप से किसान सभा के जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू,जय कौशिक रोजगार एकता संघ से दामोदर श्याम,रेशम यादव, सुमेंद्र सिंह ठकराल,रघु यादव,मोहन लाल यादव,बृजमोहन,कृष्णा, हरिहर पटेल, रघुनंदन, बसंत चौहान, गणेश बिंझवार,विजय,नरेश,सनत कश्यप, अनिल बिंझवार,चंद्रशेखर, हेमलाल, हरियर पटेल,राधेश्याम पटेल,के साथ बड़ी संख्या में भू विस्थापित उपस्थित थे।
: स्टेट बैंक आईटीआई मे बैंक मैनेजर बी कामत ने किया ध्वजारोहण ,पेंशनरों को किया गया सम्मानित
Thu, Aug 17, 2023
कोरबा--77 वी स्वतंत्रता दिवस समारोह भारतीय स्टेट बैंक आईटीआई रामपुर के प्रांगण में बैंक मैनेजर बी कामत ने ध्वजारोहण किया, तथा सामूहिक राष्ट्रगान एवं सलामी दी गई,
बैंक मैनेजर एवं अधिकारी- कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को तिरंगा झंडा का बैच लगाकर सम्मानित किया गया, जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि एवं मुक्त कंठ से प्रशंसा किया गया,,
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ जिला कोरबा के पदाधिकारी प्यारेलाल चौधरी आर के शर्मा, जेपी श्रीवास्तव ,प्यारेलाल चौधरी, आर के वर्मा, नागेश गौराहा, राजेंद्र जोशी, एन के नामदेव, आर के पांडे, सुरेश कुमार द्विवेदी , जे एस पोर्ते ,अजय पांडे, आर एस गिरी ,एम एल श्रीवास्तव ,प्यारे लाल चौहान ,दीपचंद्र श्रीवास केआर टंडन, जवाहर लाल लोधी, एन एल गुप्ता, एसएस तोमर , एसके बिस्वास, सीताराम, दिल हरण महंत, देव बघेल, अजीत कूजूर ,विकास कुमार , दाऊ राम ध्रुव, श्वेता पाल दत्ता, कुलदीप कुमार ,अश्वनी कुमार, के बालाकृष्ण आदि उपस्थित रहे,,
अंत में सामूहिक स्वल्पाहार उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
: केसीसी में मनाया गया देशभक्तिमय 77वां स्वतंत्रता दिवस
Thu, Aug 17, 2023
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य तथा शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं पालकों की गरिमा में उपस्थिति में 77 वें स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति माहौल में मनाया गया l
परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ l मुख्य अतिथि एवं सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक व बैच लगाकर किया गया, देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना बीसीए तृतीय के छात्रा आकांक्षा एवं पीडीसीए के प्रिया एवं पार्वती द्वारा की गई एवं अन्य महापुरुषों का पूजन माल्यार्पण कर किया गया l कार्यक्रम का प्रारंभ डीसीए की छात्राओं काजल एवं निशा द्वारा प्रस्तुत गणेश स्तुति से हुआ, कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए केसीसी की छात्रा रागिनी एवं निधि द्वारा बहुत ही मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसी क्रम में पीजीडीसीए की छात्र प्रशांत एवं आंचल द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाला एकल गायन प्रस्तुत किया गया l महाविद्यालय के छात्रों रामभोला (बीसीए अंतिम) एवं रूपेश (बीसीए द्वितीय) द्वारा आजादी के लड़ाई पर के ऊपर बनाए गए पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा रोचक जानकारियां दी गई, साथ ही पंकज (डीसीए) एवं हिमांशु (बीसीए प्रथम) द्वारा बहुत ही ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया, पीजीडीसीए की छात्रा यशस्वी एवं किरण द्वारा वीर रस से वोतप्रोत कविता का पाठन किया गया, नेहा, अक्षिता, आकांक्षा, स्नेहा, जीनत, काजल, निशा, अस्मिता, दिव्या सिंह, दिव्या वैष्णव, खुशी, सोनी, स्नेहा, अपर्णा तथा राकेश, मनीष, अनिल, दुर्गा, शादिया, प्रतिमा, पूर्वाक्षी एवं निधि तथा प्रशांत, निखिल, परमेश्वर एवं सुरेंद्र के जोश भरे सामूहिक नृत्यों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया l
महाविद्यालय के प्राचार्य एस. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है ऐसे कार्यक्रमों में छात्रों को हिस्सा लेते रहना चाहिए जिससे उनके सर्वांगीण विकास हो सके, वहां पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी l
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के बीसीए एवं डीसीए के विद्यार्थियों शादिया, प्रकृति, तानिया एवं पंकज ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों लता साव, रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुंडू, सलोनी रणभीषे, राजू कुमार सिंह, रजत यादव, निष्ठा जयसवाल एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया l