: मोहन साहू ने बढ़ाया जिले का मान
Sat, Aug 5, 2023
कोरबा 04 अगस्त 2023/ स्वामी आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस कोरबा में कक्षा दसवीं के छात्र मोहन साहू ने हिंदुस्तान टाइम्स कोड-ए-थान प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों 5 अगस्त 2023 को होटल मैरियट रायपुर में मोहन साहू को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के साथ जिले को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज एवम जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गौरतलब है कि हिन्दुस्तान टाइम्स कोड-ए-थान एक बेहद लोकप्रिय प्रतियोगिता है। जिसमें स्कूली बच्चों को कोडिंग की मूल बातें सीखने और राष्ट्रीय स्तर पर अपने कोड लेखन कौशल का प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत अब पहले संतान पर दो किस्तों में मिलेगी राशि
Sat, Aug 5, 2023
कोरबा 04 अगस्त 2023/ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र देव सिंह की उपस्थिति में विश्व स्तनपान पखवाडा सह प्रधानमंत्री मातृत्व योजना पखवाड़ा पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमे समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकांे को 01 से 15 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली विश्व स्तनपान सह प्रधानमंत्री मातृवदना योजना पखवाडा पर विशेष अभियान चलाकर शिशुवती माताओं को जागरूक करने को कहा गया। जिसमे शासन के निर्देशानुसार थीम ’’इनेबलिंग ब्रेस्टफिडिंग मेकिंग ए डिफरेंस फॉर वर्किंग पेरेंट्स’’ पर चर्चा किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य रूप बच्चे के जन्म के 01 घण्टे के भीतर बच्चे को स्तन पान कराने संबंधी शिक्षा एवं 06 माह तक केवल स्तनपान कराने पर विशेष बल दिया गया।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रथम संतान पर पहले 03 किस्तों पर 5000/- की राशि हितग्राही के खातों में सीधे आंतरित किया जाता था जिसे नवीन निर्देशानुसार अब 02 किस्तों में हितग्राही खाते में आंतरित किया जाएगा। साथ ही द्वितीय बालिका संतान के जन्म पर 6000/- की राशि एकमुश्त हितग्राही के खाते में आंतरित किया जाएगा, जिसके पंजीयन हेतु 1-15 अगस्त 2023 तक पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें परियोजनाओं को अधिक से अधिक पंजीयन हेतु लक्ष्य देकर कार्यशाला का समापन किया गया।
: मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की तिथियों में परिवर्तन,प्रथम चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त तक
Sat, Aug 5, 2023
कोरबा 04 अगस्त 2023/ टीकाकरण सुदृढिकरण एवं मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक चलाया जाना था। अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की तिथयों में संशोधन किया गया है। अब निम्नानुसार दिवसों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से अपील किए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के आयु अनुसार बच्चों को, वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएं। जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों के साथ ही शिशुओं को वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके।