: कोरबा में मिला उड़न गिलहरी, अविनाश यादव ने किया रेस्क्यू
Sat, Jun 17, 2023
एंकर — कोरबा के रिहायसि इलाके टी पी नगर में ट्रक चालकों को 1 अनोखा जीव दिखा, जिसे वे पहचान नहीं पा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने देरी न करते हुए सर्पमित्र अविनाश यादव को इसकी जानकारी दी....!!वी ओ – ट्रक चालकों ने बताया कि वे कल रात जंगल के रास्ते माल लोड कर शहर की ओर आए, और जब वे सुबह उसको निकालने के लिए ट्रक में चढ़े तो वे अनोखा किस्म के जीव को देखे, जिसके बाद वे काफी घबरा गए, व उन्होंने आरसीआरएस संस्था के प्रमुख सर्पमित्र अविनाश यादव को कॉल कर वहां बुलवाए....!!वी ओ – जब अविनाश अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि ट्रक में फ्लाइंग स्क्वेरल छिपा बैठा था, जो कोरबा में आज दूसरी बार मिला है, जिसके बाद अविनाश ने वन विभाग के एसडीओ आशीष सर और रेंजर करमाकर सर सूचित कर उसका रेस्क्यू किया, जिसके बाद डॉक्टर से उसकी ईलाज कराई गई, व सर्पमित्र अविनाश यादव व वन विभाग की पूरी टीम उस जीव को सुरक्षित उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया गया....!!
अविनाश यादव विगत 20 वर्षों से पर्यावरण एवं जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए कार्यरत है किसी भी प्रकार के जीव जंतुओं की रेस्क्यू संबंधित कार्य के लिए इन्हें संपर्क करें
हेल्प लाइन नंबर – 9827917848,
7987957958 9009996789
: पत्नी ने कराई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टकोरबा - जंगल में हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में कोरबा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा मोटर सायकल जप्त कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गत 14 जून को सूचक जगत राम पिता चेतराम कोसले उम्र 46 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार का आकर सूचना दर्ज कराया कि इसका मंझला भाई बसंत कुमार कोसले 13 जून के शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये रजगामार ओमपुर की ओर जा रहा हूं कह कर अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था जो देर रात तक वापस घर नहीं आया जिसका पतासाजी रात्रि में किया किंतु कोई पता नहीं चला। जो 14 जून के सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओमपुर क्वार्टर स्कूल के सामने जंगल में संदिग्ध हालत में बसंत कोसले का लाश मिलने की सूचना पर जाकर देखा जो अपने भाई को संदिग्ध हालत में मृत पाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी राजगामार में अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा यू० उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको/ साइबर सेल कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी रजगामार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल रजगामार ओमपुर भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा , फोरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल निरीक्षण किया गया मृतक बसंत कुमार कोसले की पत्नि सनिता कोसले से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर सनिता कोसले टूट गई और बताई कि वह अपने प्रेमी साथी के साथ मिलकर अपने पति बसंत कुमार कोसले की षडयंत्र पूर्वक हत्या को अंजाम दिये। सनिता कोसले बताया कि मृतक एनटीपीसी सीपत में काम के लिये गया था वहां पर एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था वहां पर दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान एवं मित्रता होने पर दोनों के घर में आना जाना लगा रहता था पहचान होने के कारण वह मृतक के निवास स्थान ओमपुर अमाडांड़ मे भी आना जाना था। इसी बीच मृतक के पत्नी सनिता कोसले से उसका प्रेम संबंध हो गया इस वजह से दोनों प्रेमी एक साथ रहने के लिये सनिता कोसले ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लानिंग किया। गत 13 जून को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और अपने पति की हत्या की कहानी रची।उसके पश्चात पुलिस टीम ने दिनेश सोनवानी को पकड़ने के पश्चात कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी दिनेश सोनवानी अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त का मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस लेकर रजगामार आकर मृतक की पत्नी सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने को कहा। मृतक की पत्नी ने मृतक बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये भेजा वहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से उसका मुलाकात हुआ रजगामार शराब दुकान से उन लोगों ने शराब खरीद कर ओमपुर जंगल मे जाकर शराब पिये और उस जगह पर आरोपी दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर मृतक बसंत कुमार कोसले के गले में गमछा से उसका गला घोट कर मार दिया। घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी , सिकंदर शाह एवं सनिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको (साइबर सेल कोरबा) निरीक्षक सनत सोनवानी , सउनि ओम प्रकाश परिहार ,अजय सोनवानी चौकी प्रभारी रजगामार स उनि अजय सिंह , प्रधान आरक्षक गुरुवार सिंह , सुरेश मणि सोनवानी , ममता साहू ,आरक्षक प्रेमचंद साहू , साइबर सेल कोरबा सउनि राकेश सिंह , प्रधान आरक्षक रामपाण्डेय , राजेश कंवर , चंदशेखर पांडे , आरक्षक डेमन ओगरे , प्रशांत सिंह , आलोक टोप्पो , रितेश शर्मा , सुशील यादव महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपीगण -दिनेश सोनवानी पिता पंचनाम सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सिकंदर साह पिता जुलाब साह उम्र 20 वर्ष निवासी दर्राभाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सनिता कोसले पति बसंत कोसले उम्र 32 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार कोरबा।
: गेवरा महाप्रबंधक के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद गेवरा कार्यालय घेराव आंदोलन स्थगित
Fri, Jun 16, 2023
*गंगानगर के विकास के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव हुआ तैयार 15 दिन में टेंडर जारी होने का आश्वाशन दिया महाप्रबंधक ने*
*15 दिनों में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन*मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने घाटमुड़ा से विस्थापित और गंगानगर पुनर्वासित गांव में बुनियादी सुविधा प्रदान करने के साथ गांव के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की मांग को लेकर 15 जून को गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी थी। घेराव से पहले ही गेवरा महाप्रबंधक एस के मोहंती ने माकपा प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया वार्ता में गेवरा महाप्रबंधक ने पुनर्वास गांव के विकास के लिए 2 करोड़ का प्रस्ताव बिलासपुर मुख्यालय भेजने के साथ 15 दिनों में टेंडर जारी होने की जानकारी दी साथ ही गांव के बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया गेवरा महाप्रबंधक द्वारा गांव के विकास के साथ बेरोजगारों के रोजगार के लिए सकारात्मक पहल को देखते हुए माकपा प्रतिनिधि मंडल ने गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय घेराव आंदोलन को स्थागित करने की घोषणा की साथ ही माकपा प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक से कहा की 15 दिनों में किए गए आश्वाशन पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए ग्रामीण तैयार है।उल्लेखनीय है कि एसईसीएल की गेवरा परियोजना के लिए वर्ष 1980-81 में घाटमुड़ा के 75 परिवारों को विस्थापित किया गया था तथा 25 एकड़ के प्लॉट में गंगानगर ग्राम में उन्हें बसाया गया था। लेकिन पुनर्वास के 40 सालों बाद भी यह गांव बुनियादी मानवीय सुविधाओं स्कूल,आंगनबाड़ी,अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क,स्ट्रीट लाइट,गौठान, मनोरंजन गृह, पार्क,तालाब,खेल मैदान,आदि से वंचित हैं जिसे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की थी। एसईसीएल की इस उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों के साथ मिलकर माकपा कई सालों से लगातार आंदोलन कर रही है।माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि आंदोलन की घोषणा के बाद गेवरा प्रबंधन ने पुनर्वास गांव गंगानगर समेत अन्य बसावट गांव के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर बिलासपुर मुख्यालय भेजा है और 15 दिनों में टेंडर जारी होने का आश्वाशन दिया है गंगानगर में तालाब गहरीकरण और सौंदरीकरण,देवस्थल में विकास कार्य,आंगनबाड़ी और स्कूल में शौचालय निर्माण,खेल मैदान का बाउंड्रीवाल,बाजार में शेड निर्माण,सामुदायिक भवन के सामने सौंदर्यकरण, दो बार खनन के लिए लगभग 2 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर बिलासपुर मुख्यालय भेजने के साथ ही विकास कार्य के लिए 15 दिनों में टेंडर जारी होने की जानकारी प्रबंधन ने दी है साथ ही गांव में स्ट्रीट लाइट,सड़क मरम्मत,चिल्ड्रन पार्क के लिए जल्द सर्वे करने के साथ गांव के बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वाशन गेवरा महाप्रबंधक ने दिया है। इन कार्यों के लिए माकपा लगातार संघर्ष कर रही थी और वार्ड में माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर के चुनाव जीतने के बाद लगातार इन मांगों को लेकर आंदोलन भी किया गया अंततः प्रबंधन को मजबूर होकर बसावट गांव के विकास के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करना पड़ा।
माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने कहा की प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वाशन के तहत 2 करोड़ की राशि बसावट गांव गंगानगर में खर्च की जायेगी तो गांव की तस्वीर बदलेगी आगे भी गांव को पूर्ण माडल गांव बनाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।