: कबीर साहेब ने समाज को दिया सही दिशा में चलने का संदेश-नरेन्द्र देवांगन
Tue, Jan 31, 2023
पुरानीबस्ती कोहड़िया में चौकाआरती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयूमो ज़िलामहामंत्री व नरेन्द्र देवांगन सम्मिलित हुए,अपने वक्तव्य में नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कबीर साहेब जी ने समाज को सही दिशा में चलने का संदेश दिया उनके पद चिन्हों पर अगर समाज के लोग चले तो समाज से सारे दुर्गुणो की समाप्ति स्वमेव हो जाएगा
इस अवसर पर भाजयूमो ज़िला प्रशिक्षण प्रमुख संजय मानिकपुरी,उत्तम दास दीवान,कौशल्या महंत,रामकुमारी महंत,शंकर महंत,पवारदास,घासीदास,शिवदास,गंगा बाई,मोती दास समस्त मानिकपुरी गणमान्य जनो की उपस्थिति रही
: बालको श्रीराम मंदिर में 22 से 30 जनवरी तक नवरात्रि पर्व का हुआ आयोजन
Tue, Jan 31, 2023
बालको/ 30 जनवरी/ सोमवार/ बालको श्रीराम मंदिर में दिनांक 22 से 30 जनवरी तक माघ गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया . माँ भवानी की नौ रूपों की प्रत्येक दिवस अलग २ यजमानों में राहुल सुकृति सिंह, बबीता ओंकार सिंह चंदेल, विरेन्द्र आशा वर्मा, भगवान चरण रेखा यादव, सनत शोभा बनाफर, दीपक अनुभवी सिंह ने माता की पूजा अर्चना में अपनी सहभागिता निभाई . बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अपनी उपस्थिति दी अंतिम दिवस नवमी तिथि को नरेश शारदा तिवारी द्वारा पूजा , होम हवन एवं दान दक्षिणा से नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन हुआ .
: भाजपा मंडल बालको ने बालको नगर प्रशासन को 16 सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन
Mon, Jan 30, 2023
कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बाल्को में सड़क बिजली पानी इत्यादि संबंधित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 16 सूत्रीय मांग पत्र भाजपा बालको मंडल के द्वारा बाल्को नगर प्रशासन को सौंपा गया है तथा उक्त मांगों को पूरा करने की मांग की गई है इस विषय की जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पार्षद वार्ड क्रमांक 39 लोकेश्वर चौहान ने बताया कि उनके द्वारा 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बालको नगर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है तथा क्षेत्र में सड़क बिजली पानी संबंधित मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई है, तो वही इस विषय की जानकारी देते हुए पूर्व एल्डरमैन व भाजपा वरिष्ठ नेता सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बालको नगर प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन पर यदि बालको नगर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले दिनों में संभवतः उग्र आंदोलन की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से रूप से जिला -प्रदेश कार्यसमिति सदस्य-सत्येन्द्र दूबे, प्रदेश कार्यसमिति-सदस्य-संजय पांडेय,,, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/पार्षद-लोकेश चौहान, महामंत्री-शैलेंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष-शशि चंद्रा,भाजपा नेता-घनस्याम पटेल,संपत यादव,ईस्वर साहू,भगत विष्वकर्मा, लखन चंद्रा, सत्येन्द्र तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य-मंदाकिनी त्रिपाठी महिला मोर्चा अध्यक्ष-अर्चना रेणुझा, महेष्वरी गोस्वामी,ज्योति परिहार,रेणु प्रसाद, हेमलता निर्मलकर,शशि महन्त इत्यादि मौजूद रहे।