: बालको महिला मंडल द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन
Mon, Dec 5, 2022
बालकोनगर, 5 दिसंबर। बालको महिला मंडल द्वारा बालकोनगर के सेक्टर-1 स्थित प्रगति भवन में
एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर चंदा सेठिया एवं डॉक्टर तारी क ने अपनी सेवाएं दीं। बालकोनगर एवं आसपास के 100 से अधिक नागरिकों ने शिविर में परीक्षण कराया। इस अवसर पर बालको महिला मंडल की सचिव श्रीमती सिमरन कौर एवं मंडल की अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना पति ने टीम की हौसला अफजाई की।
: महतारी सुरक्षा हम सबका दायित्व-नरेन्द्र देवांगन
Sat, Dec 3, 2022
केंद्र कोहड़िया क्रमांक 1 कोहाड़िया क्रमांक 2 चारपारा व जोगिया डेरा आंगनबाड़ी केंद्र के गर्भवती महिलाओं को महतारी किट वितरण कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 कोहड़िया में रखा गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन उपस्थित हुए,हितग्राहियों को महतारी किट का वितरण किए व अपना विचार रखते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके हर तरह से चिंता करने का दायित्व हम सबका होना चाहिए इस अवसर पर विशेष रूप से भाजयुमो मण्डल मंत्री आशीष द्विवेदी जी,मंडल कार्यसमिति के सदस्य रवि पोर्ते,नरेन्द्र गोश्वमी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताउषा वानी, किरण चौहाननिर्मला पटेल जी चौहान मैडम सहित सभी केंद्र के हितग्राहियों वार्ड वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही
: अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही,2 जगहों में छापामार कार्रवाई के दौरान लगभग 40 टन अवैध कोयला जप्त
Fri, Dec 2, 2022
कोरबा 01 दिसंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देश पर अवैध कोयला भंडारण पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार देर शाम ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। राजस्व विभाग, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 2 जगहों पर लगभग 40 टन कोयला जप्त किया गया। करतला में खान ढाबा के पीछे झाड़ियों के आस पास लगभग 10 टन और चांपा में विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में लगभग 30 टन अवैध कोयला भंडारण पाया गया। करतला में जांच के दौरान मौका क्षेत्र में उपस्थित मजदूर मौके से फरार हो गए। करतला में कोयला से भरा हुआ एक गाड़ी और चार मोटरसाइकिलें भी जप्त की गई। इसके अलावा मौका जांच में तौल कांटा बांट, कोयला खरीदी बिक्री, मजदूरों का भुगतान और पैसों के लेनदेन से संबंधित संबंधित रजिस्टर भी जप्त किया गया। दस्तावेजों को जांच के लिए खनिज कार्यालय भेजा गया तथा गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को थाना करतला में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार तहसील करतला के ग्राम चांपा में विरेंद्र सिंह के आवासीय परिसर में अवैध रूप से कोयले खनिज का भंडारण पाया गया। मौका जांच में लगभग 30 टन कोयले का भंडारण पाया गया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी पाया गया। जमीन मालिक के पास उनके परिसर में भंडारित कोयले के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। मौके पर पाए गए कोयले और तौल कांटे को संयुक्त टीम द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई।
एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे ने बताया की करतला के खान ढाबा के पीछे जमीन में और ग्राम चांपा में अवैध कोयला भंडारण होने और कोयले की अवैध खरीदी बिक्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। दोनो जगहों के निरीक्षण के दौरान कोयला भंडारण पाया गया। साथ ही कोयला खरीदी बिक्री के भी दस्तावेज पाए गए। एसडीएम ने बताया की दोनो जगहों पर कोयला के वैध खरीदी बिक्री और भंडारण के कोई साक्ष्य नहीं पाए गए। जमीन मालिकों द्वारा खनिज से संबंधित कोई वैध प्रमाण भी नही प्रस्तुत किया गया। एसडीएम ने बताया की दोनों जगहों पर की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पाए गए कोयले को जब्ती कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में राजस्व विभाग से तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन, नायब तहसीलदार श्री लखेश्वर सिदार, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक श्री जीत चंद्राकर एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी।[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221201-WA0025.mp4"][/video]