: युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बने बालको के नौशाद खान।
Wed, Oct 5, 2022
नौशाद खान ने युवा कांग्रेस चुनाव में कड़ी मेहनत से तथा लोगों के स्नेह से उपाध्यक्ष की पोस्ट पर निर्वाचित किए गए।इस दौरान उन्होंने सभी के समक्ष कांग्रेसी पार्टी के विचारों एवं पार्टी की कर्मठ नीतियों से सभी लोगों का भला करना तथा समाज में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं में सुधार लाने के क्षेत्र में कार्य करने का वचन लिया
: कांग्रेस के द्वारा किये वादों को याद दिलाएगी महिला मोर्चा – सुनीति राठिया
Wed, Oct 5, 2022
महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी जिले की मातृशक्तिया – वैशाली रत्नपारखीकोरबा –
प्रदेश में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने तरह-तरह के वादे किए, इन्ही वादों को याद दिलाने मातृशक्तिया एकत्रित हो रही है।विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आगामी 3 नवम्बर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली आयोजित कर रही है, इस रैली में प्रदेश भर से हजारों महिलाये एकजुट हो रही है जिसमें जिले की महिलाएं भी शामिल होंगी।महतारी हुंकार रैली में शामिल होने के पूर्व तैयारियों के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित की गई।उक्त बैठक में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती सुनीति राठिया उपस्थित रही एवं बैठक में शामिल महिलाओ से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति है, हर जगह बस अपराध ही दिखाई दे रहे है उसका असल कारण है शराब और इसी शराब को प्रदेश में बंद करने कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व हाथ मे गंगाजल लेकर कसम खाई थी जो अब तक अपना वादा पूरा नही किये।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा किये अपने ही वादों को पूरा करने में भुपेश सरकार के पसीने छूट रहे है, उनके द्वारा प्रदेश के महिलाओं से वादा कर कहा गया था कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करेंगे लेकिन अब शराबबंदी तो दूर शराब को बढ़ावा देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है, और इन्ही वादों को याद दिलाने प्रदेश भर की मातृशक्तिया राज्य की न्यायधानी बिलासपुर में 03 नवम्बर को महतारी हुंकार रैली आयोजित कर रही है, और इस रैली में कोरबा जिले की हजारों महिलायें शामिल होंगी, और आज उसी रैली में शामिल होने के पूर्व आज बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई।महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *ज्योति वर्मा जी*,*मंजू सिंह जी*, महिला मोर्चा जिला महामंत्री *संजू देवी राजपूत जी* जिला मंत्री *रानी यादव जी* रायगढ़ जिले की संगठन मंत्री *श्रीमती रजनी राठिया जी* एवं सभी जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहें।
: केसीसी में वोटर हेल्पलाइन से नए मतदाताओं को बताई गई विधि
Wed, Oct 5, 2022
कक्षा 12वीं पास कर या स्नातक कर कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी हमारे देश के नए मतदाता की भूमिका निभाने हेतु तैयार हो गए हैं, उत्कृष्ट लोकतंत्र के निर्माण में उनके बहुमूल्य वोटो का योगदान महत्वपूर्ण है इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले की अग्रणी महाविद्यालय कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय(केसीसी) में विशेष शिविर का आयोजन करते हुए इन नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप से रूबरू कराते हुए उसकी तकनीकी उपयोग सिखाया गया, इस तरह उन्हें मतदान के लिए स्वयं जागरूक होकर नागरिकों को भी जागृत करने और अपना ईपिक कार्ड बनाकर उसे आधार से लिंक करने की दिशा में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया l
कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 के अंतर्गत कोरबा जिला के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का मतदाता सूची में सत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, इसके तहत पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं का ईपिक नंबर की सीडिंग(लिंक्ड) करने हेतु विशेष शिविर के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एवं एनवीएसपी पोर्टल द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करवाने एवं इन युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास हो रहा l
इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी श्री प्रकाश नारायण सोनी तथा सहयोगी श्री कपीस कबीर एवं कुमारी लता साव के दिशा निर्देशन में कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में नवप्रवेशित एवं भूतपूर्व छात्र छात्राओं का चरणबद्ध प्रतिमाह विशेष शिविर का आयोजन कर मतदाता सूची में ऑनलाइन पंजीयन एवं आधार नंबर का ईपिक नंबर से लिंक्ड किया जाना है इसी तारतम्य में महाविद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन कर स्नातक कक्षाओं बीबीए, बीकॉम, बीसीए, डीसीए, पीजीडीसीए एवं एमएससी (सीएस) के विद्यार्थियों को लक्षित किया गया, पात्र छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया करवाया गया एवं ईपिक को आधार से लिंक किया गया l