: बालको सेवा समाज के सोजन्य से बालको के श्री राम मंदिर में मनाया गया तीज पर्व
Wed, Aug 31, 2022
श्री राम मंदिर बालको नगर में अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक हरतालिका तीज की सभी माताओं और बहनों ने भगवान शिव व माता पार्वती की कथा श्रवण आराधना पूजा कर हरितालिका तीज त्यौहार बालको सेवा समाज के सोजन्य से मनाया गया। आचार्य पंडित श्री संजय दुबे जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद वितरण कराया।
उक्त अवसर पर माता बहन बबिता चंदेल, शारदा तिवारी,प्रियंका मिश्रा,ख्याति वर्मा, प्रज्ञा दुबे सहित माता बहन उपस्थित रहीं।एवं बालको सेवा समाज के पदाधिकारी सचिव श्री सुधीर शर्मा जी, नरेश तिवारी जी,सुरेश कुमार शर्मा (अधिवक्ता नोटरी), राजेश धीवर जी,सतीश वर्मा, ने उक्त अयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जय श्री राम,, हर हर महादेव
: बालको वैक्सीन महाअभियान के तहत 3110 नागरिकों को लगा कोविड बूस्टर डोज
Wed, Aug 31, 2022
बालकोनगर, 31 अगस्त 2022। बालको?? संयंत्र और टाउनशिप में कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चल रहा है। वैक्सीन महाअभियान को सफल बनाते हुए बालको संयंत्र और टाउनशिप में 25 से 27 अगस्त, तीन दिवसीय वैक्सीन अभियान के तहत 3110 अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और बालकोनगर वासियों को बूस्टर डोज लगाया गया। बालको के कोविड-19 टीकाकरण अभियान से कोरबा में महामारी नियंत्रण में मजबूती मिलेगी। चुनौतीपूर्ण समय में बालको परिवार के सदस्यों और क्षेत्रीय नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री पति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बूस्टर डोज महाअभियान से कर्मचारियों को कोरोना वाइरस के दुष्प्रभावों से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से बचाव और उसके प्रति जागरूकता के लिए बालको प्रबंधन ने व्यापक पैमाने पर अभियान संचालित किए हैं। बालको परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। श्री पति ने कहा कि कोविड अप्रोप्रिएट बिहैवियर से ही इस महामारी से बचाव संभव है।
: श्री सप्तदेव मंदिर आद्य महालक्ष्मी रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत
Wed, Aug 31, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनांक 30..08.2022 दिन मंगलवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में सीतामणी से निहारिका चौक तक निकाली गई ’’ आद्य महालक्ष्मी रथयात्रा ’’ का प्रातः 10.30 बजे भव्य स्वागत किया गया।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के प्रमुख ट्रस्टियों ने रथयात्रा का मंदिर में स्वागत कर पूजन अर्चना किया एवं रथयात्रा को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्री श्रीकांत जी बुधिया के साथ अन्य पदाधिकारीगण, श्री सप्तदेव मंदिर ट्रस्ट परिवार के समस्त सदस्यों के साथ साथ मोदी परिवार के समस्त सददस्यगण एवं बडी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।