: बालको के रेलवे रैक से सस्टेनेबिलिटी एवं उत्कृष्ट उत्पादन को मिला बढ़ावा
Wed, Apr 17, 2024
बालकोनगर, 17 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने प्रचालन में पहला बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज न्यूमेटिक हाई स्पीड मॉडल-2 (बीओबीआरएनएचएसएम2) रेलवे रैक शामिल किया है। कच्चे माल की खरीद के लिए यह उत्कृष्ट आपूर्ति श्रृंखला एवं सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने वाले इस स्ट्रेजिक निर्णय से प्रचालन की दक्षता में वृद्धि होगी। प्रत्येक रैक लगभग 120 ट्रकों की आवश्यकता को पूरा करेगा।
भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तावित सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना (जीपीडब्ल्यूआईएस) के अंतर्गत शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य कोयला संसाधनों के वितरण को सुव्यवस्थित करना है, जो लॉजिस्टिक लागत में कमी के साथ घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीओबीआरएन वैगन में बॉटम डिस्चार्ज दरवाजे हैं जो जल्दी एवं कम समय की लागत में अनलोडिंग प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करते हैं। यह कच्चे माल प्राप्त करने के लिए औसत रोटेशन चक्र को सुचारू बनाने में मदद करता है जो बालको जैसे प्रमुख इंडस्ट्री ऑपरेशन के प्रक्रिया को सस्टेनेबल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कई फायदे हैं। रेलवे की विशाल भार क्षमता ने सड़क नेटवर्क की निर्भरता और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के बोझ को कम किया है जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में वृद्धि हुई है। यह सामग्री की आवाजाही से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को कम करके इंडस्ट्री ऑपरेशन को अधिक सस्टेनेबल बनाने में मदद करता है, जिससे सस्टेनेबिलिटी प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।इनोवेशन सॉल्यूशन को अपनाने पर बोलते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए अग्रणी तकनीक और हरित समाधानों का उपयोग करने के लिए कटिबद्ध है। कंपनी में बीओबीआरएनएचएसएम2 रैक की शुरूआत सस्टेनेबल दृष्टिकोण को दर्शाता है। संयंत्र के भीतर और बाहर प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हमारे सभी प्रयास सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। यह कदम सुरक्षित प्रचालन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ हमें ऐसे भविष्य की ओर भी प्रेरित करता है जहां सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यवसाय के हर पहलू में अंतर्निहित है।इस स्ट्रेजिक इनोवेशन का बालको की प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। फिनिश्ड प्रोडक्ट (एफजी) वाहनों के लिए डिजिटल ट्रैकिंग मैकेनिज्म के कार्यान्वयन से बालको को अपने संयंत्र प्रचालन के भीतर 5.45 घंटे का सबसे कम औसत टर्न-अराउंड-टाइम (टीएटी) हासिल करने में मदद मिली है। पहले के औसत टीएटी 15 घंटे की अवधि की तुलना में एक उल्लेखनीय सुधार है। एल्यूमिनियम उद्योग में पहली बार मशीनीकृत इंगॉट लोडिंग की शुरूआत हुई है जो ग्राहक संतुष्टि को बढ़ावा देने के साथ प्रचालन में सुरक्षा वृद्धि तथा समय और संसाधन की बचत को सुनिश्चित किया है।कंपनी ने डिजिटल नवाचार में विभिन्न पहल की शुरू किये हैं जैसे- फिनिश्ड गुड्स कंट्रोल टॉवर जिसमें 24X7 लाइव मॉनिटरिंग डैशबोर्ड शामिल है जो रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग और स्पीड मॉनिटरिंग प्रदान कर पूरे 24 घंटे बिना रूकावट संचालन सुनिश्चित हुई है। रेलवे यार्डों में केंद्रीकृत सीसीटीवी निगरानी के कार्यान्वयन से सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं में वृद्धि हुई है। इन्हीं प्रयासों से बालको को क्वालिटी सर्कल के चैप्टर कन्वेंशन में चार श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली है जो लॉजिस्टिक्स में उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवाचार की निरंतर खोज के साथ बालको ने वैश्विक एल्यूमिनियम उद्योग में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया जिससे इसके प्रचालनों के सभी पहलुओं में प्रगति और उत्कृष्टता प्राप्त हुई है।
------------------------------------------------------------------------
: भाकपा ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133' वी जयंती
Mon, Apr 15, 2024
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 15 अप्रैल 2024
14 अप्रैल 2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कुसमुंडा (एटक) कार्यालय में शाम 6:30 बजे से मनाया गया जिसमें संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया उसके पश्चात पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव कामरेड एम एल रजक जी द्वारा किया गया जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आज 14 अप्रैल को पुरे देश में अंबेडकर जयंती मनाया जा रहा है, भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान थे।
डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था वे एक महान चिंतक ,समाज सुधारक, कानून विशेषज्ञ, आर्थिक विशेषज्ञ, बहुभाषी वक्त, संपादक पत्रकार थे। डॉ अंबेडकर मजदूर एकता की हामी थे।वे शोषण और अन्याय से मजदूरों की मुक्ति चाहते थे सारे समाज में समता, समानता और भाईचारे की भावना देखना चाहते थे वे औरतों की समता, समानता और विकास के सबसे बड़े हामी थे।आज पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। पूंजीवादी पार्टीयां एक दूसरे के ऊपर सिर्फ टीका टिप्पणी कर रही है जनता के मुद्दे गायब है जैसे कोरबा के सभी क्षेत्रों में आए दिन भारी वाहनों से दुर्घटना हो रही है, प्रदूषण से लोग परेशान हैं, नगर निगम सफाई कर्मी, कचरा उठाने वाले कर्मचारी, ठेकेदारी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रहा है, कोरबा के सभी तालाबों की साफ सफाई की जगह ठेकेदारों द्वारा उसे कब्जा किया जा रहा है, एनटीपीसी के भू स्थापितों को नौकरी, मुआवजा, क्षतिपूर्ति से वंचित किया गया है, कोरबा जिला औद्योगिक नगरी है और यहां की जनता रेल सुविधाओं से वंचित है, सरकारी अस्पताल सरकारी स्कूल की स्थिति दयनीय है, सरकारी संस्थानों में निजीकरण, आउटसोर्स को रोकने पर कोई बात नहीं हो रही है।
सहायक जिला सचिव कामरेड रैवत प्रसाद मिश्र ने कहा कि बीबीसी के साथ डॉ अम्बेडकर के 1953 साक्षात्कार का 4 मिनट 53 सेकेंड का विडियो जरूर देखना चाहिये। डॉ अम्बेडकर कम्युनिस्ट व्यवस्था की बात करते हैं।, डॉ संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया. आज हम सबको इस मौके पर संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए।,
का एम एल रजक जी ने डॉ अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि आज देश में कारपोरेट साम्प्रदायिक गठजोड़ की सरकार है , जिसकी नई उदारवादी नीतियों ने किसान मजदूर व आमजनता की रोजी रोटी पर हमला बोल रखा है , वर्तमान भाजपा शासन ने कारपोरेट की शह पर ज्यादा मुनाफे बटोरने के लिए देश के संसाधनों को उन्हें सौंपने का काम किया है , यदि पीएम केयर फण्ड , चुनावी बाण्ड की न्यायिक जांच हो जाए तो भाजपा की असलियत देश की जनता के सामने आ जाएगी ।का एस के त्रिपाठी ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार
संविधान , धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणराज्य को समाप्त करके तानाशाही फासीवादी निजाम कायम करना चाहती है , जिसको भारत की जनता कभी भी सहन नहीं करेगी । इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में उपस्थित सिदाम दास, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, एम के पांडे, कुरन राम, नरेश साहू , छत्रसाल सिंह, वेद राम, महेंद्र यादव, एस के त्रिपाठी, विनोद कुमार, आमत लाल, सुरेंद्र स्वर्णकार, राजेंद्र जैसवाल, वाई के द्विवेदी, जीत सिंह, रमेश प्रसाद, के पी डनसेना, जोगी राम, कन्हैया लाल, श्येनीय जगराम, इस संगोष्ठी में सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके उपरांत निर्णय लिया गया कि सभी सीनियर साथियों से चर्चा कर 8 मई से 20 मई के बीच विस्तारित बैठक रखी जाएगी।
: परसाभाठा बालकों से बजरंग चौक तक सड़क चौड़ीकरण सर्वे के लिए दल का गठन
Mon, Apr 15, 2024
कोरबा/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने परसाभाठा बालको से बजरंग चौक तक सड़क चौड़ीकरण सर्वे किए जाने एवं प्राक्कलन तैयार किए जाने हेतु दल का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कोरबा, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, जिला परिवहन अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छग रा वि वितरण कम्पनी कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (विद्युत/यांत्रिकी) शामिल है।