: बांकीमोंगरा क्षेत्र के शांतिनगर के 18 वर्ष युवक हुआ लापता
Fri, Nov 26, 2021
कोरबा जिला के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत शांतिनगर निवासी रामायण कश्यप के 18 वर्ष पुत्र पप्पू कश्यप घर में जमनीपाली प्लांट में काम करने जाने के नाम से 23 नवबंर से सुबह 8 बजे निकले थे । वहीं 25 नवबंर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा आसपास व अन्य रिश्तेदारों से जानकारी लिये वहां भी नहीं होने की जानकारी दिये । जिसके बाद बांकीमोंगरा थाना में सुचना दिया गया एवं लापता युवक के पिता रामायण कश्यप ने लोगों से अपील किया हैं कि जिस सज्जन व्यक्ति को उनका पुत्र दिखे तत्काल नजदीक के थाने में सुचना देने की कृपा करें ।
: देवरी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिसंबर
Fri, Nov 26, 2021
*चाकाबुड़ा*:- बाकी मोंगरा क्षेत्र के ग्राम देवरी में देवरी क्रिकेट क्लब DCC प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क ₹751, तथा प्रथम पुरस्कार ₹15001, द्वितीय पुरस्कार, 7001रू रखा गया है प्रतियोगिता को लेकर अंचल के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों में ठंड प्रारंभ होते ही काफी हर्षोल्लास का महौल है कोरबा जिले सहित आसपास के दूर-दूर से प्रतिभागी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर क्रिकेट का मजा लेते हैं । आयोजन समिति के संरक्षक महावीर यादव और संयोजक शिवलाल कंवर व समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू सचिव अभिषेक साहू उपाध्यक्ष प्रशांत साहू DCC के कप्तान रोशन सिंह उप कप्तान गौतम दास ने सभी आसपास के खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित व कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 1 दिसंबर 2021 से पूर्व सांसद प्रतिनिधि जिले के महामंत्री दीपक जायसवाल के मुख्य आतिथि में व अति विशिष्ट अतिथि एसीबी इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह व समाजसेवी दीपका भाजपा नेता राम पुकार डोकरा बाबा के विशिष्ट अतिथि के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न होगा ।
: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल में संविधान जागरुकता अभियान के साथ मनाया गया संविधान दिवस
Fri, Nov 26, 2021
26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस मनाने के पूर्व श्री आर व्ही डहरिया प्राचार्य शा उ मा वि कुदुरमाल के दिशा निर्देश पर एन एस एस इकाई कुदुरमाल के स्वयन्सेवको तथा छात्र-छात्राओं के साथ अज्गल्ले सर,अनंत सर के सहयोग से एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी एल आर कर्ष, अर्चना भारती, श्रीमती सोना मैडम, अबिदा चक्रवति और श्री मिरी सर ,बघेल मैडम ,वर्मा मैडम देवांगन मैडम ,राय मैडम ,श्री करसाल सर द्वारा कुदुरमाल ,देवरमाल गाँव के जनमानस तक संविधान जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरुकता लाने के प्रयास किया गया।जागरुकता अभियान के लिए सभी बच्चों द्वारा स्लोगन पोस्टर बनाकर ग्रामीण जनो तक पहुचने का प्रयास किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में संविधान की प्रस्तावना वाचन एवं शपथ ग्रहण के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संविधानिक मौलिक अधिकार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम बताया गया।कार्यक्रम का सफल मन्च सन्चालन श्री तिवारी सर जी द्वारा किया गया।