: नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Wed, Feb 14, 2024
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी से आज पुलिस अधिक्षक कार्यालय में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की । पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी को प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिला के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कोरबा जिला में पुलिस व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करते हुए कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के पथ पर अग्रणी होगा । पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, अजय पांडेय, अखिलेश पांडेय (अधिवक्ता), इंद्रजीत शर्मा, कामेश्वर धर दीवान, रामकिशोर शर्मा (अधिवक्ता), राजेंद्र तिवारी,सत्यम शुक्ला।
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
: बालको के विश ट्री पहल से समुदाय के बच्चों को मिली खुशियां
Mon, Feb 12, 2024
बालकोनगर, 12 फरवरी 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदाय में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपने वार्षिक विश ट्री अभियान का सफल आयोजन किया। यह पहल स्थानीय समुदाय के बच्चों की ‘उपहार इच्छाओं’ को इकट्ठा करके उन्हें बालको के समर्पित कर्मचारी की सेवा भावना द्वारा पूरा किया गया। लगातार तीसरे वर्ष में समुदाय में खुशी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित पहल में 16 से अधिक गांवों से सक्रिय भागीदारी देखी गई।
विश ट्री अभियान के तीसरे संस्करण को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। बालको के प्रचालन क्षेत्र के आसपास के समुदाय और गांवों से 400 से अधिक ‘उपहार इच्छाओं’ को एकत्रित किया गया। 260 से अधिक बालको कर्मचारियों ने स्वेच्छा से आगे आकर देने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आये। ये इच्छाएँ मुख्य रूप से 3-10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की ओर से आईं हैं। बच्चों ने अपनी इच्छाओं में पेंसिल बॉक्स, खिलौने कपड़े, स्कूलबैग से लेकर जूते और अन्य ज़रूरी चीजों को शामिल किया। बालको के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से उपहार वितरित करके इन इच्छाओं को पूरा किया और संतुष्टि की भावना का अनुभव किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने सामुदायिक विकास पहल के माध्यम से अपने स्थानीय समुदाय के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अटल हैं। बच्चों को हमारे भविष्य के निर्माता के रूप में पहचानते हुए हम उनकी क्षमता के पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं। हमारी पहल परिवर्तन लाने के लक्ष्य के साथ समुदाय के समग्र विकास पर केंद्रित है। सामुदायिक विकास की परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हम समुदायों के उत्थान और सशक्तीकरण की दिशा में सक्रिय रूप से काम करते हैं। विभिन्न पहल के माध्यम से बालको अपने कर्मचारियों के सहयोग से ’समाज को वापस लौटाने की संस्कृति’ को भी बढ़ावा दे रहा है जिसकी मदद से हम विश ट्री अभियान सफल हुआ है।
चुईया गांव के सरपंच शिवराज सिंह राठिया ने विश ट्री पहल की सराहना करते हुए कहा कि बालको अपने सामुदायिक कार्यों द्वारा समुदाय को खुद से जोड़ा है। बालको की पहल से हमारे समुदाय के बच्चों को सशक्त बनने का अवसर मिला है। इस अभियान के माध्यम से उनके विश पूरे हुए और उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। युवाओं के उतरोत्तर प्रगति में बालको ने अपनी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करते हुए समुदाय में सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही है।
‘विश ट्री’ पहल के अलावा बालको अपने विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से समुदाय के बच्चों के समग्र विकास हेतु सक्रियता से योगदान दे रहा है। ग्रीष्मकालीन तथा शीतकालीन कैम्प और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बालको कर्मचारियों ने बच्चों के कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के अवसरों को सुगम बनाया है। साल भर बालको कर्मचारी प्रोजेक्ट कनेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सहायता कक्षाएं संचालित करते हैं। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा क्षेत्र के 123 गांवों के लगभग 1.5 लाख लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है।
--------------------------------
: बालको के विभिन्न पहल के माध्यम से युवा बन रहे है स्वावलंबी
Wed, Feb 7, 2024
बालकोनगर, 6 फरवरी, 2024। एक विकसित राष्ट्र के निर्माण युवाओं की भूमिका को समझते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड कंपनी (बालको) ने कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करके युवाओं को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ाया है। बालको युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता सत्र के साथ शैक्षिक और शिक्षण संसाधन का अवसर प्रदान कर रहा है।
बालको की युवा-केंद्रित पहल वेदांता स्किल स्कूल आर्थिक स्थिति की वजह से स्कूल छोड़ने और बेरोजगार ग्रामीण युवा आबादी के जीवन में बदलाव ला रहा है। अपनी स्थापना के बाद से 11,000 से अधिक युवाओं को रोजगारपरक कौशल से लाभान्वित कर रहा है। यह छह आवश्यक ट्रेडों में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण और तकनीकी कौशल के साथ-साथ 90 से अधिक प्रशिक्षुओं को संचार, सुरक्षा, कानूनी अधिकार और माहवारी स्वास्थ्य जैसे व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करता है।
वेदांता स्किल स्कूल प्रशिक्षु प्रतिभा प्रमुख कपड़ा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वेदांता स्किल स्कूल में दाखिला लेना मेरे जीवन के सबसे अहम निर्णयों में से एक है। मुझे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए मैं बालको वेदांता स्किल स्कूल की बहुत आभारी हूं। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने से मुझे अपने परिवार की देखभाल करने में मदद मिल रही है। संस्थान ने मेरे जीवन को बदलने और मुझे आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्रोजेक्ट कनेक्ट के अंतर्गत बालको ने सेमा विषयों (विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा) पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उपचारात्मक कक्षाएं, व्यक्तिगत ट्यूशन, करियर मार्गदर्शन प्रदान करके 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को सर्वोपरि सहायता प्रदान करके एक अनुकूल सीखने का माहौल बनाने का लगातार प्रयास किया है। बालको के कनेक्ट परियोजना से लगभग 2500 युवा लाभान्वित हुए हैं।कनेक्ट परियोजना के साथ-साथ साइंस मित्र, ग्रीष्म और शीतकालीन शिविर पहलों में बालको कर्मचारियों के भी सत्र शामिल हैं जो अपना अनुभव साझा करके छात्रों को प्रोत्साहित करने का काम किये हैं। मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से छात्रों में महत्वपूर्ण कौशल विकास और आने वाली चुनौतियों को समझने में मदद मिली है। कर्मचारियों के इन प्रयासों से छात्रों में तार्किक सोच के साथ सीखने और समस्याओं से निपटने का दृष्टिकोण विकसित हुआ है।12वीं कक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी राठौड़ ने बताया कि प्रोजेक्ट कनेक्ट ने मेरी शैक्षणिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित और रेमिडियल अंग्रेजी कक्षाओं से मुझे सही मार्गदर्शन मिला जिससे इन विषय में मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। शिवानी कहती हैं कि नयी किरण परियोजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला और प्रशिक्षण की पेशकश पर केंद्रित एक पहल है। यह परियोजना युवाओं को माहवारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एक मजबूत समुदाय का निर्माण करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि नयी किरण परियोजना ने एमएचएम विषय के जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज मैं एमएचएम लीडर हूं और समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रही हूं।देश के युवा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का मशाल लिए भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कुशल कौशल महत्वपूर्ण हैं। कंपनी के कार्यबल में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा युवा कर्मचारियों की है जिनके कौशल विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किया गया है जिससे तेजी से बढ़ते वैश्विक मांगों के साथ तालमेल बिठाया जा सके। 'भविष्य की धातु' एल्यूमिनियम के उत्पादन में बालको का युवा कार्यबल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो लगातार बढ़ रही वैश्विक प्रतिस्पर्धा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है।------------------------------------------------------------------------