: केसीसी में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
Sat, Jan 27, 2024
कोरबा शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेजी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य, कोरबा शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना अग्रवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति संगीता रावत के विशिष्ट आतिथ्य, तथा महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।
परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। अतिथिगणों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं अन्य महापुरूषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर, प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पीजीडीसीए की छात्राएँ पार्वती, यशोदा, अंजली, सुनिधि एवं सुष्मिता द्वारा युगल देशभक्ति गीत की प्रस्तुति तथा बीबीए प्रथम के छात्र हिमांशु द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर पीपीटी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया, साथ ही बीबीए प्रथम के अमन द्वारा बहुत ही ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया गया तथा बीसीए अंतिम की छात्रा शिवांगी द्वारा वीर रस से ओतप्रोत कविता का पाठन किया गया, बीसीए द्वितीय के शारदा के एकल नृत्य से माहौल भक्तिमय हो गया।
केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अपने उद्बोधन पर कहा कि हमें खुद को राष्ट्र के लिये समर्पित करने और देश की प्रगति, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिये प्रोत्साहित किया, साथ ही उन्होने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिये महाविद्यालय द्वारा उठाये गये कदमों को रेखांकित किया, यह उल्लेख करते हुये गर्व महसूस किया कि महाविद्यालय उन सभी शैक्षणिक मानकों से काफी आगे है जो देश और समाज के विकास में मदद करेगा व सभी से एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बीसीए अंतिम के छात्र श्रीराम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, लता साव, कपीश कबीर, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, राजू कुमार सिंह, चुन्नेलाल चुनेश्वर, श्रद्धा खुंटे एवं छात्रों का विषेश योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
: बालको ने 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
Sat, Jan 27, 2024
बालकोनगर, 27 जनवरी, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 75वां गणतंत्र दिवस बालको स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली। ग्रांउड में शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक के लिए गुब्बारे भी हवा में छोड़े गए। सीईओ श्री राजेश ने बालको द्वारा हासिल किए गए सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दोहराया और सभी से विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया।
बालको और टाउनशिप की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। 15 स्कूलों के लगभग 1700 बच्चों ने पी.टी. ड्रिल, परेड, नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। दर्शकों ने राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और विविधता का जश्न मनाते हुए बालको के प्रचालन क्षेत्र के पास के स्कूलों के जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों का भी आनंद मिला।
कार्यक्रम का आकर्षण देश की आत्मनिर्भरता के लिए बालको की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का जीवंत प्रदर्शन था। समुदायों के साथ एक संयुक्त उत्सव में बालको के पॉटलाइन, पॉवर प्लांट, लॉजिस्टिक्स, एफ.एल.ए. और सीएसआर कार्यों सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली मनोरम झांकियाँ प्रस्तुत कीं। आकर्षित रूप से डिजाइन की गई झांकियां बालको के संचालन के विविध पहलुओं को प्रस्तुत करने के साथ ही समुदायों को सशक्त बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित कर रही थी। सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए बालको टाउनशिप में सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बालको के डॉग स्क्वाड को विशेष रूप से सराहा गया।
संकल्प, नैतिकता और ईमानदारी के मूल्यों पर जोर देते हुए और सामूहिक प्रगति के प्रति बालको के समर्पण को दोहराते हुए सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम अपनी वृद्धि और विकास की यात्रा के बीच औद्योगिक कौशल, पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम कर्मचारियों और समुदायों के विकास को महत्व देते हैं और दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।चार विद्यार्थियों को मिला नगर गौरव पुरस्कार- समारोह में बालकोनगर क्षेत्र में संचालित सेंट्रल बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 10 हजार रुपए नगद तथा कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा लैपटॉप प्रदान कर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परेड प्रस्तुतियों और झांकियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालको अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यवसाय के साझेदार, विभिन्न श्रमिक संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बालकोनगरवासी कार्यक्रम में मौजूद थे। बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पाण्डे ने गंणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।गणतंत्र दिवस उत्सव के उपरांत बालको के सीईओ बलको अस्पताल गए। जहां उन्होंने समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों के बीच फल वितरित किए।---------------------------------------
: दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा वेल्डिंग दुकान के सामने हुई सड़क दुर्घटना, व्यवसाई हुआ घायल
Sat, Jan 27, 2024
कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत
दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा वेल्डिंग दुकान के सामने हुई सड़क दुर्घटना, विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने सब्जी व्यवसाई को मारी टक्कर, सब्जी व्यवसाई हुआ चोटील, सब्जी व्यवसाई को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहीं मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार बताया जा रहा है।