: राखड़ लोड गाड़ियों पर हुई कार्यवाही
Thu, Jan 11, 2024
कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा टीएल बैठक में दिए गए निर्देश के बाद एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा और आरटीओ शशिकांत कुररे, पुलिस की टीम द्वारा 12 राखड़ लोड गाड़ियों पर विभिन्न धाराओं (तिरपाल,रिफलेक्टर, नो पार्किंग) में चालानी कार्यवाही से 18000 /- शास्ति राशि वसूल की गई। कल से राजस्व, आरटीओ, पुलिस की जॉइंट टीम जाँच का दायरा बढाते हुए कार्यवाही करेगी। राखड़ परिवहन में लगे वाहनों द्वारा एग्रीमेंट के विपरीत परिवहन पर कार्यवाही की जाएगी।
: उधार में अनेकों लोगों से रकम मांग कर लोगों से ठगी, मामला पहुंचा बालको थाने
Tue, Jan 9, 2024
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0002.mp4"][/video]कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित परसाभाटा कांजी हाउस में निवासरत श्रीकांत माझी सपरिवार निवास करते हैं, श्रीकांत माझी की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी के मुताबिक आज से तकरीबन 6 वर्ष पहले पड़ोस में ही रह रहे रंजना सिंह पति धनंजय सिंह द्वारा घर के आवश्यक कार्य हेतु उधर में 70000 रू.लिए गए, किंतु अब तक रंजना सिंह द्वारा निर्मला देवी को रुपए वापस नहीं लौटए गए। निर्मला देवी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही किंतु कोई ना कोई घर की परेशानी बताकर रंजन सिंह के द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा। तो वही 6 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने पर भी निर्मला देवी को अपने पैसे वापस नहीं मिलने का दुख हुआ तथा उन्होंने अपने रुपए वापस लेने की रंजन सिंह पर दबाव बनानी प्रारंभ की क्योंकि उनके घर में भी रूपयों की आवश्यकता पड़ने लगी, इसी बीच जब निर्मला देवी ने फोन के माध्यम से रंजन सिंह को अपने पैसे की पुनः मांग की तो रंजन सिंह ने निर्मला देवी को आ जाइए पैसे देता हूं कहकर बुलाया जैसे ही निर्मला देवी रंजन सिंह के घर पर पहुंची वैसे ही रंजन सिंह ने निर्मला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे निर्मला देवी को चोटे आई, अपने बचाव में निर्मला देवी ने भी हाथ पांव चलाया जिससे रंजना सिंह भी घायल हो गई। दोनों ही पक्ष जब बालको थाने पहुंचे तो बालको पुलिस द्वारा घायल दोनों महिलाओं का डॉक्टरी मुलाइजा कराया गया। सर में चोट लगने की अवस्था में रंजन सिंह का उपचार शासकीय जिला अस्पताल में कराया गया।
[video width="848" height="480" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240109-WA0001.mp4"][/video]
तो वहीं इस मामले में परसा भाटा निवासी शीला देवी व लक्ष्मीन बाई का भी कहना है कि अपने घरेलू काम से रंजना सिंह ने हमसे भी पैसे उधार लिए हैं, इसके अलावा गौरी चंद्र ने बताया कि उनसे ₹70000 लिए गए हैं तथा सविता देवी ने भी बताया कि उनसे भी ₹50000 लिए गए हैं जिन्हें आज पर्यांत तक रंजना सिंह द्वारा लौटया नहीं गया, अपने पैसे मांगे जाने पर रंजन सिंह द्वारा उन्हें गोल-गोल घुमाया जा रहा है तथा झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रंजना सिंह द्वारा लगातार अन्य लोगों से भी इसी तरह उधार में पैसे लिए गए हैं जिन्हें आज तक लौटाया नहीं गया है जिससे स्थानीय लोग रंजना सिंह के प्रति बेहद दुखी मालूम होते हैं।
तो वही इस मामले में निर्मला माझी के पति श्रीकांत मांझी ने बताया कि "इस मामले में रंजना सिंह द्वारा बालको थाने में उनके परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, हमारे परिवार द्वारा रंजना सिंह पर किसी भी प्रकार का वार या मारपीट नहीं की गई है, यह सब रंजना सिंह द्वारा षड्यंत्र रचा गया है ताकि उसे निर्मला माझी को रुपए वापस नहीं लौटाने पड़ें।"
बहरहाल बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।
: चोरी के मामले में आरोपियों को किया गया की गिरफ्तार
Sun, Jan 7, 2024
*नाम आरोपी -*
01. योगेश्वर विश्वकर्मा उर्फ चंटी पिता श्री रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पता-आजाद चौक आरामषीन थाना सिविल लाईन रामपुर
02. देव प्रसाद पिता स्व. तुलसी राम साहू उम्र 29 वर्ष पता-आजाद चौक
आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर
*अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि*प्रार्थी विभांशु एस.सिंह. पिता स्व. कल्याण सिह गोड़ उम्र 42 वर्ष पता-क्वा. नंबर एनसी/34 सीएसईबी कॉलोनी थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.12.2023 को रात्रि लगभग 09.00 बजे से 12.00 बजे के मध्य किसी अज्ञात चोर के द्वारा इसके सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व स्थित क्वा0 नं0 एनसी/34 के पीछले दरवाजा को धक्का देकर खोलकर घर के अंदर घुसकर चोरी किया गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक किरण गुप्ता एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में अधिनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर आरोपियों की पताशाजी की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि एक लड़का अपने पास चांदी का पायल और नगद पैसा लेकर घूम रहा है और पायल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसने दो अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। योगेश्वर और देव प्रसाद के साथ मिलकर इंदिरा चौक के पास सीएसईबी का एक क्वाटर में चोरी करना बताया गये। योगेश्वर विश्वकर्मा उर्फ चंटी पिता श्री रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष पता-आजाद चौक आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर, देव प्रसाद पिता स्व. तुलसी राम साहू उम्र 29 वर्ष पता-आजाद चौक आरामशीन थाना सिविल लाईन रामपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी योगेश्वर विश्वकर्मा के कब्जे से एक जोड़ी चांदी पायल नगद रुपए और आरोपी देव प्रसाद साहू के कब्जे से एक नग चांदी का पायल एवं नगद 2000 रुपए बरामद कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण योगेश्वर विश्वकर्मा, देव प्रसाद व अपचारी बालक के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।