: बालको के मेगा हेल्थ कैंप से नागरिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Sat, Jan 6, 2024
बालकोनगर, 04 जनवरी, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हेल्प एज इंडिया के सहयोग से अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत गहनिया गांव में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 157 नागरिक लाभान्वित हुए। यह मेगा हेल्थ कैंप विशेषकर जनजाति समुदाय को समर्पित था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में विशेषज्ञ सेवाएं जैसे दंत, त्वचा, हड्डी, स्त्री रोग, ईएनटी, मेडिसिन, सामान्य चिकित्सक और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण आयोजित किए गए। वृद्धजनों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक से फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। 56 वृद्ध एवं महिला को ओपीडी तथा 13 गर्भावस्था महिलाओं को परामर्श दिया गया। 39 हिमोग्लोबिन, 27 मधुमेह, 19 त्वचा जांच के साथ 7 लोगों को फिजियोथेरेपी सेवाएँ दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 34 महिलाओं को परामर्श दी गई। मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से बालको समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य बेहतर भविष्य की ओर लेकर जाने के कटिबद्ध है।
सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में गहनिया के साथ खेतार, फूटामुड़ा, केशलपुर और बेला पंचायत के 7 गाँवों के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया। बालको ने इस साल लगभग 6 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से गहनिया मेगा हेल्थ कैंप से स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।बेला ग्राम पंचायत की सरपंच जया राठिया ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस मेगा हेल्थ कैंप से सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम गहनिया में शिविर आयोजित करने के लिए बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।-----------------------------------
: उधार का पैसा वापस मांगने पर मारपीट, मामला पहुंचा बालको थाने
Fri, Jan 5, 2024
कोरबा जिले के उपनगरिय क्षेत्र बालको स्थित परसाभाटा कांजी हाउस में निवासरत श्रीकांत माझी सपरिवार निवास करते हैं, श्रीकांत माझी की पत्नी श्रीमती निर्मला देवी के मुताबिक आज से तकरीबन 6 वर्ष पहले पड़ोस में ही रह रहे रंजना सिंह पति धनंजय सिंह द्वारा घर के आवश्यक कार्य हेतु उधर में 70,000 रू.लिए गए, किंतु अब तक रंजना सिंह द्वारा निर्मला देवी को रुपए वापस नहीं लौटए गए। निर्मला देवी द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही किंतु कोई ना कोई घर की परेशानी बताकर रंजन सिंह के द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा। तो वही 6 वर्ष की लंबी अवधि बीत जाने पर भी निर्मला देवी को अपने पैसे वापस नहीं मिलने का दुख हुआ तथा उन्होंने अपने रुपए वापस लेने की रंजन सिंह पर दबाव बनानी प्रारंभ की क्योंकि उनके घर में भी रूपयों की आवश्यकता पड़ने लगी, इसी बीच जब निर्मला देवी ने फोन के माध्यम से रंजन सिंह को अपने पैसे की पुनः मांग की तो रंजन सिंह ने निर्मला देवी को आ जाइए पैसे देता हूं कहकर बुलाया जैसे ही निर्मला देवी रंजन सिंह के घर पर पहुंची वैसे ही रंजन सिंह ने निर्मला देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे निर्मला देवी को चोटे आई, अपने बचाव में निर्मला देवी ने भी हाथ पांव चलाया जिससे रंजना सिंह भी घायल हो गई। दोनों ही पक्ष जब बालको थाने पहुंचे तो बालको पुलिस द्वारा घायल दोनों महिलाओं का डॉक्टरी मुलाइजा कराया गया। सर में चोट लगने की अवस्था में रंजन सिंह का उपचार शासकीय जिला अस्पताल में कराया गया।
तो वहीं इस मामले में परसा भाटा निवासी शीला देवी व लक्ष्मीन बाई का भी कहना है कि अपने घरेलू काम से रंजना सिंह ने हमसे भी पैसे उधार लिए हैं जिन्हें आज पर्यांत तक रंजना सिंह द्वारा लौटया नहीं गया, अपने पैसे मांगे जाने पर रंजन सिंह द्वारा उन्हें गोल-गोल घुमाया जा रहा है तथा झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रंजना सिंह द्वारा लगातार अन्य लोगों से भी इसी तरह उधार में पैसे लिए गए हैं जिन्हें आज तक लौटाया नहीं गया है जिससे स्थानीय लोग रंजना सिंह के प्रति बेहद दुखी मालूम होते हैं।
तो वही इस मामले में निर्मला माझी के पति श्रीकांत मांझी ने बताया कि "इस मामले में रंजना सिंह द्वारा बालको थाने में उनके परिवार के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है, हमारे परिवार द्वारा रंजना सिंह पर किसी भी प्रकार का वार या मारपीट नहीं की गई है, यह सब रंजना सिंह द्वारा षड्यंत्र रचा गया है ताकि उसे निर्मला माझी को रुपए वापस नहीं लौटाने पड़ें।"
बहरहाल बालको पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई है।
: लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो में छत्तीसगढ़ की मॉडल्स ने बिखेरा अपना जलवा
Thu, Jan 4, 2024
*क्षितिज इंडिया इंटरटेनमेंट, एफआईपीबी एवं "तेजस्विनी" नारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा 1 जनवरी 2024 को फैशन वर्ल्ड के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो एवं ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड सम्मान समारोह राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न*
*रायपुर/फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO), "तेजस्विनी" नारी शक्ति फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद के 01 जनवरी को स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) के अवसर पर "क्षितिज इंडिया" इंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से राजधानी रायपुर में लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो एवं ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।**कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन समारोह का शुभारंभ किया गया। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विभा अवस्थी, आदर्श गुप्ता, संतोषी साहू ,दीक्षा रामानी, स्टेट कोआर्डिनेटर दीपक भास्कर, रीतू साहू, पूजा साईरानी, सुशीला ठाकुर, श्वेता आनंद, गायत्री मानिकपुरी, वर्षा राहूजा, शीतल मार्को,सविता सेन उपस्थित थे।**ब्यूटी फ़ैशन शो में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से आए हुए प्रतिभावान युवा मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर अपने टैलेंट और कला-कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। फैशन शो में "क्षितिज इंडिया" की प्रमुख मॉडल्स के रूप में वास्ती गड़ेवाल मिस दिवा छत्तीसगढ़, पूजा टांडेकर, सृष्टि सिंह राजपूत, निकिता जायसवाल, हर्षिता कंसारी, चंचल वर्मा, खुशी खान, भूमिका साहू, पूजा, देविका साहू, सुमन, डॉली सेन, काजल सेन, रेणुका जोशी, गिरिजा ध्रुव, निशा, पूजा भानु , संगीता साहू, रीतू वर्मा, लीना, हर्षित कंसारी, प्रदीप साहू, साहिल नथानी सहित अन्य युवा मॉडल्स शामिल थे। ज्यूरी पैनल में श्रुति नंदा मेकअप आर्टिस्ट, मयंक तमंग एक्टर मॉडल्स उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ी फ़ैशन राउंड में पूजा टांडेकर प्रथम रही। ब्राइडल राउंड में संगीता साहू प्रथम, डॉली सेन द्वितीय, रीतू वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वेस्टर्न राउंड में निकिता जायसवाल प्रथम, हर्षिता कंसारी द्वितीय, रूबल पाहुजा तृतीय प्राप्त किए। ब्यूटी फ़ैशन शो में ड्रेस डिजाइनर प्रीति सुनहरे मस्तूरी बिलासपुर, निशा साहू बैमा नगोई बिलासपुर ने ड्रेस डिजाइन किए।**कार्यक्रम में नवदुर्गा मेकअप कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त किए गायत्री मानिकपुरी, पूजा भानु , द्वितीय स्थान प्राप्त किए लक्ष्मी कंसारी तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए पूजा भानु, द्वितीय निशा बर्मन, तृतीय गरिमा ध्रुव को पुरुस्कृत किया गया।*
*मंच संचालन मनोज सेन के द्वारा किया गया। मॉडल्स की ग्रूमिंग "क्षितिज इंडिया" की मॉडल्स सृष्टि सिंह राजपूत रायपुर तथा मॉडल्स वास्ती गढ़ेवाल बिलासपुर के द्वारा किया गया।*
*कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टेट कोआर्डिनेटर दीपक भास्कर ने संगठन के स्थापना दिवस तथा संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किए।*
*इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन, तेजस्विनी नारी शक्ति फाउंडेशन, क्षितिज इंडिया इंटरटेनमेंट, छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद, भारत योग शक्ति परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों, अतिथिगणों, मॉडल्स एवं पार्टिसिपेंट्स की उपस्थिति में संगठन के स्थापना दिवस पर विशेष केक कटिंग कर दर्शकगणों के साथ नव वर्ष 2024 की शुभकामनाओं के साथ खुशियां बांटी गई।*
*समापन समारोह में स्टेट कोआर्डिनेटर दीपक भास्कर, आयोजन प्रभारी सुशीला ठाकुर, आयोजन प्रभारी पूजा साईरानी ने समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किए।**नव वर्ष के आगाज़ पर राजधानी रायपुर में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुए आकर्षक मल्टी कलर प्रोग्राम लुकिंग लाईक अ वॉव - ब्यूटी फ़ैशन शो में युवा प्रतिभागियों ने सिंगिग , डांसिंग, मॉडल रैंप वॉक, ब्राइडल रैंप वॉक, ट्रांसजेंडर रैंप शो, छत्तीसगढ़ की गौरवशाली कला - संस्कृति के साथ भारत की गौरवशाली बहुरंगीय कला - संस्कृति पर आधारित गीत, नृत्य, संगीत कार्यक्रम , एक्टिंग,मॉडल एंड ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट फ़ोटोशूट, इंटरटेनमेंट के साथ ब्यूटी सेक्टर से जुड़ी हुई छत्तीसगढ़ की नारीशक्ति रूपी महिलाओं एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड सम्मान समारोह में अपनी सक्रिय सहभागिता दी, जिनमें प्रमुख रूप से संगठन के पदाधिकारियों - स्टेट कोआर्डिनेटर दीपक भास्कर, आयोजन प्रभारी सुशीला ठाकुर, आयोजन प्रभारी पूजा साईरानी, रीतू साहू, सृष्टि सिंह राजपूत, वर्षा राहुजा,शीतल मार्को, आशा गोगिया, लक्ष्मी कंसारी, निधि तुरकर, सविता सेन,मेघा सेन, कृष्णा चक्रधारी, योगेश्वरी देवांगन, डॉली सेन, भूमिका साहू, किरण सेन, लता जागे, सोनाली यादव, कल्पना राजपूत, रजिया बेगम, दीक्षा जोशी, रेणुका राजपूत, मनिका सोनवानी, ज्योति विश्वास, वर्षा सेन, अमिता नजरे, गिरिजा प्रजापति, हिना ध्रुव, जिज्ञासा चंदाकर सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिए।