: बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन का उत्सव
Thu, Aug 31, 2023
बालकोनगर, 31 अगस्त, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ रक्षा बंधन का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कंपनी के कर्मचारियों ने सेफ्टी और सिक्योरिटी कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके समर्पित भाव के प्रति सराहना व्यक्त की। इसके साथ ही विश्वास एवं अटूट प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन त्योहार से एकजुटता की भावना को बढ़ावा देते हुए बालको ने समुदाय के साथ उत्सव मनाकार अपने आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
बालको में कर्मचारियों को उनके सुरक्षा चैंपियन द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा की भावना का जश्न मनाने के लिए एकजुट भाव से राखी बांधकर त्योहार को नए रूप में मनाया गया। कंपनी में आयोजित उत्सव में विविधता के साथ ट्रांसजेंडर, महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी तथा सेफ्टी कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए सभी कर्मचारी एक साथ आए। कार्यक्रम में कर्मियों की कलाई पर सुरक्षा और विश्वास के प्रतीक 'राखी' के धागे बांधने की हृदयस्पर्शी परंपरा निभाई गई, जो सुरक्षा कर्मियों के बीच व्यावसायिक सुरक्षा के मूल्यों को मजबूत करती है। बालको के सुरक्षा चैंपियन सभी कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करते हैं।
बालको के उन्नति परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की समर्पित महिलाओं ने बालको प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर अपनी हाथों की बनी राखियां बांधकर रक्षा बंधन उत्सव मनाया। कंपनी द्वारा आयोजित उत्सव, उन्नति परियोजना से आर्थिक रूप से मजबूत हुई महिलाओं के लिए उनके जीवन में आएं बदलाव के प्रति सराहना का प्रतीक है। यह परियोजना महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं का पोषण करने में सहायक रही है। बालको प्रबंधन ने समुदाय को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, उत्सव का स्वागत किया।
बालको के वरिष्ठ अधिकारियों ने नंद घर के बच्चों के साथ राखी त्योहार को मनाया। नंद घर वेदांता समूह के सामुदायिक विकास का प्रमुख हिस्सा है जो समुदायों में महिलाओं और बाल विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। बालको प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाइयाँ और उपहार बाँटे जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। नंद घर में बच्चों को उन्नत शिक्षा और पोषण संबंधी अवसर प्रदान किए जाते हैं।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय साथ-साथ चलते हैं जो हमें सामूहिक उपलब्धि के उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं। समृद्धि, सशक्तिकरण, विकास और साझा मूल्यों के माध्यम से हम एक ऐसी संस्कृति विकसित करते हैं जिससे सभी को लाभ होता है। रक्षा बंधन बहुआयामी पारंपरिक उत्सव है जिसमें बालको कर्मचारी और समुदाय दोनों ने हिस्सा लिया जो हमारी बंधुत्व एकता का प्रतीक है। कंपनी और समुदाय के एक साथ आगे बढ़ने तथा सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
: परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर प्रारंभ हुआ धरना
Thu, Aug 31, 2023
कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र बालको परसा भाटा में परसा फटा विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र वासियों ने सड़क पर भारी वाहनों के वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर धरना प्रारंभ कर दिया है।
इस विषय की जानकारी देते हुए विकास डालमिया(परसा फटा विकास समिति सदस्य) द्वारा यह जानकारी दी गई की एक सूत्रीय मांग जिसमें परसाभाटा क्षेत्र में भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर बालको प्रबंधन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है।
तो वही शशि चंद्र के द्वारा आंदोलन के विषय में बताया गया कि भारी वाहनों की आवाजाई के चलते क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं निर्मित होती है जिससे भय का आलम निर्मित है। अतः बालको प्रबंधन से उनके द्वारा मांग की जा रही है कि उक्त भारी वाहनों की आवाजाई हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि इन वाहनों के चलते आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके।
: बालको के मेगा स्वास्थ्य शिविर से भटगांव के नागरिक लाभान्वित
Tue, Aug 29, 2023
बालकोनगर, 29 अगस्त, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्प एज इंडिया के सहयोग से भटगांव में एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने और समुदाय की भलाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए शिविर से लगभग 200 नागरिक लाभान्वित हुए।
बालको के आरोग्य परियोजना के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ-साथ रक्त, डायबटीज एवं हीमोग्लोबिन जैसे जांच शामिल थे। इन निःशुल्क परामर्शों से न केवल शीघ्र निदान की सुविधा मिली बल्कि शहर के भीतर समय पर उपचार और देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता भी बढ़ी।
शिविर में नेत्र जांच, जिसने समुदाय के भीतर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की। आयोजन के दौरान मोतियाबिंद के 18 मामलों की पहचान की गई, जिससे शीघ्र निदान और उपचार परामर्श संभव हो सका। शिविर से 45 समुदाय के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों सहित सभी उम्र के लोगों को लाभ हुआ।
भटगांव के लाभार्थी पुनी राम निर्मल ने कहा कि मैं कई दिनों से आंख की समस्या का सामना कर रहा था। शिविर की नेत्र जांच से मुझे अपनी मोतियाबिंद की स्थिति की जानकारी हुई, जिसमें उपचार की आवश्यकता का पता चला। मैं मेडिकल टीम द्वारा प्रदान की गई देखभाल और जांच के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। इलाज के लिए आवश्यक कदम के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं पर उपलब्ध किफायती स्वास्थ्य देखभाल के विषय में भी बताया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर अत्यधिक महत्व देते हैं। हमारा मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने का अधिकार है। कंपनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं समृद्धशाली आकार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर की मदद से बालको प्रबंधन सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है। कंपनी हर 15 दिनों में एक मोबाइल हेल्थ वैन संचालित कर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करती है। विशेष परामर्श के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए मेगा स्वास्थ्य हेल्प और जागरूकता अभियान भी आयोजित करता है। अपनी उपचारात्मक सेवाओं के माध्यम से कंपनी वित्तीय वर्ष 2023 में 45000 से अधिक व्यक्तियों तक पहुँच गई है।