: बालको महिला मंडल ने मनाया तीज महोत्सव
Mon, Aug 21, 2023
बालकोनगर, 21 अगस्त। बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया पांडे थीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश स्तुति और शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार एवं सदस्याओं की खूब प्रशंसा की।बालको महिला मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में बालको महिला मंडल के विभिन्न सामाजिक कार्यों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया तथा हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने बताया कि महिला मंडल समय-समय पर महिलाओं और बच्चों के प्रतिभा विकास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है। बालकोनगर क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्थान में महिला मंडल का महत्वपूर्ण योगदान है।श्रीमती श्रेया पांडे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन अत्यंत मनोरंजक रहा। उन्होंने कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। बालको महिला मंडल की सदस्याओं के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी।
‘तीज क्वीन’ का चयन प्रमुख आकर्षण रहा। तीज क्वीन का चयन चार चरणों में संपन्न हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता अंतिम दौर में पहुंची, जिसमें सुंदरता, कैटवॉक एवं बौद्धिक क्षमता के आधार पर चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने अंतिम चरण में प्रतिभागियों से सवाल पूछे। सभी सवालों का का सटीक जवाब देकर श्रीमती श्वेता सिंह सोलंकी ने ‘तीज क्वीन’ एवं श्रीमती ममता कटकवार ने ‘क्वीन ऑफ हर्ट’ और श्रीमती अलका पृथ्वीकर ने ‘क्वीन ऑफ ग्लोरी’ का खिताब अपने नाम किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं ने शिव और पार्वती की अराधना को दिखाते हुए अद्भुत नृत्य और लोक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विभिन्न स्टॉल, झूला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सदस्याओं ने उत्कृष्ट भागीदारी की। सभी उपस्थित सदस्यों को तीज उपहार दिये गये।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीमती सिमरन कौर ने महिला मंडल की सभी सदस्याओं और मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बालको महिला मंडल अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बालकोनगर के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।
------------------------
: बालको द्वारा फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रत्येक गोल पर 10 पौधे लगाने का संकल्प
Mon, Aug 21, 2023
बालकोनगर, 19 अगस्त, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन किया। कंपनी ने चैंपियनशिप के दौरान किए गए प्रत्येक गोल पर 10 पेड़ लगाने का वादा किया है। पूरे टूर्नामेंट में कुल 75 गोल करने के साथ बालको अब अपने प्रचालन के आसपास 750 पेड़ लगाने के लिए तैयार है जो हरित दुनिया बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बालको के फुटबॉल टूर्नामेंट में 1500 से अधिक बालको कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों की भागीदारी की। 25 दिनों के दौरान 32 टीमों ने चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच टीम वर्क को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला जिससे कार्यस्थल की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को फुटबॉल खेलने का मंच भी प्रदान किया जो लोकप्रिय खेल है।
बालको के मुख्य कार्यकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मैदान के अंदर और बाहर टीम वर्क की शक्ति में विश्वास करते हैं। हमारी फुटबॉल चैंपियनशिप एकता और सौहार्द की भावना का प्रमाण है जो हमारे संगठन और इसकी टीमों को परिभाषित करती है। दागे गए गोल तथा जीते गए मैचों से परे यह चैंपियनशिप समुदाय और पर्यावरण की मजबूत भावना को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। यह अनूठी पहल पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति हमारे समर्पण और सभी के लिए एक हरा-भरा, स्वस्थ भविष्य बनाने के हमारे संकल्प को दर्शाती है। अपनी स्थायी उत्पादन संस्कृति और सामुदायिक विकास के माध्यम से हमारा लक्ष्य आसपास की दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखना है।
बालको के फुटबॉल चैम्पियनशिप खेल के माध्यम से कर्मचारी एकजुटता को बढ़ावा देने के नवीनतम प्रयास है। पहले भी कंपनी ने बालको प्रीमियर लीग (क्रिकेट) तथा बालको वॉलीबॉल टूर्नामेंट जैसे कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। सभी चैम्पियनशिप बालको स्टेडियम में आयोजित किए गए थे। यह अत्याधुनिक बहु-खेल सुविधा और एथलेटिक्स का केंद्र बन गई है जो बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और अन्य सहित कई प्रकार के खेलों की सुविधा प्रदान करती है। स्टेडियम से बालको के कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदारों के साथ-साथ ही स्थानीय समुदाय के लोग भी लाभान्वित हो रहे है और खेलों के माध्यम से उनका समग्र विकास हो रहा है।
‘ज़ीरो हार्म, ज़ीरो वेस्ट और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण’ के दृष्टिकोण का पालन करते हुए बालको लगातार सस्टेनेबल उत्पादन मॉडल को अपनाया है जो आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक आयामों को अपने प्रचालन में शामिल किया है। पर्यावरणीय प्रयासों के तहत बालको ने वित्त वर्ष 2023 में लगभग 1.23 लाख पौधे लगाए जो स्थानीय पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति बालको की प्रतिबद्धता हो प्रदर्शित करता है। वनीकरण प्रयासों के अलावा बालको सक्रिय रूप से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने तथा उद्योग के भीतर पर्यावरणीय चेतना के स्थिति को मजबूत करने के लिए हरित रास्ते तलाश रहा है।
: 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बालको में धूमधाम से संपन्न
Thu, Aug 17, 2023
बालकोनगर, 16 अगस्त 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 77वां स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक भवन परिसर में धूमधाम से आयोजित किया। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने बालको कर्मचारियों के निरंतर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीईओ ने अपने वक्तव्य में बताया कि देश की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में समर्पित प्रयासों से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल की मदद से घरेलू उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें। सतत विकास के साथ बालको अपने एल्यूमिनियम निर्माण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर राष्ट्र नेतृत्व करने का प्रयास कर रहा है। श्री राजेश ने सभी से इस यात्रा का हिस्सा बनने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
श्री राजेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी साढ़े पांच दशक की औद्योगिक यात्रा में बालको ने छत्तीसगढ़ और देश की सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है। बालको के योगदान से राज्य में हजारों करोड़ रुपए के व्यावसायिक अवसर निर्मित हुए। अपने प्रत्येक प्रचालन में बालको ने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ की नीति का पालन सुनिश्चित किया है। विस्तार परियोजना के माध्यम से बालको वैश्विक ‘वन मिलियन टन क्लब’ में शामिल होने और देश को दुनिया की एल्यूमिनियम राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए तैयार है।समारोह में नागरिकों को मतदान में भाग लेने और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाया गया। भारत सरकार के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का जश्न मनाते हुए बालको परिवार के सदस्यों ने वतन की मिट्टी के साथ अपने फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों, उत्कृष्ट कार्य और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।श्री राजेश एवं बालको के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।