: श्रीसुदर्शन संस्थानम् में सांगठनिक बैठक दस दिसंबर को
Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को दो -- तीन दिनों का संक्षिप्त छत्तीसगढ़ प्रवास श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर में हो रहा है। पुरी शंकराचार्यजी के प्रवास कार्यक्रम एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन के छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक 10 दिसंबर 2023 दिन रविवार को दोपहर बारह बजे प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में रखा गया है। उपरोक्त बैठक में पूज्यपाद शंकराचार्यजी के प्रवास में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों / क्षेत्रों / जोन के सक्रिय पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता प्रत्येक दृष्टिकोण से परिलक्षित हो इस विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा। पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी ने इस बैठक में प्रदेश एवं जिला के सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति हेतु अपील की है। गौरतलब है कि महाराजश्री द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित कर दिया गया है तथा इसी परिपेक्ष्य में भारत भी हिन्दू राष्ट्र के रूप में उद्भाषित होने की ओर अग्रसर है , इसलिये इस पवित्र महाअभियान में समस्त सनातनी धर्मावलंबियों की सहभागिता सुनिश्चित हो , इसके लिये महाराज श्री से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त कर इस संदेश का छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार की योजना पर विचार होगा। गौरतलब है कि चातुर्मास्य के पश्चात पुरी शंकराचार्यजी का राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत उत्तरप्रदेश , हरियाणा , पंजाब , दिल्ली , तेलंगाना , गुजरात , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश की यात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा में मंगलमय पदार्पण हो रहा है। श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा से सम्बद्ध आश्रमों में शिवगंगा आश्रम प्रयागराज , श्रीहरिहर आश्रम वृन्दावन , दक्षिणेश्वर मूर्ति मंदिर अस्सी घाट वाराणसी , श्रीविमलाम्बा देवी संस्थान , होशियारपुर के साथ श्रीसुदर्शन संस्थानम् रायपुर आश्रम भी सम्मिलित है। उपरोक्त प्रवास के अवसर पर सभी भक्तजन प्रात:कालीन ग्यारह बजे से आयोजित हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में सहभागिता तथा सायंकालीन छह बजे से दिव्य दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
: अश्लील गाली गलौज और फोटो पोस्ट करने का आरोपी जेल दाखिल
Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौज और फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया गत 06 दिसंबर को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी बहन को स्कूल छोड़ने जाता था उसी दौरान आरोपी हरीश कश्यप दोनों का जान पहचान हुआ था और आरोपी के द्वारा उसका मोबाइल नंबर लिया था। दोनो आपस में बातचीत करते थे , पीड़िता कही भी आती जाती तो आरोपी उसे जाने के लिये मना करता था , जिससे पीड़िता काफी परेशान रहती थी। एक साल से पीड़िता आरोपी से बातचीत बंद कर दिया था तब आरोपी के द्वारा इंस्टाग्राम में अश्लील गाली गलौच एवं फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर वायरल कर रहा था। जिसे मना करने पर नही मान रहा है ,इसकी रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/23 धारा 509 (ख) भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी हरीश कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी खैरताल को उसके घर से पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे , सउनि संतोष केरकेट्टा , प्रधान आरक्षक राधेश्याम , आरक्षक कुलदीप खुटे एवं थाना स्टाफ सराहनीय योगदान रहा है।
: युवती से छेड़खानी करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Fri, Dec 8, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर युवती से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक गत माह दस नवंबर को अपने घर के मोहल्ले खुद बोर में पानी भरने गई थी। पानी भरकर वापस घर लौट रही थी , तभी गांव के चंद्रकांत साहू रोककर हाथ पकड़कर इज्जत लेने के नियत से छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 387/2023 धारा 354 ,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी चन्द्रकांत साहू को मोपका बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा गया। धारा सदर अपराध पाये जाने पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय , उपनिरीक्षक पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक प्रीतम मरावी , किशन राय का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -चंद्रकांत साहू पिता गौरीशंकर साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग.)