: समाज में मितानिनों का अहम योगदान- हितानंद
Fri, Nov 24, 2023
मितानिन दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा बालको जोन के सभी 09 वार्डों की मितानिनो एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित करने वार्ड क्रमांक 35 स्थित अनुभव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लगभग 54 मितानिनों एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। आने वाली ठंड को देखते हुए सम्मान के अवसर पर उपस्थित सभी मितानिनों को अतिथियों द्वारा कंबल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि मितानिन समाज की वह अहम कड़ी है, जिनके बिना आज प्राथमिक स्तर की जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं संभव नहीं है। मितानिनों को सरकार से बहुत कम सहयोग राशि प्राप्त होती है, जिससे वे अपना जीवन यापन करती हैं। इसके बावजूद वे समाज सेवा में सदैव आगे रहती हैं। दिन हो या रात जरूरत के समय किसी भी वक्त मितानिने अपने क्षेत्र की जनता के लिए सदैव खड़ी रहती है। कोविड संक्रमण के समय मितानिनों की भूमिका अहम रही है । हितानंद ने कहा कि प्रत्येक जोन में एक मितानिन भवन होना चाहिए जिसके लिए हम सरकार से मांग किये है। कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम लाल सोनी ने सभी को विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम के दौरान बालको सीएसआर से संजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, बालको सेवानिवृत्ति मैत्री संघ से पुरुषोत्तम लाल सोनी, लक्ष्मी राम यादव, डी एस बनाफर, के एन सेठ समद्दर जी अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे।
: पूर्व सांसद स्व डॉक्टर बंसीलाल महतो की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Fri, Nov 24, 2023
कोरबाभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता, सुविख्यात चिकित्सा विद एवं कोरबा लोकसभा से पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अ
र्पित किए ।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कोरबा में आज पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके साथ बिताए गए अपने अनुभवों को स्मरण किया ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, राजेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, विधि प्रकोष्ट जिला संयोजक राजेंद्र साहू, प्रकाश अग्रवाल, दीपक सिंह खड़ायत, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, उपाध्यक्ष रंजू यादव, राम अवतार पटेल, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दिनेश वैष्णव, राजेश सोनी, ईश्वर पटेल, चंदन सिंह, अनिल मिश्रा,के डी वैष्णव, सुदेश चंद्रा, गौरव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: मतगणना कराने कोरबा के अधिकारियों ने जांजगीर में हासिल की जानकारी
Fri, Nov 24, 2023
कोरबा 23 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले के अधिकारियों ने जांजगीर में मतगणना कराने की जानकारी हासिल की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (समस्त), मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के टेबुलेशन प्रभारी अधिकारी, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं प्रोग्रामर को नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) श्री श्रीकांत वर्मा, श्री उज्जवल पोरवाल एवं सहायक प्रोग्रामर श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में मतगणना प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को आईटी कॉलेज कोरबा में किया जाएगा।
जांजगीर में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (एन.एल.एम.टी.) द्वारा मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है, इस जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन व आवश्यक संसाधन की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, ईव्हीएम मशीन से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था, मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर जांजगीर ऋचा प्रकाश चौधरी, कोरबा से अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, प्रदीप साहू, सर्व रिटर्निंग अधिकारी, एआरओ, नोडल अधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर डॉ एम एम जोशी एवम संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।