: श्रद्धा और भक्ति के साथ पेंडरूवां में हुआ श्रीराम सप्ताह संपन्न
Wed, Nov 29, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की असीम अनुकम्पा से ग्राम पेंडरुवा में विगत पांच वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम नाम सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन 21 नवंबर से किया गया , जिसमें दूर-दूर से कीर्तन दल वालों ने पहुंचे अपनी अपनी प्रतिभा एवं भक्ति का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के आचार्य बृजेश पांडे रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर विधानसभा एवं श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर , विशिष्ट अतिथि में श्रीमती सुमित्रा वेद बघेल सरपंच ग्राम पंचायत पेंडरुवा एवं राधेश्याम शर्मा समाजसेवी रायगढ़ थे। आज समापन अवसर पर उत्कृष्ट कला प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। जिसमें से प्रथम पुरस्कार विजेता दल बड़दापुटी को पंद्रह हजार रुपये की नगद राशि श्रीमती सरोजिनी नूतन पटेल पेंडरुवा द्वारा , द्वितीय पुरस्कार विजेता दल अकोल जमोरा को दस हजार रुपये की नगद राशि ओंकार चौबे पेंडरूवां द्वारा , तृतीय पुरस्कार विजेता दल खोंधर को चार हजार एक सौ रुपये की राशि जय भवानी जसगीत एवं कीर्तन पार्टी पेंडरूवां के द्वारा एवं उत्तम सारथी द्वारा एक मांदर प्रदान किया गया। इसी तरह चतुर्थ पुरस्कार विजेता दल कांटाहरदी को पांच हजार एक सौ रूपये की राशि जिसमें रोहित साहू द्वारा तीन हजार एक सौ रुपये , डिमांशु यादव द्वारा एक हजार रूपये , नम्मूदास द्वारा एक हजार रूपये साथ ही नेतराम सिदार द्वारा घप (झाँझ) प्रदान किया गया। पंचम पुरस्कार विजेता दल गिरगिरा को तीन हजार पांच सौ रुपये की नगद राशि श्रीमती भगवती पीलाबाबू पटेल द्वारा प्रदान किया गया। षष्ठम पुरस्कार दो हजार पांच सौ रुपये का विजेता दल किरारी वालों को वेदराम यादव पंच द्वारा एवं उदल भोज द्वारा एक जोड़ी झुमका प्रदान किया गया। सप्तम पुरस्कार विजेता दल बोहारडीह को विकास यादव द्वारा दो हजार एक सौ रूपये की नगद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही कई और आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गये जिसमें से सभी दलों में से सर्वश्रेष्ठ मदरिया को एक हजार एक सौ रूपये की नगद राशि प्रहलाद साहू पेंडरूवां वाले की ओर से एवं गिरगिरा कीर्तन दल को सर्वश्रेष्ठ गायक के रूप में किरारी दल को एक हजार एक सौ रूपये की नगद राशि गीतेश श्रीवास द्वारा प्रदान किया गया। वहीं रामू यादव की तरफ से प्रत्येक पार्टी के मदरिया को अलग से पांच - पांच सौ रुपये एवं प्रत्येक पार्टी के एक नर्तकी को पांच - पांच सौ रुपये की नगद राशि श्रीमती सरोजिनी नूतन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। इसके अलावा समिति के ओर से सांत्वना पुरस्कार भी रखे गये थे जिसमें सपोस वाले दल को पंद्रह सौ रुपये एवं मुक्ता वाले दल को एक हजार एक सौ रूपये प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पेंडरूवां निवासी खगेश्वर प्रसाद चौबे अधिवक्ता सिविल कोर्ट सक्ती ने कुशलता पूर्वक मंच संचालन कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मंच संचालन की ओजस्वी , शायराना , जोशपूर्ण , रोचक विशिष्ट शैली पर अपनी लगातार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ चौबे को अपना भरपूर प्रतिसाद व प्यार दिया। इस आयोजन में पेंडरुवा ग्रामवासियों का अपूर्व एवं अथक सहयोग रहा। जिसके अनुक्रम में पूजन सामग्री की व्यवस्था तुलाराम साहू - सुशीला साहू , साउंड सिस्टम सौरभ प्रदीप चौबे द्वारा एवं टेंट सामग्री की व्यवस्था- श्रीमती सरोजिनी नूतन पटेल द्वारा किया गया। विशेष सहयोग हरीलाल पटेल , डॉ. देवनंदन पटेल , डॉ. डिग्री लाल साहू एवं अमित श्रीवास के द्वारा किया गया। अन्य सहयोगी के तौर पर सर्वश्री अभिषेक चौबे , विक्कू चौबे , सीताराम साहू , गोपाल पटेल , प्यारेलाल पटेल , देव कुमार पटेल , राजेंद्र पटेल , डोल नारायण पटेल ,सूरज पांडे ,अलेख दीनबंधु यादव , उत्तम सारथी , कुशवा , मानिक पुरन , बजरंग एवम सिद्धार्थ चौबे आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विजय अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
Wed, Nov 29, 2023
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजयअग्रवाल ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन एवं स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सी सी टीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ,रिटर्निंग अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र ठाकुर, श्री निरनिधि नंदेहा ,राज्य निर्वाचन आयोग से श्री हार्दिक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
स/क्र
: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल
Mon, Nov 27, 2023
संजय पांडे की रिपोर्टजांजगीर चांपा - रात्रि के समय घर के आंगन में सो रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 25 नवंबर को रात्रि में पीड़िता अपने सास के साथ धान की रखवाली करते घर आंगन मे सोई थी। रात्रि करीबन साढ़े ग्यारह बजे हरिराम केंवट पीछे मे गलत निगाह से आकर सो गया और छेड़छाड़ करने लगा और पीड़िता चिल्लाई तो भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 607/23 धारा 354 , 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी हरिराम केवट निवासी कल्याणपुर थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किये जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी , उप निरीक्षक लालन पटेल , महिला प्रधान आरक्षक अनिता पाटले , आरक्षक अजय भानू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -हरिराम केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी कल्याणपुर , थाना अकलतरा , जिला - जांजगीर चांपा