: "नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स" की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ निहारिका परिक्षेत्र में आज 28 अक्टूबर को
Mon, Oct 28, 2024
नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स के के फाउण्डर श्री राजन बर्नवाल व श्री दीपक लाम्बा ने 7 मई 2019 को कोरबा शहर के हृदय स्थल मेन रोड ट्रान्सपोर्ट नगर में शुद्ध दुध व शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट मिठाईयां व साथ ही साथ बेकरी की श्रृखंलाबद्ध वेरायटी बड़े शहर व महानगर के तर्ज पर फर्म की स्थापना कर उसके माध्यम से कोरबा के लोगो को स्वादिष्ट मिठाईयां व बेकरी उपलब्ध कराया।
जो कि आज कोरबा शहर में एक बड़े ब्राण्ड के रूप में नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स स्थापित हो चुका है व उसी क्रम में आज दिनांक 28/10/2024 को इनके द्वारा निहारिका परिक्षेत्र में निहारिका टॉकिज कॉम्पलेक्स में तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है.वर्ष 2017 में नेचुरियल के फाउण्डर राजन बर्नवाल व श्री दीपक लाम्बा ने अपने गौ पालन के शौख को व्यवसायिक रूप देते हुए अपने विजन एवं अपने मिशन के साथ शुद्ध दुध के उत्पादन के क्षेत्र में लगभग 300 गाय व भैसो के माध्यम से श्री गणेश डेयरी फार्म की स्थापना की, जिसमे उन्हे अपार सफलता मिली व उसी सफलता व ग्राहको के अपार मांग पर अपने विजन के अनुसार 2019 में दोनो ने मिलकर नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स की स्थापना 7 मई 2019 को ट्रांसर्पोट नगर एवं 6 अक्टूबर 2019 को कोरबा मेन रोड पुराना बस स्टैण्ड मे की।आज दिनांक 28/10/2024 को निहारिका क्षेत्र में अपने ग्राहको के मांग पर बहुप्रतिक्षित नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स का भव्य शुभारंभ हो रहा है।आज इस बड़े ब्राण्ड के संचालन करने व इसे नित्य नई वेरायटीज कि मिठाईयो के साथ ही साथ बेकरी की स्वादिष्ट श्रृखंलाबद्ध रेंज देने के लिए अपने परिवार की युवा पीढ़ी शुभम् लांबा एवं शांतनु लांबा के कंधों पर डाला है, जिसे सफलतापुर्वक अपने कठीन परिश्रम व शोध के माध्यम से उनके द्वारा कोरबा शहर के ग्राहकों को नित्य नई स्वादिष्ट वारयटी उपलब्ध कराई जा रही है। उनके कठीन परिश्रम व ग्राहकों के आशीर्वाद के कारण ही आज निहारिका क्षेत्र में नेचुरियल स्वीट्स एण्ड बेक्स की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ निहारिका टाकिज काम्पलेक्स में होने जा रहा है।
: अवैध रूप से शराब बिक्री करने के चार आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 28, 2024
बलौदाबाजार भाटापारा - आपरेशन विश्वास के तहत घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले चार शराब कोचियों को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस थाना भाटापारा शहर द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा तड़के सुबह चार बजे से सात बजे के मध्य पूरी तैयारी के साथ गुरूनानक वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले चार आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 22,770 रूपये कीमती मूल्य के कुल 207 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। अभियान के दौरान घटनास्थल अटल आवास एवं *सभी आरोपियों का सुक्ष्मतापूर्वक विधिवत तलाशी लिया गया , जिसमें आरोपियों से एक नग धारदार चाकू , तीन मोबाइल एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल सीजी 04 एमजी 7052 भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 486/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भाटापारा शहर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपीगण -
लीलाधर चक्रधारी उर्फ गोलू उम्र 19 वर्ष निवासी गुरूनानक वार्ड पंचशील नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर , अल्ताफ शेख उर्फ टिंकू उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , खिलावन गेंदले उर्फ नानू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हार खान थाना भाटापारा ग्रामीण वर्तमान निवासी अटल आवास गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर और रितिक लसेल उर्फ मोंटू उम्र 20 वर्ष निवासी पंचशील वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)
: दोस्त की हत्या करने का फरार आरोपी जेल दाखिल
Sun, Oct 27, 2024
रायगढ़ - बाईक हड़पने के उद्देश्य से केंदाडोंगरी पहाड़ में दोस्त की हत्या करके फरार हुये आरोपी को थाना तमनार पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण में पूर्व में भी एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज एडिश्नल एसपी आकाश मरकाम ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत गत दिवस 20 अक्टूबर को ग्राम बांजीखोल जाने वाली केंदाडोंगरी पहाड़ में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचक ग्राम कोटवार भोजराम चौहान की सूचना पर मर्ग क्रमांक 82/2024 धारा 194 बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का शव लगभग तीन - चार दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था , पंचनामा पर मृतक के पास से मिले ब्रेसलेट , चाबी , छिंटदार फूलशर्ट , नीला रंग का जींस पेंट प्लास्टिक चप्पल और मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला जिसे सुरक्षित रख कर शव का कफन-दफन किया गया। प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा मृतक की पहचान के लिये मृतक के फोटोग्राफ्स विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर जानकारी ली जा रही थी तथा मृतक के पास से कागज में नोट किया हुआ मोबाइल नंबर से जानकारी जुटाते हुये मृतक के परिजनों तक पहुंची। दूसरे ही दिन शव का उत्खन्न पश्चात ग्राम बिछिनारा नया रामपुर , घरघोडा निवासी श्यामलाल लोधा द्वारा अज्ञात मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र टिकेश्वर लोधा ( उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई। शव के पीएम रिपोर्ट से थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 24 अक्टूबर को अपराध क्रमांक 268/2024 धारा 103(1) , 238(क) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक की शिनाख्तगी पश्चात टीआई आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से सिलसिलेवार पूछताछ के क्रम को बढ़ाया गया , जिसमें मृतक को अंतिम बार उसके नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी निवासी कंचनपुर, घरघोड़ा के साथ देखे जाने की जानकारी मिली। तत्काल नरेन्द्र के घर दबिश दिया गया जो आरोपी फरार था। पुलिस ने मुखबिर लगाकर जानकारी ली गई जिसमें 16 अक्टूबर को नरेन्द्र, टिकेश्वर को विजय चौहान (सराईडिपा) और नाबालिग बालक के साथ होने की जानकारी मिली। इसके बाद 24 अक्टूबर को ही आरोपित विजय चौहान और नाबालिग बालक को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा , आरोपी विजय चौहान ने नरेन्द्र और नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घटनाकारित करना स्वीकार किया। इसी छापेमारी की कड़ी में फरार आरोपित नरेन्द्र उर्फ बोनु सारथी को कल हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक टिकेश्वर लोधा (मृतक) को उसके पिता ने ड्यूक बाइईक खरीद कर दी थी। आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि 15 अक्टूबर को टिकेश्वर लोधा अपने बाइक से नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी के घर आया था , दूसरे दिन 16 अक्टूबर के शाम दोंनो बाइक पर घूमने जाने निकले। रास्ते में ग्राम सराईडिपा पर नरेन्द्र ने अपने दोस्त विजय चौहान और नाबालिक भी अपने बाईक में बिठाकर मेला देखने जाने साथ लिये । इन्होंने बाइक में पेट्रोल डलाये और करीब आधा लीटर पेट्रोल प्लास्टिक बॉटल में रख लिये फिर चारों रोडोपाली होते बांजीखोल जंगल अंदर गये वहां नशा किये , वहीं टिकेश्वर लोधा घास में लेट हुआ। उसी समय नरेंद्र ने विजय और नाबालिक लड़के को टिकेश्वर की हत्या कर बाईक हथियाने की प्लानिंग बताई और बताया कि बाईक को तीनों बारी-बारी से उपयोग करेंगे। वहीं पेट्रोल डालकर टिकेश्वर की हत्या को अंजाम देने वाले थे पर टिकेश्वर के जागने से घटना को वहां अंजाम नहीं दे पाये तो वापस चारों घरघोड़ा आ गये। रात में घरघोड़ा के एक ढाबा खाना खाने गये , ढाबा में टिकेश्वर और नाबालिग लड़के को छोड़कर नरेन्द्र और विजय बाइक लेकर घूमने निकल गये । रात भर घूमने के बाद सुबह फिर चारों बाइक पर बांजीखोल जंगल गये और बाईक को रोड़ किनारे बुढा मंदिर के पास खड़ी कर पैदल पहाड़ चढने लगे।उसी समय जंगल से सराई का गेडा (लकड़ी) तोड़कर विजय ने टिकेश्वर टिकेश्वर के सिर को पीछे से तीन - चार बार मारा जिससे टिकेश्वर पत्थर पर गिरा फिर नरेन्द्र ने चाकू , अपचारी बालक ने पत्थर , लात घुसों से टिकेश्वर पर हमला कर उसकी हत्या कर दिया। मामले में लूट और षड्यंत्र के अनुरूप *धारा 61(2) , 309(6) , 3(5) बीएनएस जोड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त गेडा (लकडी) , चाकू , पत्थर , घटना समय पहने कपड़े और ड्यूक बाईक बरामद किया है। आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक तथा विजय चौहान को इसके पहले न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया था। वहीं आज फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ बोनू सारथी को भी हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर , सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल , प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे , अनूप कुजूर , आरक्षक अनूप मिंज , भीष्मदेव सागर , हरीश पटेल (थाना घरघोड़ा) की सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार फरार आरोपी -नरेंद्र उर्फ बोनु सारथी पिता स्व. नंद किशोर सारथी 19 वर्ष कंचनपुर थाना घरघोड़ा , जिला - रायगढ़ (छत्तीसगढ़)पूर्व गिरफ्तार आरोपीगण -विजय चौहान पिता राजेन्द्र 18 वर्ष सराईडिपा थाना तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।