: वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सुरक्षा और सम्मान विकसित करने की आवश्यकता
Tue, Oct 3, 2023
कोरबा 1 अक्टूबर 2023/ अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आज सियान सदन में जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजकिशोर प्रसाद नगर पालिका निगम ने इस अवसर पर कहा कि घर परिवार में वृद्ध माता-पिता एक बरगद के पेड़ के समान है, इनकी छाया ही बहुत सुकून देने वाली है। इनके आशीर्वाद से घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हमें वृद्धावस्था में इनका समुचित ख्याल रखना चाहिए। समय के साथ वृद्धावस्था में एकाकीपन तनाव का कारण बनता है। नई पीढ़ी अपने माता-पिता को अपने पास और साथ रखकर पारिवारिक वातावरण को और भी सुखमय बना सकते हैं, इसके लिए सभी को एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए मिलजुलकर रहना होगा। शारीरिक रूप से असमर्थता होने पर वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करना आने वाले समाज को एक गलत रास्ते पर ले जाने जैसा हो सकता है। इसलिए समाज में सुरक्षा और सम्मान वरिष्ठ नागरिकों के प्रति एक सकारात्मक माहौल विकसित करने में उपयोगी होने के साथ नई पीढ़ी के लिए भी एक बेहतर कल का निर्माण किया जा सकता है। इस तरह के संस्कार अपने घर से ही प्रारंभ होने चाहिए। वृद्धजन दिवस पर वृद्धआश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री जे के तिवारी अध्यक्ष,सियान सदन, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी,जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित थे।
: घर घुसकर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल
Tue, Oct 3, 2023
बिलासपुर - शराब के नशे में आये दिन गाली गलौज करने एवं वाद विवाद से परेशान होकर रात्रि को घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी को मनोवैज्ञानिक तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया गत 26 सितंबर को प्रार्थी रघुनंदन धुरी पिता स्व. दीनदयाल धुरी उम्र 29 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई सुखनंदन धुरी का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 25 और 26 सितंबर के दरम्यानी रात मे घर अंदर आकर गले मे धारदार हथियार से वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात के बारे मे अवगत कराकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर एफएसएल. टीम व थाना टीम के साथ घटनास्थल पहॅुचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर डाॅग के माध्यम से आरोपी की तलाश की गई। मृतक के मौत के संबंध मे मृतक के परिजन व गवाहों का कथन लेखबद्ध कर संदेहियों को चिन्हांकित कर हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ दौरान संदेहियों और परिजनों के कथन से और मुखबिर की सूचना पर संकलित साक्ष्य के आधार पर संदेही ओमप्रकाश मरकाम को हिरासत मे मनोवैज्ञानिक पूछताछ की गयी जो मृतक सुखनदंन धुरी को आये दिन शराब के नशे मे परिवार को गाली गलौच व वाद विवाद करता रहता था , जिससे परेशान होकर हत्या करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लेखबद्ध कर आरोपी के कब्जे से घटना मे उपयोग किये गये आलाजरब लोहे का चापड़ , नुकीलानुमा राॅड व घटना के समय पहने हुये खून लगे शर्ट व फुलपेन्ट को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन , सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी , प्रधान आरक्षक शोभित केंवट , आरक्षक केशव मार्को , विरेन्द्र राजपूत , विरेन्द्र साहू एवं अभिजीत डाहिरे की अहम भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी - ओमप्रकाश मरकाम पिता बंसत कुमार मरकाम उम्र 29 वर्ष निवासी कोरमी कदमपारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
: मुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का करेंगे उद्घाटन
Tue, Oct 3, 2023
कोरबा 2 अक्टूबर 2023/ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का उद्घाटन 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे ऑनलाइन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने CSR के तहत निशुल्क कोचिंग देने सहमति व्यक्त की है
प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएंगे छत्तीसगढ़ शासन व एलन इंस्टिट्यूट के मध्य एम ओ यू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे । कोरबा जिला मे 6 कोचिंग सेंटर का चयन किया गया है, जो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय करतला,कटघोरा, पाली,पोंड़ी उपरोड़ा,साडा कन्या कोरबा एवं एन सी डी सी कोरबा मे संचालित होंगे।
यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग योजना की घोषणा की थी l
स्कूल शिक्षा विभाग की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के अनुसार प्रदेश के कक्षा दसवीं में60 % प्राप्त किए विद्यार्थी
तथा कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर दुर्ग बिलासपुर व कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल नीट तथा प्री इंजीनियरिंग आईआईटी की बेहतर रूप से तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एस सी ई आर टी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है l
स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में मेरिट कम में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा विकासखंड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे।प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित है इसमें से प्री मेडिकल तथा प्री इंजीनियरिंग हेतु अधिकतम 50 _ 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।एस सीईआरटी रायपुर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी।शाम को 3:00 बजे से 6:30 बजे तक यह कक्षाए संचालित होंगे। इस हेतु विषय विशेषज्ञ नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।विद्यार्थियों का नियमित आकलन तथा शिक्षकों की कक्षाओं के अध्यापन का भी अवलोकन किया जाएगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा।ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू वे संवाद रहेगा अर्थात विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकेंगे JEE व NEETके लिए अलग-अलग कक्षाएं प्रदेश में संचालित आत्मानंद विद्यालय एवं अन्य विद्यालय में संचालित होंगे प्रत्येक कोचिंग केंद्र में भौतिक रसायन जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी प्रिंसिपल अथवा सीनियर लेक्चरर स्टाफ के नियुक्त किए गए हैं। ऑनलाइन कोचिंग प्रदाता संस्थान विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड का विश्लेषण विद्यार्थियों का फीडबैक,पालकों का फीडबैक इत्यादि इस कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग हेतु मॉनिटरिंग अधिकारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं।