: नगर पालिका निगम कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की गणपति बप्पा की पूजा अर्चना
Fri, Sep 22, 2023
दिनांक 21/09/2023 दिन गुरुवार को मिनी माता कन्या महाविद्यालय घंटा घर चौक के पिछे "अपना घर सेवा आश्रम" छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा संचालित है।
आज आश्रम में कोरबा के प्रथम नागरिक समान्यीय श्री राजकिशोर प्रसाद जी, महापौर, नगर पालिका निगम, कोरबा द्वारा आश्रम में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के पूजन कार्यक्रम में पहुंचकर कोरबा शहर की सभी विपदा को गणपति जी हर ले एसी कामना की एवं आश्रम में रह रहे सभी प्रभु जन से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम की व्यवस्था की प्रशंसा की इसके लिए आश्रम के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानीय श्री राजकिशोर प्रसाद जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया
संचालक द्वारा कोरबा वासियों जानकारी उपलब्ध कराई कि शहर में घुमने वाले विक्षिप्त महिला/पुरुष एवं असहाय को एक परिवारीक वातावरण एवं सुरक्षित माहौल में कोरबा के सम्मानित नागरिकों के सहयोग से "अपना घर सेवा आश्रम" छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाईटी संचालित करती हैं साथ-साथ स्व . बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज कोरबा में गत 7 वर्षों से सुबह चाय एवं रात्रि को अस्पताल में भोजन सेवा रोगियों के परिजनों को उपलब्ध कराती है ।।इस दौरान उपस्तिथ सेवा साथी
आश्रम के अध्यक्ष संदीप सिंह जी,,प्रभजोत कौर व संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे ।।
: बालको के चोटिया मेगा हेल्थ कैंप से जरूरतमंद नागरिक लाभान्वित
Fri, Sep 22, 2023
बालकोनगर, 22 सितंबर, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चोटिया खादान के परला पंचायत भवन में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया। समुदाय तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए शिविर में चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। शिविर से लगभग 180 नागरिक लाभान्वित हुए।
शिविर में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों, सहायक कर्मचारियों और नर्सों की एक समर्पित टीम ने समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य उपचार एवं जरूरतमंदों को दवाएं मुफ्त में प्रदान की।
सामान्य स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करने के साथ ही शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चोटिया के साथ-साथ परला एवं लालपुर पंचायत के 7 गाँवों के लोग शामिल हुए जिसमें उनकी आवश्यक चिकित्सा देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित किया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक भलाई और समृद्धि हमारी कंपनी की दृष्टिकोण के प्रतिबद्धता की आधारशिला है। हम व्यक्तियों को सशक्त बनाने और समुदायों को बढ़ावा देने में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। सभी के एकजुट प्रयासों से चोटिया में मेगा हेल्थ कैंप से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।
परला के सरपंच श्री जवाहर लाल मरपच्ची ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम परला में शिविर आयोजित करने के लिए बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। और आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।
बालको की आरोग्य परियोजना स्वास्थ्य देखभाल और समुदाय की सेवा करने पर केंद्रित है। कंपनी समुदायों के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट, एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभियानों के माध्यम से समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती है। विशेष परामर्श के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करते हुए कंपनी टीकाकरण और माहवारी स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिवार और जागरूकता अभियान भी आयोजित करता है। अपनी उपचारात्मक सेवाओं के माध्यम से कंपनी वित्तीय वर्ष 2023 में 45000 से अधिक व्यक्तियों तक पहुँची।
कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बालको द्वारा उठाए गए कदमों को मान्यता मिली है। कंपनी को 'हेल्दी वर्कप्लेस अवॉर्ड्स-2022' श्रेणी में प्रतिष्ठित आरोग्य वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कर्मचारी स्वास्थ्य एवं कल्याण और देखभाल की संस्कृति के प्रति बालको की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
: जिला पुलिस ने किया पचास नग चाकू छूरी तथा दो एयर पिस्टल बरामद
Fri, Sep 22, 2023
जांजगीर चांपा - आगामी चुनाव के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटनदार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने कुल पचास नग धारदार हथियार चाकू छूरी तथा दो एयर पिस्टल बरामद किया है। इन हथियार धारकों से भविष्य में इस प्रकार के हथियार नहीं मंगाने की समझाइश दी गई वहीं अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार ना रखने की समझाइश दें।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया आगामी चुनाव को देखते हुये जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटनदार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी। चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनायें बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर , साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई , जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगायें हैं। ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किये गये। उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगाने का कारण पूछा गया , जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद कर लिया गया एवं इनके धारकों को ऐसे हथियार ना रखने का समझाइश दिया गया। जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था , उन सभी के आर्डर कैंसिल कराये गये तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 02 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटनदार चाकू भी शामिल है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि मंगाये गये चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर बीस से पच्चीस साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट , स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाये गये थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जायेगा। इसके साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।