: सरगुजा आईजी ने किया नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा
Sun, Aug 6, 2023
सरगुजा - रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग (भा.पु.से.) आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) के साथ पथरीले रास्तों से होकर थाना सामरी पाठ अंतर्गत झारखंड बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम चुनचुना-पुंदाग पहुंचे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे जवानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैं तैनात पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुये नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में रूप रेखा तैयार कर रणनीति बनाई। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचने के पश्चात तैनात जवानों से रूबरू होते हुये कहा कि आपकी लगन मेहनत व आम जनता के लोगों के सेवा भावना बहुत ही प्रेरणादायक है। पुलिस के जवानों पर आमजन का विश्वास कम नहीं होना चाहिये , इसी उद्देश्य के साथ हमें साथ मिलकर कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुये कार्य कर रहे हैं , निश्चित ही इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां सहित अन्य कारकों से आप सभी परिचित हैं। भुताही सीआरपीएफ कैंप का निर्माण होने से हमें निश्चित ही नक्सली गतिविधियों को जीरो टॉरलेंस करने में सक्षम होंगे। पिछले कुछ वर्षों में प्रतिहिंसा की गतिविधियां कम हुई है और हमने शांति स्थापित करने में सफलता पाई है। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि हमें अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने और एक दूसरे की मदद करते हुये उनका हाथ थामें। उन्होंने कहा जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला बलरामपुर में नक्सल उन्मूलन एवं शांति सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश कुमार ठाकुर , उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डी.के.सिंह , रक्षित निरीक्षक बलरामपुर विमलेश देवांगन सहित सीआरपीएफ एवम् जिला बल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
: आम आदमी पार्टी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Sun, Aug 6, 2023
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्म दास गुप्ता (गांधी जी) के द्वारा ग्राम पंचायत देवरी के अंतरगत कोरई में नागरीकों और नन्हे मुन्ने बच्चों की समस्या को सुने l कुरई वासियों ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष को सड़क की समस्या बताईं l उन्हों ने कहा की लगभाग 2 किलोमीटर की सड़क 10 वर्ष से आज पर्यंत तक नहीं बनाया गया l छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे उस 2 फ़िट किचड़ को पार करअपने अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए स्कूल तक पहुंचते हैं l सरकारों का कहना है कि हम हर गांव को शहर बनाएंगे, हर गांव का विकास करेंगे ,क्या यहीं विकास है ? इसी तरह का विकास हमारे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है? जो लगभाग 2 किलोमीटर की सड़क आज तक नहीं बन पाई ?ग्रामवासियों का कहना है इस बार ऐसी सरकारों को हम नहीं बनाएंगे ,जो हमारे लिए काम नहीं करती छत्तीसगढ़ मेंआम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे, उनका कहना है l छत्रो के अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए इस सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कोशिश होनी चाहिए l यदि यह सड़क एक महीने के अंदर नहीं बनाया जाता तो आम आदमी पार्टी नागरिको के साथ निश्चित रूप से सड़क के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेगी l
: आम आदमी पार्टी द्वारा चलाया जा पंपलेट अभियान
Sun, Aug 6, 2023
दिनांक 6 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत धुरेना में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास गुप्ता (गांधी जी) के द्वारा पम्पलेट अभियान के साथ आम आदमी पार्टी के सभी सिद्धांतों को जन -जन तक पहुंचाएं गया ,जैसे बिजली मुफ्त, पानी मुफ्त, स्वास्थ्य चिकित्सा मुफ्त, स्कूल व्यवस्थाएं मुफ्त, बस किराया मुफ्त l लोगों ने यह सुनकर उत्साह के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपनी बात कही और वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गांधी जी ने भी लोगों को अपनी बातें बताईं l छत्तीसगढ़ राज्य को ईश्वर ने हर चीज देकर रखा है जैसे- जल, जंगल ,जमीन, कोयला, लोहा इस्पात कारखाना, बिजली कारखाना, लेकिन ईश्वर ने छत्तीसगढ़ राज्य को एक चीज नहीं दिया है ,इमानदार नेता।