: नगर पालिका निगम कोरबा के राजस्व विभाग के मेयर इन कांसिल सदस्य कृपाराम साहू ने जारी किया बयान
Wed, May 10, 2023
नगर पालिका निगम कोरबा के राजस्व विभाग के मेयर इन कांसिल सदस्य कृपाराम साहू ने बताया कि 31मार्च को निगम के सामान्य सभा में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित हुआ था कि निगम क्षेत्र में सम्पत्ति कर निर्धारण के लिए सर्वे कराया जायेगा।उसी के तहत सर्वे कार्य किया जा रहा है।हितानंद अग्रवाल जी को मालूम होना चाहिए कि 2010-2011 के बाद सर्वे नहीं हुआ है।तब से निगम क्षेत्र में हजारों मकान बने हैं जो सम्पत्ति के दायरे में अभी तक नही आये हैं। सर्वे के बाद उन पर भी पुराने दर से ही सम्पत्ति कर निरूपित होगा । सम्पत्ति कर के दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है। नेता प्रतिपक्ष का काम ही है भ्रामक विज्ञप्तियों के माध्यम से अपनी राजनीति रोटी सेकना ।अलबत्ता भाजपा शासन काल में सम्पत्ति कर बढ़ा दी गई थी जिस पर तात्कालिन विधायक एवं वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर जनता के हित में लड़ाई लड़कर सम्पत्ति कर कम कराया गया था।
: बिलासपुर पुलिस का त्रैमासिक डोर-टू-डोर कैंपेन संपन्न
Wed, May 10, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के मार्गदर्शन में बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर एवं आस-पास करीब 5500 मकान मालिको एवं किरायेदारो एवं काॅलोनीवासियो से सीधे संपर्क कर अतिआवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइंस संदीप पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिसअधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को बिलासपुर पदस्थापना दौरान ज्ञात हुआ कि जैसे-जैसे शहर बढता जा रहा है। यहाॅ रोजगार के अवसर तलाशने दुसरे प्रदेश के लोग बिलासपुर आकर विभिन्न व्यवसाय व रोजगार तथा शिक्षा अर्जित करने के कार्य में लग जाते है। बिलासपुर में रहने दौरान विभिन्न स्थानो पर किराये के मकान लेते है अथवा किसी काॅलोनी में शिफ्ट हो जाते है। विभिन्न आपराधिक प्रकरणो की जांच दौरान ऐसे बाहरी लोगो का संलिप्तता पाई जाती है जिनका सत्यापन एवं निवास की जानकारी एकत्र कर रखना अति-आवश्यक जान पडता है। इसी तरह यह भी ज्ञात हुआ कि आमतौर पर बाहरी प्रदेश के लोग शहर आने पर दो - तीन दिन रेल्वे स्टेशन या आस-पास डेरा लगाकर रहते हेै इनमें कुछ घुमन्तु प्रवृत्ति के लोग एवं कुछ फेरी लगाकर समान बेचने वाले लोग भी रहते है। जिनकी चेकिंग कर जानकारी एकत्र कर सहेज कर रखना अति-आवश्यक जान पडता हेै। इसी कडी में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा योजना बनाकर शहर एवं आस-पास ऐसे मकान मालिको तथा उनके मकान में निवासरत किरायेदारो एवं काॅलोनी में निवासरत लोगो , घुमन्तु प्रवृत्ति के लोगो एवं रेल्वे स्टेशन के आस-पास निवासरत लोगो की जानकारी एकत्र करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा की निगरानी में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी बिलासपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर माह फरवरी , मार्च एवं अप्रेल में अपने-अपने थाना क्षेत्र में मकान मालिको एवं किरायेदारो की सुची तैयार की गई एवं निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरकर समस्त थानो में रिकार्ड एकत्रित किया गया है। इसी प्रकार विभिन्न काॅलोनी में बैठक लेकर एवं डोर-टु-डोर कैंपेन चलाकर करीब 5500 मकान मालिको एवं किरायेदारो से सीधे संपर्क कर उपरोक्त फार्मेट में जानकारी एकत्र की गई एवं भविष्य में मकान किराये पर देने के पूर्व किरायेदार का समस्त सत्यापन कर लेने एवं पहचान पत्र से संतुष्ट होने पर ही मकान किराये पर देने एवं प्रारूप मे सूचना पत्र भरकर संबंधीत थाने मे जमा करने हिदायत दिया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी मकान मालिको को सीसीटीवी. कैमरे लगाने की सलाह भी दी गई और काॅलोनी में गेट पर सिक्यूरिटी गार्ड व चौकीदार रखने की हिदायत भी दी गई। इसी कडी में सघन जांच अभियान चलाकर माह फरवरी , मार्च एवं अप्रेल में रेल्वे स्टेशन में बाहरी लोगो के रूकने एवं घुमन्तु डेरा व फेरी वाले लोगो की जानकारी भी एकत्र की गई है तथा अनावश्यक नही रूकने हिदायत दिया गया है। पुलिस की इस सघन जांच अभियान से अनावश्यक रूकने वाले व्यक्तियों में काफी कमी आई है। भविष्य में भी लगातार यह जांच अभियान जारी रहेगा।
: बालको ने विश्व एथलेटिक्स दिवस पर किया खेल सामग्री का वितरण
Tue, May 9, 2023
बालकोनगर, 9 मई 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर स्थानीय युवाओं को खेल किट वितरित कर खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी में खेल क्षमता का विस्तार और समुदाय में खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
खेल किट में बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों के समान शामिल थे। ये किट 10 अलग-अलग वार्डों के वार्ड पार्षदों को सौंपे गए। सभी पार्षदों ने पहल की सराहना करते हुए वार्ड स्तर पर बच्चों को किट दिए, जिससे सभी खेल को जीवन का नियमित हिस्सा बनाए। किट से लगभग 20 समुदायों के बच्चे लाभान्वित हुए, विशेष रूप वो बच्चे जिनके पास खेल उपकरण तक पहुंच नहीं है।
बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि खेल लोगों के जीवनशैली और समुदाय में आपसी सहयोग तथा बंधुत्व का वातावरण विकसित करता है। यह युवा और खेल प्रतिभागियों में आत्म-सम्मान बढ़ाता है जो देश के युवाओ को सशक्त बनाता है। बालको में हम अवसरों संसाधनों और प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाकर जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने में विश्वास करते हैं। कंपनी समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं के प्रोत्साहन, सशक्तिकरण और उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं के तौर पर तैयार करने की नीति का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसे सामुदायिक कार्यों को जारी रखेंगे जिससे युवाओं का समग्र विकास हो सके।
पहल की सराहना करते हुए वार्ड नंबर 40 से पार्षद कृपाराम साहू ने कहा कि बालको हमेशा स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहा है। कंपनी अपने विकास परियोजनाओं से समुदायों के व्यापक विकास को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि समुदायों में खेल उपकरण वितरित करने का कार्य सराहनीय है क्योंकि यह शारीरिक गतिविधि और खेलों को प्रोत्साहित करेगा जिससे स्वस्थ समुदाय का निर्माण होगा। सामुदायिक सहयोग के लिए उन्होंने बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।
बालको ने हमेशा समुदाय के युवाओं में खेल और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में कंपनी ने कई खेलों का आयोजन किया है जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल शामिल हैं। इन आयोजनों ने युवाओं में खेल तथा खेलने के प्रति जुनून विकसित करने का कार्य किया है। खेल आयोजन का हिस्सा बने, समुदाय के लोग एवं कर्मचारियों ने इसकी सराहना की है। बालको के डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टेडियम समुदाय को खेलने की सुविधा प्रदान करता है, जो युवाओं और बच्चों का प्रिय स्थान है। खेलप्रेमी क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी और तायक्वोंडो आदि खेलों के लिए इसका उपयोग करते हैं। शारीरिक गतिविधि एवं खेल प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ स्टेडियम युवाओं के एथलेटिक क्षमता को विकसित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है।
------------------------