: छत्तीसगढ़ द्विज परिषद बालको की होली मिलन समारोह 4 मार्च को मिनीमाता विद्यालय में
Tue, Feb 28, 2023
छत्तीसगढ़ द्विज परिषद बालको की होली मिलन समारोह
प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होली के सतरंगी महापर्व प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी *छत्तीसगढ़ द्विज परिषद बालको* होली का त्यौहार एक उत्साह के रूप में अनूठे रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाने जा रही है।
कार्यक्रम में सभी इष्ट की साथ पावन रंग का अमृत तुल्य मिश्रण बरस जाए तो अवर्णीय आनंद की कल्पना ही रोमांचित करने वाली होगी। इस अकल्पनीय आनंद का महा आयोजन *छत्तीसगढ़ द्विज परिषद* द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
*कार्यक्रम मिनीमाता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक:- 4/3/ 2023 दिन:- शनिवार समय:- 6:30 बजे से है। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने समाज के सभी से निवेदन किया है कि संपूर्ण परिवार के साथ होली मिलन कार्यक्रम में अवश्य पधारें,और अपनी स्मृतियों में एक और रंगों से सजी, खुशियों से भरी, स्नेह में बंधी,, होली मिलन के आयोजन की मधुर स्मृति संजोलें। और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
: बालको में मोदीकेयर से कार बुकिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न
Mon, Feb 27, 2023
मोदी केयर में स्मैक मेंबर श्री वीरेंद्र सिंह परमार जी की टीम के द्वारा कार्यक्रम की अगुवाई की गई। कार्यक्रम मुख्य रूप से श्रीमती तरुण लता साहू प्लैटिनम डायरेक्टर नेशनल टूर अचीवर जैसलमेर ट्रिप अचीवर की मोदी केयर कार फंड से कार बुकिंग कराने के लिए किया गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा साहू भावी डायमंड डायरेक्टर मोदीकेयर रही। जिनको मोदी केयर से टाटा हैरियर कार अगस्त 2022 में मिल चुकी है राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टूर फंड लीडरशिप प्रोडक्टिविटी फंड कई सारे स्कूल कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने शिरकत की जिसमें मुख्यता मोदी केयर के कंसल्टेंट्स रहे तथा कुछ कलाकारों को भी मंच के द्वारा उनकी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया जैसे कि श्रीमान नीलकमल अपने गीतों से समा बांधा एवं कुमारी भारती ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम का मंचन श्रीमान चंद्रकांत महंत द्वारा किया गया कार्यक्रम की गतिविधियों का ध्यान श्रीमान श्रवण कुमार लकेश्वर प्रसाद एवम लक्ष्मण जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सम्मानित हुए मोदी केयर के डायरेक्टर्स बनिता सिंह जी ललिता चंद्राकर ज्योति साहू चंद्रकांत महंत लकेश्वर प्रसाद गीतांजलि साहू केशव कुर्रे बबीता बघेल कनक साहू सुनील सुना श्रवण कुमार एवं अन्य मोदी केयर लेवल अचीवर्स को सम्मानित किया गया और यह संदेश दिया गया कि कोई भी आज की डेट में भारत सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी मोदीकेयर से अपने सारे सपने पूरे कर सकता है और बिना पैसा लगाए अपना करियर बना सकता है पार्ट टाइम या फुल टाइम काम करके फील्ड पर या घर बैठे किसी भी तरीके से मोदी केयर बिजनेस को किया जा सकता है। और एक सुनहरा भविष्य बनाया जा सकता है।
: हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा दिनांक 28/02/2023 को राम मंदिर बालको से
Mon, Feb 27, 2023
हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा दिनांक 28/02/2023 को राम मंदिर बालको से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होकर परसा भांठा से आई टी आई चौक पहुंचेगी जहां रामपुर की त्रयंबकेश्वर नाथ सेवा समिति की महिलाओं के साथ श्रीमती सुमन सोनी दीदी के द्वारा संतो का स्वागत किया जाएगाउसके बाद कोसाबाड़ी होते हुए ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के पास सी एस ई बी के लोगों के द्वारा स्वागत किया जाएगाफिर वहां से सुभाष चौक में श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर शिवाजी नगर के भागवताचार्य श्री कृष्णा द्विवेदी जी के द्वारा स्वागत किया जाएगाउसके बाद वहां से घंटा घर त्रिपुर सुंदरी मंदिर एम पी नगर होते हुए भीमराव आम्बेडकर ओपन थियेटर में धर्म सभा पश्चात सी एस ई बी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड सप्तदेव मंदिर में विश्राम के लिए रुकेंगे।विभिन्न स्थानों में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है धर्म सभा मे सिद्ध पीठ गिरिजा वधम श्री हनुमान मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी के संत तारकेश्वर महराज संत पद्मिनी संत सोनपुरी संत राजेश्वर गिली, संत बनवारी पूरी, संत रामरूप दास जी महाराज मदकू द्वीप विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर वर्मा जी उपस्थित रहेंगे।आप सभी सनातनियों का इस सभा मे एवं संतो के साथ पैदल यात्रा में स्वागत है।