: तीन दिवसीय कांग्रेस राष्ट्रीय महाधिवेशन का हुआ समापन
Mon, Feb 27, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - छत्तीसगढ़ के राजधानी में तीन दिवसीय आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के तीसरे और समापन दिवस पर आज सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।मजबूत कांग्रेस , बुलंद भारत - खड़गे
अपने समापन संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेहमाननवाजी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। खड़गे ने कहा कि जिस शानदार तरीके से छत्तीसगढ़ में उन्हें प्यार मिला और डेलिगेट्स का ख्याल रखा , उसके लिये उन्हें बधाई देते हैं। अपने छोटे से समापन संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को मजबूत कांग्रेस, बुलंद भारत..का नारा दिया। खड़गे ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ विचारधारा की लड़ाई तीव्र करनी होगी होगी। एकजुट होकर कांग्रेस लड़ने को तैयार हैं , भारत जोड़ों यात्रा से यही हमें संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि निजीकरण , महंगाई , बेरोजगारी का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि मिक्स इकोनामिक पर चलना होगा। पूंजीवादी शक्तियों से देश को बचाना है। वहीं किसानों की आर्थिक उत्थान पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि कृषि में और आर्थिक निवेश करना होगा। कांग्रेस अधिवेशन में किसानों के लिए प्रस्ताव जो यहां रखा गया था , उसका समर्थन करते हैं। कांग्रेस अधिवेशन में जातिगत जनगणना को जरुरी बताया। खड़गे ने कहा कि आर्थिक सामनता के लिये जनगणना जरूरी है। खड़गे ने अपने संबोधन में कांग्रेस का अर्थ कार्यकर्ताओं को समझाते हुये कहा कांग्रेस का मतलब है कि त्याग और बलिदान , कांग्रेस का मतलब का सेवा और समर्पण। कांग्रेस का मतलब है कि निर्भयता और निडरता और कांग्रेस का मतलब है हिंदुस्तान।मित्र का साथ और मित्र का विकास - प्रियंका गांधीइसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित करते हुये केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान एक दिन में 27 रुपये कमा रहा है , लेकिन प्रधानमंत्री का मित्र प्रतिदिन 1600 करोड़ कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। यहां के सीएम बघेल ने कई बार निमंत्रण दिया था , लेकिन आ नहीं पाई थी लेकिन आज आकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे कांग्रेस का इतना बड़ा अधिवेशन आपके प्रदेश में चल रहा है। आपके प्रदेश की सुंदरता के बारे में सुना था , छत्तीसगढ़ प्रदेश से मेरे परिवार का बहुत लगाव है। प्रियंका ने कहा कि इस प्रदेश में सामूहिकता की पुरानी परंपरा है। इस देश का संविधान भी सामूहिकता की भावना से ही बना हुआ है। ये संविधान एक सामूहिक परंपरा पर आधारित है और कांग्रेस पार्टी इस संविधान को बचाने का काम कर रही है। संविधान सभी को समान मौका देता है , इज्जत से जीने का , अपने धर्म को निभाने का मौका देता है. संविधान को मजबूत रखने के लिये मीडिया , न्यायपालिका और संसद है। अगर ये तीनों कमजोर होते हैं, तो आपको आपका अधिकार हक नहीं मिलता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज इस देश की परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। इस देश की सरकार ने मीडिया को दबाकर रखा है , न्यायपालिका पर सरकार दबाव बनाती हैऔर संसद पर मुद्दों को दबाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि आपने अखबारों में पढ़ा होगा छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी , आईटी के छापे नेताओ और कार्यकर्ताओं पर पड़ रहे है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे देश में नाम बना रहे हैं। देश भर में छत्तीसगढ़ का नाम हो रहा है , इसीलिये केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को दबाना चाहती है। छत्तीसगढ़ की सरकार किसी के दमन से नहीं रुकेगी , ये आपका विकास करने के लिये सत्ता में आई है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ का नाम हो रहा है , इसीलिए केंद्र सरकार एजेंसियों को भेजकर प्रदेश को दबाने की कोशिश कर रही है। हम सभी को समझना पड़ेगा हमारी देश में क्या स्थिति चल रही है। अगर प्रदेश की नीतियां आपको बचाती नहीं , तो केंद्र की नीतियां आपको खत्म कर डालती।प्रियंका गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को बैंकों से 80 हजार करोड़ रुपये का लोन दे रही है , लेकिन किसानों को लोन देने के नाम पर केंद्र सरकार हाथ उठा लेती है। इस देश मे सरकार गरीब आदमी की सुनवाई नहीं कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अडानी को बचाने का और उसके पक्ष में बात करता है। प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुये कहा कि सबका साथ और सबका विकास का नारा अब मित्र का साथ और मित्र का विकास पर बदल गया है। आने वाले समय में प्रदेश ने चुनाव है , चुनाव से पहले कई बातें सामने आयेंगी। धर्म की बात , संप्रदाय की बात , लेकिन आप अपनी बात करिये। इस प्रदेश की सरकार आपके लिये काम कर रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है. इन प्रदेशों में कांग्रेस और भाजपा के सरकारों का अंतर दिखता है।ये तपस्वियों की पार्टी है - राहुल गांधीकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित करते हुये कहा कि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हमने भारत जोड़ो यात्रा की। हम हर मौसम में एक साथ चले , बहुत कुछ सीखने को मिला। राहुल गांधी ने कहा मैंने सदन में एक उद्योगपति पर हमला बोला कि कैसे अडानी छह नंबर से एक नंबर पर पहुंच गये , सारे मंत्री अडानी की रक्षा करने लग गये। कहते हैं कि जो अडानी पर कुछ बोलता है वो देशद्रोही हो जाता है। जब तक अडानी की सच्चाई नहीं निकलेगी हम रुकेंगे नहीं।आजादी की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी , वो भी एक कंपनी थी , उसने भी भारत का सारा धन हड़प लिया था और अब वापिस इतिहास दोहरा रहा है। ये तपस्वियों की पार्टी है और चार महीने में पार्टी में, देश में एक नई जान आ गई। ये तपस्या रुकनी नहीं चाहिए, इस तपस्या में सभी को शामिल होने है। उन्होंने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आग्रह किया कि जल्द ही तपस्या का प्लान बनाईये , इस प्रोग्राम को हम चलायेंगे , अपना खून पसीना देंगे।धान का एमएसपी 2800 रूपये - भूपेश बघेलमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा , इसमें छह महत्वपूर्ण फैसले हुये हैं। सीएम बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुये कहा है कि चुनाव से पहले किसानों को धान का एमएसपी 2800 रुपये मिलेगा। इस घोषणा के साथ ही लोगों ने कका जिंदा हे का नारा लगाया। इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , प्रियंका गांधी , केसी वेणुगोपाल , शैलजा कुमारी , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्रीमंडल के सदस्यगण मंच पर मौजूद थे।
: छह नकबजन और दो ज्वेलर्स सहित आठ आरोपी जेल दाखिल
Sun, Feb 26, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - शहर के आउटर कालोनी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर नकबजनो के अंतर्जिला गैंग को गिरफ्तार करने में जांजगीर चांपा पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरोह द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 24 , सक्ती में 03 , रायगढ़ में 01 , बिलासपुर में 02 सहित कुल 30 नकबजनी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। कुछ चोरी के प्रकरणों में शादी और सगाई के लिये रखे ज्वेलरी की भी चोरी की गई। ज्वेलर्स को कम कीमत पर आभूषण देते थे तथा रकम को फोन पे के माध्यम से प्राप्त करते थे।
आरोपियों ने चोरी के आभूषण को अपने घरों के महिलाओं को पहनने दिये थे। पुलिस ने कुल 2430180 लाख रूपये की मशरूका जप्त करते हुये गिरोह के 06 नकबजन और 02 ज्वेलर्स सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले में सूने मकानों मे माह दिसंबर 2022 से लगातार दिन के समय सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक चोरी की घटनायें हो रही थी। जिसके संबंध में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी , साथ ही साईबर सेल की तकनीकी टीम को भी लगाया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि पिसौद शराब भठ्ठी के पास कुछ व्यक्ति बैग में संदिग्ध सामान रखे है तथा शराब के नशे में चोरी करने की बात कह रहे हैं। मुखबिर कि सूचना पर थाना जांजगीर एवं विशेष टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें विनोद , वासुदेव , सुनील मरावी , भूपेन्द्र सिंह राठौर , संतोष , वेदप्रकाश , वासुदेव एवं गंझु सिंह मिले जो अपने पास बैग में कांस के थाली एवं बर्तन रखे थे और पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे सूने मकान से चोरी करना बताया। जिसे मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर जिला जांजगीर चांपा , बिलासपुर , सक्ती के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मोटर सायकिल में घुम-घुमकर सुने मकान का ताला तोड़कर विनोद वासुदेव तथा संतोष को चोरी करने को घुसना एवं अन्य को बाहर रखवाली करना बताये। इनकी निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी रकम बरामद किया गया। साथ ही आरोपीगणों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा चोरी किये सोने चांदी के जेवरात को प्रगति नगर दर्री के वास्तव प्रसाद सोनी एवं काशीनगर बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा के हरीश सोनी के पास बिक्री करना बताने पर पेश करने पर सोने चांदी का जेवर बरामद किया गया। पुलिस ने आखिरकार शातिर नकबजनों के अंतर्जिला गैंग के छह नकबजन और दो ज्वेलर्स सहित आठ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी -शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक एवं चन्द्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमें निरीक्षक लखेश केंवट , उनि पुष्पराज साहू , गजालाल चंद्राकर , अवनीश श्रीवास , सउनि दिलीप सिंह , मुकेश पाण्डेय , रामप्रसाद बघेल , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , राजकुमार चंद्रा , आरक्षक विरेन्द्र टंडन , शहबाज खान , अर्जुन यादव , चिरंजीव कमलेश , विवेक सिंह , श्रीकांत सिंह , मनीष राजपूत , संतोष रात्रे , जय उरांव , नरेंद्र वैष्णव एवं महेश राज का विशेष योगदान रहा।आरोपियों के नाम -विनोद कुमार वासुदेव उम्र 30 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा स्थाई पता ग्राम डमरू जिला बलौदा-बाजार , वेद प्रकाश वासुदेव उर्फ गोलु उम्र 22 वर्ष निवासी गाड़ापाली थाना उरगा जिला कोरबा ,
संतोष कुमार उर्फ लुटन उम्र 45 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी वार्ड नंबर 33 चौकी रामपुर जिला कोरबा , गंझु सिंह उम्र 27 वर्ष हाल मुकाम कोसाबाड़ी संतोष के मकान स्थाई पता नकना थाना अंबिकापुर जिला अंबिकापुर , भूपेन्द्र सिंह राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी रामपुर आईटीआई के पास चौकी रामपुर जिला कोरबा , सुनील कुमार मरावी उम्र 36 वर्ष निवासी शंकर नगर चौकी रामपुर जिला कोरबा , हरीश कुमार सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी बुधवारी सीएसईबी जिला कोरबा और वास्तव प्रसाद सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी राजीव नगर थाना दर्री जिला कोरबा।जप्त मशरूका का विवरण -सोना आभूषण 185 ग्राम कीमती 1026750 रूपये , चांदी आभूषण 05 किलो 936 ग्राम कीमती 380000 रूपये , मोटर सायकल 03 नग जिसमे 01 सीबीजेड , 02 होण्डा साईन कीमती 450000 रूपये , कांस का बर्तन थाली 06 नग , लोटा 04 नग कीमती 20 हजार रूपये , नकदी रकम 413430 लाख रूपये।मोबाईल फोन 06 नग कीमती 140000 रूपये , ताला तोड़ने में प्रयुक्त पेचकस एवं लकड़ी का मुठ लगा सुम्मा।
: ध्वनि विस्तार के प्रयोग पर कड़ी पाबंदी लगाने की मांग किया पालक संघ ने
Fri, Feb 24, 2023
कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन ने एडीएम जितेन्द्र सिंह पाटले और पुलिस अधीक्षक से मिलकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी लगाने की मांग किया है। सभी स्कूल में सोमवार से बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। लगभग प्रत्येक घर में स्कूली बच्चे परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। ऐसे में शादी व अन्य कार्यक्रम में डी. जे. धमाल आदि के तेज आवाज के कारण बच्चों के परीक्षा तैयारियों में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। कोरबा शहर के अधिकांश मैरिज हॉल और सामूदायिक भवन आवासीय क्षेत्री के बीच स्थित है जहां ध्वनि विस्तारक यंत्रों के असीमित उपयोग से स्कूली बच्ची की एकाग्रता भंग हो रही है ये ठीक से पढ़ाई नही कर या रहे है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन नही हो रहा है। बिना अनुमति के हर गली मोहल्ले में तेज आवाज मे साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है जिससे अभिभावक परेशान हो रहे हैं।
एसोशिएशन के अध्यक्ष नूतनसिंह ठाकुर ने परीक्षा अवधि तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूर्णतः बंद करने की मांग किया है साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के निगरानी एवं पालकों की शिकायत पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग किया है।