: भारतीय जनता पार्टी कोरबा की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई आयोजित
Fri, Feb 3, 2023
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई ।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में विगत कार्यसमिति से आज तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई गई ।
जिला संगठन प्रभारी श्री श्याम बिहारी जयसवाल, जिला संगठनसह प्रभारी श्री गोपाल साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के आगामी कार्यक्रमों में जी जान से जुट जाएं । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि संकल्पित होकर कार्य करें, प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की सरकार से ऊब चुकी है और आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कि अब जिम्मेदारी बनती है की प्रत्येक बूथ पर जाकर जनहित से जुड़े मुद्दों को समझें और लोगों के हित के लिए आंदोलन करें ।इस महत्त्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी, जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी, विधायक रामपुर श्री ननकी राम कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, सरगुजा संगठन प्रभारी श्री ज्योतिनंद दुबे, कटघोरा विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश सिंह, पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी श्री बृजेंद्र शुक्ला, रामपुर विधानसभा प्रभारी श्री कैलाश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री जोगेश लांबा, प्रदेश सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ श्री पवन गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पांडे, महामंत्री द्वय श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया एवं अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपी जेल दाखिल
Thu, Feb 2, 2023
जांजगीर चांपा - बेजा कब्जा की जमींन में घर बनाने की बात को लेकर विवाद के चलते अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/02/VID-20230202-WA0038.mp4"][/video]
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस 26 जनवरी 23 को प्रार्थी राज कुमार सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसी दिन प्रात: नौ बजे खैरताल चौक राजेन्द्र दुकान के पास गांव का सुखदेव कश्यप , राजेश्वरी कश्यप एवं उसके अन्य साथी आये और बेजा कब्जा जमीन मे घर बनाने की बात को लेकर मना करते हो कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का डंडा से प्राथी को एवं आहत राजेन्द्र ओग्रे , हरिशंकर ओगरे , रविशंकर ओगरे को मारपीट किये हैं। जिससे प्रार्थी के कलाई , पीठ , दाहिना पैर घुटना में चोट लगी है तथा रवि शंकर ओगेर हरिशंकर ओगरे तथा राजेन्द्र ओगरे को भी चोट लगी है , जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अप क्र 39/2023 धारा 294 ,506 , 323 , 147 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आहत राज कुमार सागर , गवाह राजेन्द्र कुमार ओगरे , उत्तम कुमार ओगरे , धनाराम ओगरे का कथन लिया गया है। प्रार्थी के गवाहों के कथन के आधार पर प्रकरण में आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं आहत को जातिगत गाली गलौच करना यह जानते हुये कि वह अनुसूचित जाति वर्ग के है। उनके साथ अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) (v) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोड़ा गया। विवेचना के दौरान सुखराम कश्यप एवं अमन उर्फ राजा कश्यप का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से नाम जोड़ा गया है। प्रकरण के आरोपी सुखराम कश्यप उम्र 45 साल निवासी ग्राम खैरताल , सुखदेव कश्यप उम्र 42 साल निवासी खैरताल , राजेश्वरी कश्यप उम्र 38 साल निवासी खैरताल , अमन ऊर राजा कश्यप उम्र 28 साल निवासी खैरताल को गिरफ़्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों से घटना मारपीट में प्रयुक्त डण्डा बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण के अन्य आरोपियों का तलाश जारी है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
: घर घुसकर गाली गलौज और मारपीट के छह आरोपी गिरफ्तार
Thu, Feb 2, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - टांगी , राड व डंडे से लेस एक राय होकर घर में घुसकर शराब पैसा वापसी की बात पर गाली गलौच के साथ मारपीट करने के छह आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि 02 अगस्त 2022 की रात्रि सवा दस बजे प्रार्थी कोमल शास्त्री पिता मोहन शास्त्री जाति सतनामी निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना बिल्हा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब आठ बजे प्रार्थी के रिस्तेदार सोनू शास्त्री , धर्मेन्द्र शास्त्री एवं परिवार के अन्य लोग अपने घर के सामने एवं घर में थे। उसी समय गांव के ही देवचंद यादव उर्फ भोली , रामप्रकाश यादव उर्फ गोद्दा , समीत यादव उर्फ गोफे , खिलावन यादव , रामनरेश यादव उर्फ मंगलू , गेंदराम यादव , हरीचंद यादव उर्फ तोतवा , रंगा यादव , राकेश यादव और अन्य लोग एक राय होकर टांगी , राड , डंडा पकडे आये और शराब की पैसा वापसी की बात पर प्रार्थी एवं परिवार के लोगो को गाली गलौच कर मारपीट किये। जिस पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 197/2022 धारा 147, 323 , 294 , 506, भादवि कायम कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 148 , 149 , 324 , 325 , 458 भादवि व 3(2)ट(क) अनु. जाति/अनु. जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जोडी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये आज आरोपीगण देवचंद उर्फ भोली पिता घनाराम यादव उम्र 52 वर्ष , रामप्रकाश उर्फ गोद्दा पिता घनाराम यादव उम्र 45 वर्ष , समीत यादव उर्फ गोफे पिता राम प्रकाश यादव उम्र 25 वर्ष , रंगा यादव पिता देवचंद यादव उम्र 24 वर्ष , राकेश यादव पिता देवचंद यादव उम्र 20 वर्ष और हरशिचंद यादव उर्फ तोतवा उम्र 48 साल सभी साकिनान खुडियाडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ०ग०) को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के विरूद्ध बिल्हा पुलिस कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक सी०डी० लहरें के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर , सउनि दीवान , धर्मेंद्र यादव , आरक्षक संतोष मरकाम , शशिकांत कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।