: घर घुसकर हत्या के प्रयास करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल
Wed, Aug 24, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश के चलते देर रात घर घुसकर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को आज नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी सनत कुमार धीवर निवासी केरा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 22 -23 अगस्त की दरम्यानी रात्रि अपनी पत्नी इंदिरा बाई एवं बच्चों के साथ खाना खाकर कमरा में सो रहा था। उसी दौरान रात्रि दो बजे के आसपास अशोक धीवर अपने एक अन्य साथी के साथ घर अंदर दिवाल कूदकर घुसा और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुयै गाली गलौच कर धारदार हथियार से प्रार्थी और उसकी पत्नी की हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी अशोक कुमार धीवर और उसके साथी के विरुद्ध अप क्र 236 / 22 धारा 450 / 307 / 294 / 506 बी / 34 भादवि दर्ज कर विवेचना की गई।प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी अशोक धीवर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अतीत कुमार भीष्म के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से घारदार चाकू हथियार से हमला कर चोट पहुचाना बताया गया। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। वहीं आरोपी अशोक धीवर एवं अतीत कुमार भीष्म दोनों निवासी केरा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ / उनि बी० एस० बनाफर / सउनि सुरेन्द्र कश्यप / प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास / आरक्षक शिवभोला कश्यप / बलराम यादव / दिलीप कश्यप / राम देव साहू /कुलदीप खूटे / विनोद रात्रे और सैनिक लच्छीराम की सराहानीय भूमिका रही।
: श्री सप्तदेव मंदिर में दिनांक 26 अगस्त 2022 को दादी जी की मेंहदी, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव
Wed, Aug 24, 2022
श्री सप्तदेव मंदिर में इस वर्ष भी श्री भदी अमावस्या के पूर्व संध्या दिनांक 26.08.2022 दिन शुक्रवार को दादी जी की ’’ मेंहदी, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव ’’ बडे ही धूमधाम से मनाया जायेगा उक्त कार्यक्रम सायं 4.00 बजे से 6.00 बजे तक होगा।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ट्रस्ट ने समस्त भक्त महिलागणों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर मंदिर में पधारकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।
विदित हो कि इसके दूसरे दिन अर्थात दिनॉक 27.08.2022 दिन शनिवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भादी अमावस्या उत्सव के अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 2.00 बजे दादी जी का भव्य मंगलपाठ किया जायेगा जो रात्रि 7.00 बजे तक होगा, तत्पश्चात महाआरती होगी एवं प्रसाद वितरित किया।
सम्माननीय सम्पादक महोदय
: आदित्यवाहिनी के प्रदेश संगठन प्रभारी का जांजगीर चांपा प्रवास संपन्न
Tue, Aug 23, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् / आदित्य वाहिनी - आनन्द वाहिनी के अंतर्गत हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सम्पूर्ण राष्ट्र में युवा इकाई आदित्य वाहिनी संगठन विस्तार क्रियान्वित हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पूरे राज्य को पांच क्षेत्रों में विभक्त कर उनके प्रभारी की नियुक्ति की गई है। वर्तमान में जोन प्रभारी अपने अपने प्रभार के क्षेत्रों में साप्ताहिक संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन प्रभारी की नियुक्ति तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी संदीप पांडे एवं उत्तर जोन प्रभारी रोशन अवस्थी का आज जांजगीर चाम्पा प्रवास हुआ। चाम्पा में शांतिनगर स्थित त्रियोगीनारायण मंदिर परिसर तथा जांजगीर में खोखसा फाटक के निकट स्थित प्रेम मंदिर परिसर में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी / सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा जिले में सांगठनिक विस्तार के संबंध में चर्चा हुई l जांजगीर चाम्पा जिले में आदित्य वाहिनी के संगठन विस्तार तथा साप्ताहिक संगोष्ठी आयोजन क्रियान्वयन हेतु राजगौरव अग्रवाल को संयोजक तथा सुमित अग्रवाल को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर संदीप पांडे / रोशन अवस्थी / नारायण अग्रवाल / उमाशंकर गोयल / राजगौरव गोयल / सुमित अग्रवाल / अरविन्द तिवारी /प्राचार्य कटकवार / पद्मेश शर्मा / सिद्धनाथ सोनी / मोहन द्विवेदी / लीलेश्वर तिवारी एवं प्रो० बी० डी० दीवान विशेष रूप से उपस्थित थे।