: बालको द्वारा स्थानीय छात्रों के लिए मासिक कौशल विकास शिविर संपन्न
Mon, Jun 27, 2022
बालकोनगर, 27 जून। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों के लगभग 250 छात्रों के लिए एक माह का शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया। बालको सीएसआर के 'प्रोजेक्ट कनेक्ट' के तहत साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स, लाइफ स्किल, डाइट एजुकेशन, साइबर क्राइम, व्यक्तित्व विकास, स्व-प्रबंधन, कंप्यूटर शिक्षा, संचार, प्रेरणा, खेल शिक्षा, कानून सत्र तथा नृत्य, संगीत, कला एवं शिल्प, करियर परामर्श तथा पशु बचाव आदि विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। बालको कर्मचारियों ने छात्रों को पढ़ाया तथा विविध विषयों पर अपने अनुभवों को साझा किया और उन्हें अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि सतत आजीविका विकास वेदांता दर्शन के सामुदायिक विकास प्रयासों में एक प्रमुख स्तंभ है। प्रशिक्षित युवा अपने कौशल एवं शिक्षा से छत्तीसगढ़ और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बालको स्थानीय युवाओं के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा उन्हें सीखने के अवसरों का लाभ प्रदान करने और उनकी रुचि के अनुरूप उन्हें प्रशिक्षिण देने के लिए कटिबद्ध है। समुदाय में प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु बालको प्रतिबद्ध है।गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मनोकांता पॉल ने कहा कि बालको कोरबा के छात्रों की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्रों के लिए महीने भर का विशेष ज्ञान शिविर आयोजित करना कंपनी का सराहनीय कदम है। उन्होंने शिविर में स्वेच्छा से योगदान देने वाले बालको कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।वर्ष 2016 में शुरू ‘परियोजना कनेक्ट’ का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समुदाय की जरूरतों को पूरा करना है। परियोजना मुख्य रूप से बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के लिए एक सक्षम वातावरण बनाकर सरकारी स्कूलों में सीखने के माहौल में सुधार लाने पर केंद्रित है। वित्तीय वर्ष 2022 में एसईएमए विषयों पर 9वीं, 10वीं कक्षा के लिए नियमित और उपचारात्मक कक्षाओं से लगभग 1447 छात्र लाभान्वित हुए।
: प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का लम्बित भुगतान शीघ्र हो-नरेन्द्र देवाँगन(भाजपा,पार्षद)
Thu, Jun 23, 2022
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों के प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित हितग्राहियों का काफ़ी लंबे अरसे से भुगतान लंबित है
ज्ञात हो हर घर छत को को लेकर प्रधानमंत्री आवास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महती योजना है किंतु राज्य शासन प्रधानमंत्री आवास सम्बन्धी अपने हिस्से की राशि सम्बंधित विभाग को समय पर मुहैया नहीं करा रही है जिससे हितग्राहियों को राशि भुगतान में विलम्ब हो रहा है भाजयूमो जिला महामंत्री वार्ड क्रमांक-16 के पार्षद नरेन्द्र देवाँगन के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक-47 के पार्षद विजय साहू,वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद धनश्री साहू,वार्ड क्रमांक-48 के पार्षद पुष्पा देवी कंवर हितग्राहियों के साथ पहुँचकर नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा
इसी के साथ नगर निगम से सम्बंधित समस्या के बारे अपर आयुक्त से निराकरण के लिए चर्चा किया गया जिस पर एक सप्ताह के भीतर निराकरण का आश्वासन दिया गया
इस अवसर पर राजकुमार पटेल,नरेन्द्र गोश्वामी,हेमसागर पटेल,जेलहु केवट व प्रधानमंत्री आवास से सम्बंधित हितग्राही उपस्थित थे
: बालको द्वारा विश्व योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Tue, Jun 21, 2022
बालकोनगर, 21 जून। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। बालको सी.एस.आर. द्वारा आयोजित कवर्धा, मैनपाट तथा बालको में कुल 24 प्रमुख स्थानों पर योगाभ्यास शिविर में लगभग 1000 नगरवासियों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों, बालकोनगर के अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने आयोजन में शिरकत की।
योग शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि योग साधना सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं है बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का जरिया भी है। योग विद्या ने विश्वभर में नई ऊंचाइयों को छूआ है। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा प्रति वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर बालकोनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है।बालकोनगर में धूमधाम से योग दिवस मनाया गया और सभी योग साधकों ने विविध योगासनों कपालभाति, अनुलोम विलोम, भुजंगासान, सेतु बंध, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास किया। योग साधकों और बालको कर्मचारियों ने जीवनशैली में नियमित रूप से योग को अपनाने का निश्चय किया।