: राहुल के रेस्क्यू में बालको का सराहनीय योगदान
Wed, Jun 15, 2022
बोरवेल में फंसे 10 वर्षीय राहुल साहू को 105 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पिहरीद में शुक्रवार 10 जून दोपहर 2 बजे बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने हेतु 14 जून की देर रात 12 बजे तक बचाव कार्य चला। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) मनीष जैन के नेतृत्व में 19 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की हर संभव मदद की। बचाव स्थल पर आवश्यक उपकरण जैसे पीपीईज, वेंटिलेशन पाइप, रोशनी युक्त हेलमेट, रेस्क्यू हारनेस, फायर ब्रिगेड और जीवनरक्षक सामान मुहैया कराने में बालको टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बालको ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक कार्य कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जिला प्रशासन ने बालको के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। सफल रेस्क्यू पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने रेस्क्यू टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको बचाव दल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में हर संभव योगदान दिया। उन्होंने राहुल के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। श्री पति ने कहा कि बालको किसी भी चुनौतिपूर्ण परिस्थिती से निपटने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग के लिए कटिबद्ध है।
: जनभागीदारी की बैठक में नैक मूल्यांकन की हुई समीक्षा
Tue, Jun 14, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टचांपा - शासकीय एम०एम०आर० पी० जी० महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सबसे पहले नैक प्रभारी व्ही० के० शर्मा ने नैक मूल्यांकन में प्राप्त रिपोर्ट में महाविद्यालय की रेखांकित उपलब्धियों तथा कुछ क्षेत्रों में कमियों की जानकारी प्रदान की। सभी सदस्यों ने रेखांकित कमियों को दूर करते हुये अगले मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड हेतु सभी आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया। महाविद्यालय के लिये सत्र 2021 --22 के जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय मद के आडिटेड आय व्यय का अनुमोदन किया गया। महाविद्यालय में संचालित स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों का प्रतिवेदन प्राचार्य डाॅ० एच० एस० कर ने प्रस्तुत किया उन्होंने जानकारी दी कि पिछले सत्र में प्रारंभ एम०एस० सी० वनस्पति एवं भौतिकी के प्रति विद्यार्थियों का अच्छा रुझान प्राप्त हुआ। नैक पीयर टीम द्वारा सुझाये गये संसाधनों की बृद्धि हेतु आवश्यक आर्थिक व्यवस्था के लिये पाठ्यक्रम शुल्क में आंशिक बृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया तथा इसी क्रम में पाठ्यक्रम में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी के मानदेय में भी आंशिक वृद्धि की सहमति प्रदान किया गया। महाविद्यालय में सोलर सिस्टम की व्यवस्था / कम्पयूटर तथा बाऊंड्रीवाल/ केंटीन /सायकल स्टैंड / ग्रंथालय के पीछे जल निकासी आदि हेतु लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन प्राप्त कर शासन व अन्य एजेंसियों को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों के लिये रोजगार मूलक एवं कौशल विकास हेतु लघु अवधि के पाठ्यक्रम संचालित करने संबंधी संभावनाओं के लिये महाविद्यालय को अधिकृत किया। बैठक समाप्ति पश्चात कैंपस विजिट में उपस्थित सदस्यों ने महाविद्यालय द्वारा की गई व्यवस्थित विकास कार्यों की सराहना की। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ०यू०एस० कुर्रे ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता / किशन सोनी/ हरदयाल तंवर/ राज अग्रवाल / प्राचार्य डाॅ०एच० एस० कर/ आर० आर० साहू/ बी० डी० दीवान/ व्ही० के० शर्मा/ यू०एस० कुर्रे उपस्थित थे।
: बालको मे धूमधाम से मनाया गया विकास डालमिया (युवा जागृति संगठन अध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री) का जन्म दिवस
Tue, Jun 14, 2022
जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री आदरणीय विकास डालमिया का जन्मदिवस बालकों के समस्त वार्डों में धूमधाम से मनाया
साथ ही साथ इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाल्को, महिला समूह ,गौ सेवा समिति ,युवा कांग्रेस, सब्जी व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पूर्वांचल की टीम, आदि संगठनों ने एवं प्रिय जनों ने अपने अपने जगहों पर विकास डालमिया का जन्मोत्सव भव्य तरीके से एवं उनके स्वयं के हाथों से केक कटवा कर मनाया गया।