: नशीली दवाईयों की बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते दो आरोपी जेल दाखिल
Mon, Jul 18, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के सामने ईको मारूति कार में मादक द्रव्य सिरफ एवं टेबलेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश करने वाले दो आरोपियों को तारबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तारबाहर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमती मंजूलता बाज से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर तैनात किया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीकांत वर्मा मार्ग के सांई मंदिर के सामने एक ईको मारुती कार में 02 व्यक्ति अवैध रूप से मादक द्रव्य ( सिरफ ) एवं टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराकर मौके पर पुलिस टीम एवं गवाह के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो एक व्यक्ति ईको मारुती कार जिसका नं . - सीजी 10 / एटी 3778 में बैठा मिला तथा एक अन्य व्यक्ति हाथ में मटमैला झोला लेकर भागने लगा जिन्हें पकडकर पुछताछ करने पर कार में बैठा व्यक्ति अपना नाम भानू प्रताप साहू पिता चंद्रकांत साहू ( उम्र 42 वर्ष) निवासी अशोक नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी उर्फ राजू मानिकपुरी पिता ईतवारी लाल मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष) निवासी टिकरापारा थाना सिटीकोतवाली बिलासपुर का बताया। संदेही भानू प्रताप साहू के कब्जे के वाहन ईको मारूती की तलाशी लिया गया जिससे
अल्प्राजोलम टेबलेट की 4800 नग टेबलेट कीमती 11520 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 35 नग शीशी कीमती 6020 रूपये व नगदी 1500 रूपये और घटना में प्रयुक्त ईको मारुती कार कीमती तीन लाख रूपये एवं संदेही लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी के कब्जे से अल्प्राजोलम टेबलेट की 3600 नग टेबलेट कीमती 8640 रूपये व कोफुरेक्स सिरप की 25 नग शीशी कीमती 4300 रूपये कुल जुमला 331980 रूपये को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही में जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि शैलेन्द्र सिंह , आरक्षक पवन बंजारे , राजेन्द्र कुमार , प्रहलाद जोशी , सज्जू अली , अजय ठाकुर की विशेष भूमिका रही है।
: राम" ने जीता गोल्ड मैडल, नगर हुआ गौरवान्वित
Mon, Jul 18, 2022
गौरतलब हो कि ,नगर गौरेला के पुराना गौरेला निवासी "निर्मल जायसवाल परिवार" के संजय जायसवाल पिता रामजियवन जायसवाल के सुपुत्र "राम" उम्र 5•5 वर्ष ने "ऑल इण्डिया कराटे चैम्पियन सिप" द्वारा बिलासपुर मे आयोजित प्रतिस्पर्धा में ,बैंगलोर के 13 वर्षीय प्रतियोगी के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए फर्स्ट राउंड में ही "गोल्ड मैडल" जीतकर,अपने परिवार व नगर गौरेला को गौरान्वित किया है !
: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जेल दाखिल
Sat, Jul 16, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - महिला को फोन से बातचीत करने के लिये दबाव डालने और बातचीत करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने एवं शादी करने के लिये दबाव डालकर परेशान करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत 10 जुलाई को चंद्रमणी साहू द्वारा प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 354 , 323 , 506 भादवि. 08 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी चंद्रमणी साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी पिसौद को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर नवागढ़ पुलिस ने आरोपी आरोपी चंद्रमणी साहू को आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो , उपनिरीक्षक बी.एन. बनाफर , प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास , महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर , आरक्षक कुलदीप खुंटे , तेरस साहू , गुहा उरांव , दिलीप कश्यप , विरेन्द्र सूर्यवंशी एवं कैलाश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।