: रेडी टू ईट निर्माण कर्ता बहनों को नेताप्रतिपक्ष एवं महिला मोर्चा का समर्थन
Tue, Apr 12, 2022
छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्व सहायता समूह की बहनों से रेडी टू ईट योजना का कार्य छीन कर मशीनीकरण करने के विरोध में माननीय उच्च न्यायालय मैं उन्होंने आवेदन लगाया माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण में स्टे देने के उपरांत भी स्व सहायता समूह की बहनों को कार्य पूर्व की भांति संचालित नहीं करने दिया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश की 20 हजार महिलाओं की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है ।कोरबा जिले में भी 91 स्व सहायता समूह जिसमें लगभग 1000 बहने हैं जो इस कार्य मे लगी थी उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है साथ ही आंगनबाड़ी में रेडी टू इट आहार समय पर नही पहुँच रहा उक्त विषय के विरोध में बहनों के द्वारा साकेत भवन के सामने एक दिवसीय धरना देकर जिलाधीश महोदया को ज्ञापन सौंपा गया उक्त कार्यक्रम को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह ,कोसाबाड़ी मंडल महामंत्री सुमन सोनी, दीदी हारबाई के साथ शामिल हुए।
: बालको के निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरों से लगभग 5000 लाभान्वित
Sun, Apr 10, 2022
बालकोनगर वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है।
‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद है। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क दी जाती हैं। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो बिस्तर से उठ पाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वास्थ्य इकाई में तैनात चिकित्सा दल द्वारा घर पर जाकर चिकित्सा मुहैया कराई जाती हैं। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। रूगबहरी में 29 मार्च, 2022 को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में पंजीकृत लगभग 200 जरूरतमंदों का उपचार किया। मधुमेह, रक्तचाप एवं रक्त संबंधी अनेक परीक्षण किए गए।
ग्राम पंचायत रूगबहरी की सरपंच श्रीमती चंदा मंझवार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता कम है। इसकी वजह से ग्रामीणों क्षेत्रों में नागरिकों के बीमार होने की दर अपेक्षाकृत अधिक होती है। चूंकि उनके पास संसाधनों की कमी होती है इसलिए ज्यादातर वे नीम-हकीमों के प्रभाव में आकर गलत इलाज का शिकार बन जाते हैं। बालको द्वारा संचालित ‘उपचार आपके दरवाजे’ कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने रूगबहरी में वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि चलित स्वास्थ्य इकाई से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को मदद मिल रही है। नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना बालको प्रबंधन की प्राथमिकता है। चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिल रहा है। सभी के एकजुट प्रयासों से समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।हेल्पएज इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री शुभांकर बिस्वास ने कहा कि बालको के नेतृत्व में हेल्पएज इंडिया ने जरूरतमंदों को उनके घर तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि बालको और हेल्पएज इंडिया की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रसार में मदद मिल रही है। उन्होंने परियोजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको प्रबंधन के प्रति आभार जताया।-----------
: बालको ने सुरक्षा प्रषिक्षण के लिए अपनाई एक्टेंडेड रिएलिटी तकनीक
Sun, Apr 10, 2022
बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों को सुरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए संयंत्र परिसर में एक्सटेंडेड रिएलिटी तकनीक की स्थापना की है। सिम्यूलेशन आधारित प्रशिक्षण तकनीक में वर्चुअल रिएलिटी, ऑगमेंटेड रिएलिटी और मिक्स्ड रिएलिटी तकनीकों का मिश्रण है। इसकी मदद से प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को वास्तविक रूप से कार्य क्षेत्र में उपस्थित हुए बिना ही उस कार्य क्षेत्र से संबंधित सुरक्षा के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित होती है। ऊंचाई पर कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों से संबंधित मॉड्यूल के साथ बालको में प्रशिक्षण की शुरूआत हो चुकी है। इसके अलावा संकरे स्थान, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, फॉर्कलिफ्ट ड्राइविंग, पैदल चलने के दौरान सुरक्षा और अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग संबंधी प्रशिक्षण मॉड्यूल क्रियान्वित किए जाएंगे।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सुरक्षा के महत्व पर कहा कि ‘‘कार्यस्थल पर किसी भी तरह की असुरक्षित गतिविधि को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को सशक्त बनाया जा रहा है। इसके जरिए ‘शून्य क्षति’ की नीति के अनुरूप संयंत्र को सबसे सुरक्षित कार्यस्थल बनाने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है। औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन के कार्डिनल नियमों को अपनाते हुए बालको परिवार के सदस्य सुरक्षित कार्यशैली के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभी की सहभागिता और औद्योगिक सुरक्षा को पुख्ता बनाने की दिशा में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को अपनाकर ‘सुरक्षा प्रथम’ कार्य संस्कृति की स्थापना में मदद मिली है।’’कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको ने ड्यूपॉन्ट सस्टेनिबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है। औद्योगिक सुरक्षा के सराहनीय प्रबंधन के लिए बालको ने वर्ष 2017, वर्ष 2018 और वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खदान) प्राप्त किए। सुरक्षा संबंधी विभिन्न मॉड्यूल के प्रति कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों की जागरूकता के लिए प्रति माह पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसके माध्यम से सुरक्षा संबंधी अनुभव साझा किए जाते हैं।------------