: विश्व गुणवत्ता माह के दौरान बालको में जागरूकता कार्यक्रम
Fri, Feb 25, 2022
बालकोनगर, 25 नवंबर, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व गुणवत्ता माह के दौरान अपने विभिन्न प्रचालनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। बड़ी संख्या में बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यवसाय के साझेदारों और समुदाय के नागरिकों ने आयोजन में भागीदारी की। कार्यक्रमों का उद्देष्य प्रतिभागियों को गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बनाना और उसके महत्व से परिचित कराना था ताकि वे गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति का विकास और उसकी निरंतरता सुनिष्चित कर सकें।
विश्व गुणवत्ता माह के दौरान दुनिया भर में विभिन्न संगठनों द्वारा हर वर्ष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हुए प्रचालन पर जोर दिया जाता है। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य शैली के विकास की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों की समीक्षा की जाती है। इस वर्ष की थीम ‘ क्वालिटी कनसाइंस : डूइंग द राइट थिंग’ के आधार पर बालको प्रबंधन ने संयंत्र के अनेक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, नारा एवं कविता लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी आदि स्पर्धाओं के साथ कार्य स्थलों पर जागरूकता रैलियां आयोजित कीं। माह भर चलने वाले जागरूकता अभियानों में बालकोनगर स्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनके माध्यम से प्रतिभागी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति की महत्ता और गुणवत्ता संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के उपायों से परिचित हुए।संयंत्र के प्रत्येक कार्य क्षेत्र में गुणवत्ता के अनुरक्षण के प्रति बालको की कटिबद्धता पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेषक श्री अभिजीत पति ने कहा कि ‘‘प्रचालन की उत्कृष्टता के लिए हम जो कुछ भी करते हैं उसमें गुणवत्ता महत्वपूर्ण पहलू है। एल्यूमिनियम एवं ऊर्जा उत्पादन की सभी प्रक्रियाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य शैली अपनाई जाती है। मानव संसाधन को इस दिषा में लगातार प्रषिक्षित किया जाता है ताकि वे विष्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रदर्षन कर सकें। श्रेष्ठ उत्पादन और क्षमता में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी के लिए बालको प्रबंधन दृढ़संकल्प है।’’प्रचालन श्रेष्ठता की निरंतरता के लिए बालको ने रोल्ड उत्पादों (शीट, प्लेट कंडक्टर्स तथा प्लेट-सामान्य इंजीनियरिंग), वायर रॉड, एलॉय इनगॉट, ईसी इनगॉट, प्राइमरी इनगॉट आदि सात प्रकार के उत्पादों के लिए बीआईएस लाइसेंस (भारतीय मानक ब्यूरो-भारत सरकार) प्राप्त किए हैं। ग्राहक संतुष्टि के लिए बालको ने आंतरिक संसाधनों की मदद से कोल्ड पोरस डिस्क फिल्ट्रेशन अपैरेटस (पीओडीएफए) सैंपलिंग और टेस्टिंग सुविधा विकसित की है। पीओडीएफए तकनीक के जरिए गर्म धातु में मौजूद विभिन्न प्रकार की बनावट वाले कणों का पता लगाया जाता है ताकि फिनिष्ड उत्पाद के निर्माण के दौरान अनचाहे कणों को गर्म धातु में मिश्रित होने से रोककर उत्पाद की गुणवत्ता में इजाफा किया जा सके।गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की दिषा में बालको ने क्वालिटी कॉन्सेप्ट के अनेक चैप्टर कन्वेंशन में बेहतरीन प्रदर्षन किए। वर्ष 2022 में 29 क्वालिटी सर्कल टीमों ने विभिन्न कन्वेंशन में भाग लिया। 8 टीमों ने सुपर गोल्ड अवार्ड, 17 टीमों ने गोल्ड अवार्ड और 4 टीमों ने सिल्वर अवार्ड हासिल किए। इसके अलावा विभिन्न चैप्टर कन्वेंशन में बालको को नॉलेज टेस्ट सम्मान और बेस्ट पेज सेटिंग अवार्ड दिए गए।
: बालको ने दिव्यांगों को दिया माहवारी स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण
Sun, Feb 6, 2022
बालकोनगर, 6 दिसंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की परियोजना ‘नई किरण’ के अंतर्गत इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी संचालित दिव्य ज्योति स्कूल के दिव्यांग छात्राओं के लिए एक दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता के अनेक आयामों से परिचित कराया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को यौन एवं प्रजनन संबंधी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। ‘नई किरण’ परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और उनके समाधान, पोषण आहार आदि से परिचित कराना है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि बालको की नई किरण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में उत्तरोत्तर सुधार तथा माहवारी संबंधी भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान करना है। इसके अंतर्गत लक्षित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है। माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियानों के निरंतर संचालन के जरिए समाज में माहवारी के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष एवं दिव्य ज्योति स्कूल, कोरबा की प्राचार्य श्रीमती रीता खेत्रपाल ने बालको के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांग छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने की दृष्टि से कार्यशाला का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के 45 गांवों एवं नगर पालिक निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की। परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की 200+ महिलाओं, 600+ किशोर बालिकाओं और अग्रिम पंक्ति की 60 कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ताओं के तौर पर विकसित किया गया है जिससे वे समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करनें में सक्षम हुई हैं। अभियान के अंतर्गत पुरुषों को भी शामिल किया गया है ताकि वे महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल में योगदान कर सकें। 60 किशोर बालकों को माहवारी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए कम्यूनिटी चैंपियन के तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। इस वर्ष बालको ने ग्रामीण क्षेत्रों में चार स्वास्थ्य सुविधा केंद्र विकसित किए जहां महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाती है। परियोजना के दायरे में लगभग 45000 महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, पुरुष और किशोर बालक शामिल हैं।
: राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन ने जीता प्रथम पुरस्कार
Fri, Feb 4, 2022
बालकोनगर, 4 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव-2022 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने उत्कृष्ट साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रेष्ठ पैवेलियन का प्रथम पुरस्कार जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और कार्यक्रम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों बालको की कंपनी संवाद प्रमुख सुश्री मानसी चैहान और हेड कॉरपोरेट अफेयर्स श्री आशीष शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया।इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल तथा छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आदिवासी और अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्यिक कर (उत्पाद शुल्क) मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत सदस्यों सहित अनेक जन प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी मौजूद थे। राज्योत्सव रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित हुआ।राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने बालको के पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों ने आगंतुकों को बालको के अनेक सामुदायिक विकास कार्यों एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शनी में आगंतुकों को वेदांता समूह की नंदघर परियोजना, नए राजधानी क्षेत्र के सेक्टर-36 में स्थापित बालको मेडिकल सेंटर, कोविड-19 के नियंत्रण में बालको के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, आधारभूत संरचना विकास संबंधी अनेक परियोजनाओं एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी डिस्प्ले पैनलों एवं अनेक ब्रोशरों के जरिए दी गई। आगंतुकों ने बालको पैवेलियन की खूब सराहना की।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने पुरस्कार मिलने पर बालको परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को राज्य और राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको के योगदान से अवगत कराया गया। अपनी स्थापना के साढ़े पांच दशकों में बालको ने चहमुंखी प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। बालको की उपलब्धियों का श्रेय बालको परिवार के प्रत्येक सदस्य को जाता है।