: खेल में खेल भावना का होना जरूरी- हितानंद अग्रवाल
Tue, Apr 19, 2022
एनटीपीसी जमनीपाली लाल मैदान में राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। आज बिलासपुर की दो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले के दौरान अतिथियों द्वारा मैदान में पहुंचकर दोनों ही प्रतियोगी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया गया। साथ ही सभी अतिथियों ने दोनों टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मनचस्थ अतिथियों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शर्मा, सतीश झा, पार्षद सुनील पटेल, बद्री अग्रवाल, प्रदीप मसीह, राणा मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे। मंच पर सभी दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष में कहा कि खेलते समय हार या जीत इतनी जरूरी नहीं है जितनी कि खेल भावना का होना, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी। नवीन पटेल जी ने कहा कि कबड्डी हमारे भारतवर्ष का ही खेल है जो कि आज पूरी दुनिया में खेला जाता है।
: बालको महिला मंडल ने धूमधाम से आयोजित किया ‘उत्सव मेला’
Mon, Apr 18, 2022
बालको महिला मंडल की ओर से उत्सव मेले का आयोजन किया गया। बालकोनगर के प्रगति भवन में आयोजित मेला बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना पति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्थानीय नागरिकों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन में भागीदारी की। मेले में आभूषण, कपड़े, हस्तकला, शिल्पकला, गृह सज्जा और विविध व्यंजनों के अलावा बालको सामुदायिक विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। आगंतुकों ने मेले में खूब खरीदारी की और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
मिस छत्तीसगढ़ 2022 सुश्री जसमीत कौर ने मेले में शिरकत की। बालको महिला मंडल की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजन को उत्कृष्ट बताया तथा बालको के प्रति आभार जताया।
श्रीमती रंजना पति ने सफल आयोजन के लिए महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों और बालको प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बालको महिला मंडल ने अनेक रचनात्मक कदम उठाए हैं। उत्सव मेला जैसे आयोजन से महिलाओं में उद्यमिता की भावना मजबूत होती है।
: पुरी शंकराचार्य संगठन द्वारा की गई हनुमत् आराधना
Mon, Apr 18, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी द्वारा सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ संस्थापित संगठन धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न स्थानों में हिन्दू राष्ट्र संघ निर्माण के संकल्प के साथ सुंदरकांड , हनुमान चालीसा पाठ , भजन , कीर्तन , भंडारा का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी इकाई चाम्पा के द्वारा अलग अलग स्थानों पर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन प्रस्तुत किया गया। आदित्यवाहिनी द्वारा श्री पंचमुखी मंदिर रामबांधा तालाब तथा आनन्दवाहिनी द्वारा शांतिनगर श्रीत्रियोगीनारायण मंदिर में दक्षिण मुखी बजरंग बली प्राण में हनुमत् आराधना की गई। इस अवसर पर पद्मेश शर्मा , लीलेश्वर तिवारी , सिद्धनाथ सोनी , शांतिलाल सोनी , धरमा सोनी , रजनी सोनी , वृन्दा सोनी , उमा सोनी , सुशीला सोनी , अनुसूईया सोनी , सेवती सोनी , देवी स्वर्णकार , सुधा सोनी , नंदनी सोनी , साहिल तथा आचार्य पाठक , लोकनाथ राठौर , अजय मिश्रा , बी०डी० दीवान तथा कालोनीवासी उपस्थित रहे। इसी तरह जांजगीर मुख्यालय में आनन्दवाहिनी के सभी महिलाओं द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड , हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अंजू दीवान , पूनम गौरहा , सुचिता मिश्रा , रमा शुक्ला , गोदावरी मिश्रा , मंदाकिनी मिश्रा , सरोजनी शुक्ला , कामिनी यादव , संध्या पाठक , विमला तिवारी और सभी बहनों द्वारा आरती प्रसाद के साथ समापन किया गया।