: युवा जागृति संगठन द्वारा क्षेत्र में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
Wed, Dec 8, 2021
युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नशा मुक्ति अभियान के संयोजक नागेंद्र राय एवं संगठन के महामंत्री एवं नशा मुक्ति अभियान के सह-संयोजक बुद्धेश्वर चौहान जी के नेतृत्व में एवं जोन प्रभारी सायदा खान के सहयोग से शुरू की गई नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गईयुवा जागृति संगठन के इस अभियान को बालकों के समस्त वार्डों में चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर से की गई जिसका उद्देश्य मुख्य रूप से समाज में जड़- जड़ तक पहुंच चुकी नसे की लत को खत्म करने की पहल की शुरुआत करनी है एवं निरंतर लड़ाई लड़ते हुए इसे खत्म करना है।नागेंद्र राय जी एवं बुद्धेश्वर चौहान जी ने बताया की किस प्रकार से इसी नशे की लत की वजह से संगठन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राकेश गढ़वाल जी की मृत्यु हो गई एवं आज उनका परिवार अपने आप को किस प्रकार से असहाय महसूस कर रहा है ।इन्हीं चीजों से प्रभावित होकर संगठन ने समाज में अन्य किसी भी परिवार के साथ इस तरह की घटना घटित ना हो एवं ना कोई मां, ना कोई पत्नी ना, ही कोई बहन, ना ही कोई अन्य अपने परिवार के लोगों से नशे की वजह से दूर हो जाए एवं परेशान रहे जिस कारण इस मुहिम की शुरुआत की गई है एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे के गिरफ्त से बाहर करने की पूरी कोशिश घर-घर तक जाकर की जाएगी एवं समस्त वार्डों में एवं समस्त वार्डों में लोगों को नशे के गिरफ्त से बाहर निकालने हेतु निरंतर इस मुहिम को चलाती रहेगी।जिसकी पहल वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर से की गई जिसमें बहुतायत मात्रा में माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं जिन्होंने पूरी जोश के साथ हमारा इस मुहिम में साथ देने का वादा किया एवं साथ ही साथ वे स्वयं अपने घर के लोगों को इन चीजों से बाहर रखने हेतु अडीग रहेंगी इसका विश्वास दिलाया।जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नागेंद्र राय जी महामंत्री बुद्धेश्वर चौहान जी उपाध्यक्ष श्रीकांत माझी जी, मीडिया प्रभारी शहजाद अहमद खान जी, माजिद खान जी,*माणीइंद्री चौहान, सरोजिनी ,निर्मला राम बाई, सूरूज माननेवार, राधा सारथी, राखी सारथी,झुना सिंह संतोषी गौतम, रुकमणी साहू, जुबेदा खान, संगीता श्रीवास ,उषा चौहान, रुकमणी चौहान ,वृंदा यादव एवं अन्य बस्ती वासी उपस्थित रहे।
: कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने किया बालको संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई का उद्घाटन
Wed, Dec 8, 2021
बालकोनगर, 8 दिसंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई की शुरूआत की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिक लाभान्वित होंगे। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में चलित स्वास्थ्य इकाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं देंगे। जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। मुधमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद होगी। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क दी जाएंगी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो बिस्तर से उठ पाने में असमर्थ हैं, उन्हें स्वास्थ्य इकाई में तैनात चिकित्सा दल घर पर जाकर चिकित्सा मुहैया कराएगा। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया जाएगा।बालकोनगर के समीप स्थित 22 शहरी क्षेत्रों के लगभग 46,000 नागरिकों को चलित शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध थीं। बालको और हेल्पएज इंडिया की पहल से 16 ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 15000 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस तरह चलित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लाभान्वित होेने वाले नागरिकों की संख्या लगभग 60,000 हो जाएगी।कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में बालको की पहल को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि चलित स्वास्थ्य इकाई से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को मदद मिलेगी। नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चलित स्वास्थ्य इकाई के जरिए एकत्रित आंकड़ों की मदद से अधिक प्रभावी तरीके से लक्षित नागरिकांे तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि सभी के एकजुट प्रयासों से समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।श्री पति ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बालको प्रबंधन कटिबद्ध है। चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिलेगा। श्री पति ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बालको और हेल्पएज इंडिया की पहल से कोरबा जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।कोरबा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे और हेल्पएज इंडिया के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री शुभांकर बिस्वास ने बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बालको के कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की।
-----------
: लोधी समाज का शपथ ग्रहण समारोह धमधा में संपन्न
Wed, Dec 8, 2021
आज लोधी समाज धमधा सर्किल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आज के मुख्य अतिथि श्री चिरंज लाल चंदेल (संरक्षक प्रदेश लोधी समाज छत्तीसगढ़) कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिव कुमार वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धंमधा) विशेष अतिथि श्रीमान बनऊ सिंह वर्मा (जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग) डॉ रघुनंदन वर्मा (जनपद सदस्य धंमधा) डॉ जोहन वर्मा (सरपंच )राम चंद्र जंघेल( सरपंच), राजकुमार वर्मा (सरपंच), लक्ष्मण वर्मा रहे सभी अतिथियों के समक्ष धमधा सर्किल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रानी अवंती बाई लोधी के छाया चित्र पर माल्या अर्पण पूजा करके मुख्य अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया। इसके बाद आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान साल,बैच लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम के नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण अध्यक्ष श्री ढालू वर्मा जी, सचिव धनेश्वर वर्मा जी, उपाध्यक्ष पारस वर्मा जी, कोषाध्यक्ष राधे वर्मा जी, प्रचार सचिव रोहित वर्मा, यशवंत चंदेल जी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। ततपश्चात अपने उद्बोधन में डॉक्टर जोहन वर्मा, डॉ रघुनंदन वर्मा, जिलाध्यक्ष बनऊ वर्मा, श्री शिव कुमार वर्मा, सभी को समाज के लिए अग्रणी कार्य करने एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस कार्यक्रम में जिला दुर्ग के क्षत्रिय कर्मचारी शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री चित्रणे पटेल द्वारा माननीय माननीय मुख्य अतिथि एवं समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुछ से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षण समिति के सदस्य श्री चंद्र किशोर जंघेल, चुरामन चंदेल, अनिल कुमार जंघेल, जागेश्वर वर्मा कार्यक्रम में अपने उपस्थिति प्रदान भी किये । इस कार्यक्रम में मूल समाज के सभी पदाधिकारी गणों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने का आव्हान किया, कार्यक्रम का समापन माननीय श्री धमधा सर्किल के अध्यक्ष श्री ढालु वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक कुमार वर्मा जिला दुर्ग लोधी क्षत्रिय समाज कर्मचारी एवं शिक्षण समिति के संयोजक द्वारा किया गया।