: ग्राम पंचायत चोभर के आश्रित ग्राम बगारझोला में हुवा बैगा महोत्सव।
Sat, Dec 4, 2021
साल्हेवारा - विशेष केंद्रीय सहायता मद (बैगा प्रकोष्ठ) के अंतर्गत विशेष जनजातीय बैगा सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम पंचायत चोभर विकास खण्ड छूइखदान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी छूइखदान के प्रयोजन में जनसेवा हस्तशिल्प कला संस्था बोरतलाब डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित व भरपूर सहयोग ग्राम पंचायत चोभर के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुवा। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिंन्हा के दिशा निर्देशानुसार अति पिछड़ा आदिवासी बैगा ग्रामों में जन चौपाल के माध्यम से जनपद स्तर के सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर आदिवासियों के उत्थान के लिये उनकी संस्कृति संसार को विलुप्त होने से बचाये रखने बैगा पारम्परिक वेष भूषा में बैगा पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन ग्राम पंचायत चोभर के आश्रित ग्राम बगार झोला में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार जिला पंचायत की सदस्य ममता राजेश पाल रमेश साहु अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस गंडई चन्द्रभूषण यदु जिला महामंत्री जेसीसीजे वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुईखदान प्रकाश चंद्र तारम, पंचायत इंस्पेक्टर मोहित ध्रुव, जनपद पंचायत छुईखदान के सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी एवं सरस्वती माता के तैल चित्र की पूजा अर्चना करते हुये उपस्थित सभी अतिथियों का फूलमाला के साथ स्वागत सम्मान किया गया।
स्वागत कार्यक्रम पश्चात ग्राम चोभर वालों का सांस्कृतिक कार्यक्रम बैगा गीत की प्रस्तुती दी गई।बारी बारी से इस कार्यक्रम में बगारझोला,सरईपतेरा,सिंगारपुर के द्वारा बैगा पारम्परिक वेष भूषा पहनकर शानदार महिला पुरूष की टोली नंगाड़े व बाजे की थाप में थिरकते रहे ।महिलाये एवं पूरुष आदिवासी बैगा गीत का मनमोहक व जबरदस्त गायन कर अपनी संस्कृति व संस्कार का प्रदर्शन कर रहे थे।व उपस्थित जनसमूह इस कार्यक्रम का आनन्द उठाते रहे।कार्यक्रम अनवरत जारी रहा
जो शाम लगभग 5:30 बजे अंधेरा होते तक चलते रहा।पहली बार जिला प्रशासन के निर्देशानूसार ऐसा आयोजन की तारीफ लोग करते रहे।इसी कार्यक्रम के बीच मे ये जानकारी मिली कि जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे है।शाम चार बजे जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा पहुँचे सभी अतिथिगण बैगा नृत्य करने से अपने आप को रोक नही पाये।बैगाओं के साथ नृत्य में झूमते सीईओ प्रकाश चन्द्र तारम पशु चिकित्सक सुधीर जैन, मोहित ध्रुव,चन्द्रभूषण यदु, दिलीप शुक्ला, दिनेश साहु, दिनेश बोरकर, गणेश धूर्वे सरपंच चोभर, सचिव मुंशीराम श्रीवास,सभी लोग बैगा लोगों के साथ सामुहिक नृत्य करते रहे अंत में जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर भी झुम उठे सभी लोग बेसब्री से जिला पंचायत सीईओ का इंतजार कर रहे थे। जिला पंचायत सीईओ तत्काल मंच पर आसीन हूये स्वागत सम्मान किया गया जिला पंचायत के सीईओ को जनपद पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम में आये आवेदनो को दिखाया सभी आवेदन पत्र पढ़ने देखने के बाद अपने संबोधन में मांग पत्र अनुसार कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी कर्मचारीयों को निर्देशित किये ।
जिला पंचायत सीईओ ने शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम जाब कार्ड में कुंआ भुमिसुधार पशु शेड निर्माण सरपंचों को बताया की एआरओ रेट के बढ़ने से अब नुकसान नही होगा ट्रांसपोर्टिंग मटेरियल में 30 प्रतिशत बढ़ाया गया है ।*सीईओ लोकेश चंद्राकर ने की मीडियाकर्मियों की तारीफ*सीईओ लोकेश चंद्राकर ने मीडियाकर्मियों की तारीफ में कहा कि जब मैं आया तो बहुत से मीडिया के लोग भी थिरक रहे थे जो बताता है कि इतनी जल्दी आप लोग सबको अपने मे समाहित कर लेते हो,सबको अपना मान लेते हो
: पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Sat, Dec 4, 2021
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री डी. श्रवण, श्रीमान अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक महोदय जय प्रकाश बढई व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय
डॉ0 अनुराग झा के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र व
थाना गंडई पुलिस स्टॉफ द्वारा थाना गंडई के अपराध क. 254/21 धारा 366, 354, 511
भादवि 8, 12 पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी रोहित कलार पिता अंजोरी कलार उम्र 28 साल
निवासी धोधा थाना गंडई जिला राजनांदगांव को मुखबीर सूचना पर आरोपी के घर ग्राम धोधा
में घेरा बंदी कर पकडा गया आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर
ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
: धान खरीदी के लिए बारदाना मंगाना किसानों के साथ अन्याय है -राजेश गुप्ता
Sat, Dec 4, 2021
राजनांदगाँव हेमंत वर्मा संवाददाता। प्रदेेश भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को किसानों के साथ अन्याय करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की यह सरकार इतनी गिर गई है कि जूट मिलों से बारदाना तक नही खरीद पा रही व धान खरीदी के लिए किसानोंं से 50 प्रतिशत बारदाना की मांग कर रही है । भूपेश सरकार की इस तुगलकी मांग से किसानों में काफी नारजगी है और उन्हे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने को तत्पर है । किसानों का कहना है कि भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार 15 वर्षो तक रही लेकिन कभी भी वह कांग्रेस की जोगी सरकार की तरह धान को पानी में भिगो-भिगो कर नही खरीदा और न ही भूपेश बघेल सरकार की तरह किसानों से धान खरीदी के लिए बारदाना मंगाए भूपेश सरकार की इस तुगलकी फरमान के चलते किसानों को बाजार से दुगुने तिगुने दाम पर बारदाना खरीदी करना पड़ रह है,सरकार की इस लापरवाही से काला बाजारी बढ़ रही है ।
भाजपा नेता श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि एक तो भूपेश सरकार ने एक- डेढ़ महिने देरी से धान खरीदी शुरू की ऊपर से किसानों पर बारदाना लाने का बोझ लाद दिया है । इधर मौसम की खराबी के चलते बारिश होने से किसानों के धान भीग गये है किसानों द्वारा धान बेचने जाने पर नमी होने की बात कह कर लौटा दिया जा रहा है, इससे किसानों को नुकसानी हो रही है । देरी से धान खरीदी किये जाने के बाद भी सरकार द्वारा धान खरीदी केन्द्रो में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध नही कराई है वहां अव्यवस्था का आलम है । बोआई के समय सही वक्त पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नही करा पाना व अब खरीदी के समय बारदाना सहित समुचित व्यवस्था उपब्ध नही करा पाना भूपेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है