: मानव सेवा मिशन ने फुटपाथ पर सोने वालों को वितरित किये कंबल
Wed, Dec 8, 2021
बालको संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों एवं घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया।
मानव सेवा मिशन के द्वारा विगत दो वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य किया जाता रहा है सेवा कार्य के इसी कड़ी में कोरबा शहर में फुटपाथ पर सोने वालों को संस्था के सदस्यों द्वारा रात्रि में घूम घूम कर कंबल प्रदान किया गया जिससे कि जरूरतमंदों को ठंड से बचने में राहत मिल सके।
यहां बताना लाज़मी होगा कि मानव सेवा मिशन ने प्रथम एवं द्वितीय लॉक डाउन में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा राशन उपलब्ध कराया था। लॉक डाउन के अलावा भी संस्था द्वारा हर महीने किसी न किसी रूप में सेवा कार्य किया जाता है।
सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, संजय विजयवर्गीय, प्रभात शुक्ला एवं मनोज सिंह उपस्थित रहे एवं सक्रिय सदस्य राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी और शैलेन्द्र जायसवाल सेवा कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
: मंडियों में समर्थन मूल्य सुनिश्चित करें सरकार : किसान सभा
Wed, Dec 8, 2021
अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने मंडियों में धान की गिरती कीमतों के मद्देनजर राज्य की कांग्रेस सरकार से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित करने की मांग की है।आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि देश में मंडियों की स्थापना किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। मंडी अधिनियम में इसके लिए जिम्मेदार राज्य सरकार और मंडी प्रशासन है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस-भाजपा सरकारों ने कभी भी इस उत्तरदायित्व को पूरा नहीं किया।किसान सभा नेताओं ने कहा कि राज्य की मंडियों में मंडी शुल्क का भुगतान अप्रत्यक्ष रूप से हमेशा किसान ही करते रहे हैं और यही कारण है कि मंडी शुल्क बढ़ने के बाद धान की नीलामी की बोलियों में प्रति क्विंटल 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। किसानों को इस लूट से बचाने के लिए राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर किसानों का धान न बिके। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निजी मंडियों को बढ़ावा देने के लिए ही मंडी शुल्क बढ़ाया गया था और मंडी अधिनियम में सरकार के इस कॉर्पोरेटपरस्त बदलाव का खामियाजा प्रदेश के किसान भुगत रहे हैं।*संजय पराते*
अध्यक्ष, छग किसान सभा
(मो) 094242-31650
: नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं सभी भाजपा पार्षदों ने डॉ रमन सिंह का किया महामाला से स्वागत
Wed, Dec 8, 2021
आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा ,अपने संस्थान होटल महाराजा पैलेस में डॉ रमन सिंह जी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था , जहां पर उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल जी से मुलाकात भी की इस दौरान सभी नगर निगम के 30 (तीस) भाजपा के पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री का महामाला से स्वागत किया।