: आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर नियुक्ति हेतु अंतरिम मेरिट सूची जारी
Fri, Feb 2, 2024
कोरबा 02 फरवरी 2024/ कोरबा जिले के आकांक्षी ब्लॉक कोरबा तथा पोड़ी उपरोड़ा के लिये आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर अस्थायी नियुक्ति किए जाने हेतु आवेदकों से आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों की पूर्ण जाँच उपरांत योग्यता अनुसार पात्र/अपात्र सूची तैयार कर अंतिम चयन सूची जारी किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर नियुक्ति हेतु 198 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसकी स्क्रूटनी एवं दावा आपत्ति निराकरण पश्चात 171 अभ्यर्थी पात्र तथा 25 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए। प्राप्त 19 दावा आपत्तियों के निराकरण एवं पात्र 171 अभ्यार्थियों की समेकित मेरिट सूची प्राप्त कुल अंकों के आधार पर जारी की गई है।
मेरिट सूची जारी होने के पश्चात् प्राप्त शिकायतों के निराकरण नवीन समिति द्वारा की गई। निराकरण समिति के अनुशंसा पर संशोधित समेकित मेरिट सूची कुल प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जा रही है। इस हेतु पात्र 171 अभ्यर्थियों की संशोधित समेकित मेरिट सूची जिला कोरबा के वेबसाइट ूूूणवतइंण्हवअण्पद पर देखी जा सकती है। साथ ही कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।
: जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 3 फरवरी से
Fri, Feb 2, 2024
कोरबा 02 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी राजस्व निरीक्षण मण्डल विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोरबा तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. कोरबा में गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैण्ड, दादर खुर्द के सामुदायिक भवन रामजानकी मंदिर के पास, कोरबा ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन पंडरीपानी, पाड़ीमार अंतर्गत सेक्टर 05 हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन बाल्को, करतला तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. करतला में ग्राम पंचायत भवन करतला, ग्राम पंचायत भवन नोनबिर्रा, भैंसमा तहसील अंतर्गत भैंसमा में भारत भवन भैंसमा, पसरखेत में ग्राम पंचायत भवन पसरखेत, बरपाली जिल्गा में ग्राम पंचायत भवन बरपाली, तहसील अजगरबहार अंतर्गत अजगरबहार ग्राम पंचायत भवन, बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली और ग्राम पंचायत भवन कोथारी में 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही के अलावा खसरा, बी-1, नक्शा, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन, भू-अभिलेख की त्रुटियां संबंधित प्रकरणों का निवारण किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी लोगों से इस जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
: नंदिनी थाना छग का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चयनित
Wed, Jan 31, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों का रैकिंग किया जाता है। वर्ष 2023 के लिये यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक डीजी / आईजीपी सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के नंदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिये छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने कहा कि गृह मंत्रालय से जिला दुर्ग के नंदिनी थाना को बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य सहित जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनायें दी ।