: बालको अस्पताल ने बीएमसी के सहयोग से लगाया निःशुल्क कैंसर जांच शिविर
Fri, Nov 29, 2024
*बालकोनगर, 29 नंवबर 2024।* बालको अस्पताल ने बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के सहयोग से समुदाय के लिए निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। कैंसर विशेषज्ञ के नेतृत्व में विभिन्न सत्रों का आयोजन तथा ओपीडी एवं मोबाइल कैंसर जांच वैन के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई। इस अभियान के माध्यम से समुदाय में कैंसर संबंधित बीमारी के शीघ्र पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई। कैंसर शिविर में 140 से अधिक समुदाय के सदस्यों एवं बालको कर्मचारियों ने परामर्श लिया। इन्हीं में से 33 लोगों की वैन की मदद से स्क्रीनिंग की गई।
तीन दिवसीय कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में विभिन्न प्रकार के कैंसर स्तन, गर्भाशय सर्वाइकल, सिर एवं गर्दन के कैंसर की जांच तथा विशेषज्ञ परामर्श दी गई। मोबाइल कैंसर वैन में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर टेस्ट, ब्रश साइटोलॉजी, एफएनएसी, वीआईए परीक्षण की सेवाएँ प्रदान करती है। जरूरत पड़ने मरीज को बालको मेडिकल सेंटर में रेफर करने की सुविधा। इसके साथ ही बीएमसी ने पिछले महीने स्तन कैंसर जागरुकता माह के दौरान “शर्म छोड़ो, गाँठों पर बोलो” थीम पर व्यापक अभियान चलाया। जिसका लक्ष्य स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाना तथा इस बीमारी से जुड़े कलंक को हटाना। बीएमसी का उदेश्य लोगों को कैंसर रोग के प्रति जागरूक तथा इसकी रोकथाम व जांच हेतु विभिन्न उपायों को प्रोत्साहन दिया जाए।
: बालको ने विश्व गुणवत्ता सप्ताह पर चलाया जागरूकता अभियान
Tue, Nov 26, 2024
*बालकोनगर, 27 नवंबर 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व गुणवत्ता पर साप्ताहिक उत्सव मनाया। इस वर्ष की थीम ‘फ्रॉम कंप्लायंस टू परफॉर्मेंस’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जिसका उद्देश्य गुणवत्ता सिद्धांतों की समझ बढ़ाना था। 500 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को शामिल कर गुणवत्ता उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया जो सिर्फ अनुपालन तक सीमित नहीं है।
सप्ताह भर चलने वाले इस जागरूकता उत्सव में सभी लीडर ने बातचीत कर गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान गुणवत्ता-थीम क्विज़, डिजिटल पोस्टर, स्लोगन लेखन, प्रतियोगिताएं शामिल थे। बालको ने कर्मचारियों को प्रचालन में गुणवत्ता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ‘आइडिया जेनरेशन’ तथा 'चाय पर चर्चा' के रोचक संस्करण के माध्यम से कंपनी अपने कर्मचारियों को गुणवत्ता प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस जागरूकता अभियान में सभी विचारों और नवाचारों को आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।गुणवत्ता के महत्व पर बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि गुणवत्ता हमारी सफलता की आधारशिला है। इस वर्ष की थीम के अनुरूप संयंत्र में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना, हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुणवत्ता जागरूकता को बढ़ावा देने और सक्रिय भागीदारी को निभाति हुए, हमारा लक्ष्य गुणवत्ता को एक मानक से आगे बढ़ाकर उसे कार्य संस्कृति हिस्सा बनाना है।कार्यक्रम के महत्व पर अपनी बात रखते हुए स्मेल्टर में प्रोसेस टेक्निशियन के तौर पर कार्यरत श्री नारायण गुप्ता ने कहा कि गुणवत्ता हमारे प्रचालन के प्रत्येक प्रक्रिया की कुंजी है जो सुनिश्चित करती है हमारा उत्पाद की सबसे बेहतर हो। विश्व गुणवत्ता सप्ताह में आइडिया जनरेशन प्रतियोगिता में भाग लेने से मुझे अपने दैनिक अनुभवों से व्यावहारिक समाधान साझा करने में मदद मिली। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो महत्वपूर्ण संयंत्र प्रक्रियाओं के रखरखाव से संबंधित है। हम जो भी छोटे-छोटे कदम उठाते हैं वह गुणवत्ता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में योगदान देता है।बालको अपने उत्पाद के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता मूल्यांकन और बेंचमार्किंग का उपयोग करता है। साथ की कंपनी को रोल्ड उत्पाद, वायर रॉड और प्राइमरी इनगॉट सहित सात प्रमुख उत्पादों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। बीआईएस सर्टिफिकेट के अलावा बालको प्राथमिक एल्यूमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन और आपूर्ति के लिए आईएसओ 9001:2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली) सहित वैश्विक मानकों का पालन करता है। इसके साथ ही इन-हाउस पोरस डिस्क फ़िल्ट्रेशन उपकरण सुविधा, उत्पाद की शुद्धता और विश्वसनीयता को बढ़ाती है जो कंपनी की उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करने का उदाहरण है।
--------------------------------------
: मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ : पार्षद नरेंद्र देवांगन
Mon, Nov 25, 2024
कोरबा। मितानिन दिवस पर दर्री मंगल भवन मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मितानिनो के बीच भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मितानिनो का अभिनन्दन कर उनके सेवा भाव की सरहाना की।
इस अवसर पर उन्होंने
मितानिन बहनों के लगन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मितानिन स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं जिन्होंने ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य की बागडोर संभाल रखी है। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार मितानिनो के लिए विष्णु देव सरकार कई बड़ी पहल की है। पहले भी मितानिनों को बैंक में राशि दी जाती थी, लेकिन ये राशि ब्लाक स्तर अनियमित अंतराल पर आती थी और उसमें केंद्र, राज्य तथा स्वयं के अंश की जानकारी नहीं होती थी। नई व्यवस्था में मितानिन बहनों को प्रतिमाह राशि उनके बैंक खाते में मिलेगी जिसमें उनके केंद्र, राज्य और स्वयं के प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी मितानिन पासबुक के माध्यम से मिल रही है। श्री देवांगन ने कहा कि मितानिन बहनों की मेहनत के कारण ही शहर और गांव मे संस्थागत प्रसव की दर लगातार बढ़ रही है और लोगों में जागरुकता फैल रही है, उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के कारण पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है।
इस अवसर पर शालिनीचौहान, संध्या श्रीवास, पिंकी भारती, संतोषी तिवारी, रजनी जयसवाल, रामकुमार राठौर, मुकेश श्रीवास, सहित अन्य शामिल हुए