: मुड़ापार में गरबा उत्सव में शामिल हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन
Wed, Oct 9, 2024
कोरबा। सार्वजनिक दशहरा व गरबा उत्सव समिति रामलीला मैदान मुड़ापार बाजार कोरबा में आयोजित गरबा उत्सव में पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए। साथ ही समिति के सदस्यों के साथ पुरुस्कार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है, जिसमें देवी के नवरूपों की आराधना होती है। उन्होंने बच्चों को विपत्तियों में साहस और स्नेह में ममता का संदेश देते हुए प्रेरित किया। साथ ही नैतिक, व्यवहारिक और मानवीय गुणों के विकास पर जोर देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समिति के अधयक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत
, सचिव नवीन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष विशाल चौहान,उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास, हेमन्त चौहान,सह सचिव विवेक यादव, सदस्य लक्ष्मी साहू , दरस चौहान, सत्येंद्र चौहान, घनश्याम साहू, सुरजीत खत्री, संतोष गुप्ता, शंकर राव, नरेंद्र ,गौतम सहित अन्य उपस्थित रहे।।
: बालको ने राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य को दिया बढ़ावा
Mon, Oct 7, 2024
*बालकोनगर, 04 अक्टूबर, 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर समुदाय में बच्चों, किशोरों और माताओं के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इस साल की थीम ‘सभी के लिए पौष्टिक आहार’ के अनुरूप संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व को सुनिश्चित करते हुए पौष्टिक विकल्प को बढ़ावा दिया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामुदायिक भागीदारों के सहयोग से पोषण जागरूकता अभियान को संचालित किया गया।
पोषण माह अभियान नंद घर, आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। विशेषज्ञों के नेतृत्व में पोषण जागरूकता सत्र और स्थानीय सामग्री का उपयोग करके स्वस्थ खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेसिपी प्रशिक्षण में माताओं ने सरकार द्वारा प्रदान किए गए टेक होम राशन (टीएचआर) का उपयोग करके पौष्टिक भोजन तैयार करना सीखा। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर में कुपोषण और एनीमिया को रोकने के लिए माताओं एवं बच्चों की जांच की गई। समय पर एनीमिया लक्षण की जानकारी से उचित उपचार संभव हुआ। सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए ‘पोषण की बातें, पुरुषों के साथ’ नामक पहल की शुरूआत की गई। इसमें घर के पुरुषों को बच्चों और परिवार के स्वास्थ्य तथा पोषण महत्व पर जानकारी प्रदान की गई।
समापन समारोह में सामूहिक प्रयास का जश्न मनाया गया। समुदाय में रोल मॉडल के रूप में काम कर रही माताओं को "चैंपियन माता" के रूप में सम्मानित किया गया। गर्भवती दम्पति के विशेष प्रशिक्षण सत्र में माता-पिता दोनों को अपने बच्चे के समग्र विकास में समान रूप से योगदान देने तथा गर्भावस्था और बचपन के दौरान आपसी सहयोग पर मार्गदर्शन दी गई। कंपनी ने अपने प्रयासों की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए ‘पोषण टाक्स’ वीडियो की एक सीरीज शुरू की, जिसमें पोषण संबंधी प्रमुख विषयों को दिखाया जाएगा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से नंद घर में मिलेट शेक वितरण अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही एक मासिक ‘पोषण पत्रिका’ का शुभारंभ किया गया जिसमें चैंपियन माताओं की कहानियाँ और व्यावहारिक, पौष्टिक व्यंजन की जानकारी दी गई।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको का दृष्टिकोण एल्यूमिनियम उत्पादन से आगे सामुदायिक भलाई तक फैला हुआ है, कंपनी सभी के लिए उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा आगे बढ़े और हर मां को वह देखभाल मिले जिसकी वह हकदार है। पोषण माह के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का जश्न मनाना, स्वस्थ समुदायों के पोषण के प्रति हमारे प्रयासों को दर्शाता है। बालको प्रचालन के आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के उप निदेशक श्री दिलदार सिंह मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में सरकार और उद्योग के बीच परस्पर सहयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में हम महिलाओं और बच्चों के पोषण स्वास्थ्य और सशक्तिकरण में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि बालको अपने परियोजना के माध्यम से ऐसे पहल को आगे बढ़ा रही हैं, जो पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित है।
-------------------------------------------
: बालको के विभिन्न पहल से सुरक्षित कार्यस्थल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा
Mon, Oct 7, 2024
*बालकोनगर, 02 अक्टूबर 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों को सीपीआर, सामान्य घाव की देखभाल और आपात स्थितियों के प्रबंधन सहित आवश्यक जीवन रक्षक कौशल सीखाने पर केंद्रित था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सत्र का नेतृत्व किया जिसमें विभिन्न विभाग के कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदारो ने भाग लिया जिसमें लगभग 160 कर्मचारी शामिल हुए।
प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के अलावा कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से जीवन रक्षक कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। कार्यक्रम आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) करने पर ध्यान केंद्रित था। प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ाना, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय को कम करना और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी सुनिश्चित करना था जो सुरक्षित कार्यस्थल वातावरण में योगदान देता है।इसके अलावा दो दिवसीय हाइड्रोलिक्स प्रशिक्षण सत्र कार्बन विभाग के कर्मियों को सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस सत्र का नेतृत्व पार्कर हॅनिफ़िन कॉर्पोरेशन के श्री सुनील हाजिरनिस ने किया। हाइड्रोलिक्स को संभालने में उनका 35 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं। विभाग के 20 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। सुरक्षित कार्यस्थल की संकल्पना को सुनिश्चित करते हुए सभी ने हाइड्रोलिक्स संबंधित सुरक्षा की सभी बारीकियों को सीखा।बालको ने समुदाय की 60 से अधिक महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित किया। कार्यशाला सड़क के संकेतों को समझने एवं सीट-बेल्ट और हेलमेट के महत्व पर केंद्रित था। सत्र को प्रश्नोत्तरी समापन के साथ व्यावहारिक कौशल से लैस करते हुए प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित की गई।बालको की मासिक सुरक्षा अभियान ‘सुरक्षा संकल्प’ का आयोजन विभिन्न विभागों में किया गया। ‘वाहन सुरक्षा और ड्राइविंग’ पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के बीच सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं और उचित वाहन रखरखाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। कंपनी के जीरो हार्म की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दैनिक संचालन में सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना है जो सुरक्षित कार्यस्थल बनाए रखने के लिए बालको की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
-----------------------------------------