: 'रन फॉर जीरो हंगर' अभियान से जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
Mon, Oct 7, 2024
बालकोनगर 28 सितंबर, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) के अंतर्गत टाउनशिप वाकथॉन का आयोजन किया। 20 अक्टूबर तक चलने वाले वीडीएचएम 'रन फॉर जीरो हंगर' अभियान में बालको ने अबतक 10 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। वेदांता कर्मचारियों के लिए एक फ़िटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप से पता चलेगा कि कर्मचारी कितने किलोमीटर की दौड़ तय कर चुके हैं।
दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक वेदांता ने संकल्प लिया है कि कर्मचारियों के प्रत्येक किमी दौड़ने पर एक जरूरतमंद बच्चे को पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग खुद को फिट करने के उद्देश्य से मैराथन से जुड़ेंगे और उनके दौड़ने से लाखों जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। कंपनी ने वीडीएचएम के अंतर्गत विभिन्न वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किय हैं। स्वास्थ्य के साथ सामाजिक भलाई को बढ़ावा देते हुए बालको कर्मचारियों तथा उनके परिवारजन ने टाउनशिप के रन फॉर जीरो हंगर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले हफ्ते बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदारों, विद्यार्थी और समुदाय के 1400 से अधिक लोग दौड़ में शामिल हुए।
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा बाल विकास में योगदान देने के उद्देश्य से नंद घर परियोजना की शुरूआत की गई है। समुदाय के साथ-साथ कंपनी बच्चों के सर्वागीण विकास में विश्वास रखती है। यह कंपनी के कुपोषण मुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। वेदांता समूह नंद घर परियोजना से देश भर में सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को प्रभावित करने की दिशा में काम कर रहा है।
------------------------------------
: कोरबा में औद्योगिक प्रगति से हो रहा आर्थिक विकास
Mon, Oct 7, 2024
औद्योगिक विकास का असली मकसद है वहां रहने वाले नागरिकों को समृद्ध बनाना। समृद्धि का पर्याय उत्पादन और उत्पादकता के कीर्तिमानों भर से नहीं है बल्कि कारखाने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े नागरिकों के जीवन स्तर में उठाव और उनके चेहरों पर आने वाली मुस्कान ही विकास का असली मानदंड है। छत्तीसगढ़ में बालको की प्रगति का अर्थ सरकारी राजस्व में वृद्धि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा स्वावलंबन, बिजली, सड़क जैसी आधारभूत संरचना के विकास, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसरों से भी है।
कोरबा एक औद्योगिक नगरी है जहां पर विभिन्न कंपनियां अपने विकास कार्यों से इसे नई उंचाईयों पर लेकर जा रहे हैं। इन्हीं में से एक बालको हमेशा अपने स्थानीय समुदाय के जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहा है। कर्मचारियों की भलाई के साथ-साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध रहा है।आज छत्तीसगढ़ में बिजली, कुशल श्रमिक, भरपूर खनिज तथा रॉ मटेरियल बहुतायत में उपलब्ध है जो इसे आधारभूत संरचना, स्टील, एल्यूमिनियम उद्योग आदि में निवेश के लिए सबसे आकर्षक स्थान बनाता है। बालकों ने विनिवेश के बाद दो दशकों में ऐसे रचनात्मक माहौल के प्रोत्साहन की वकालत की है जो अधिक से अधिक रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के सृजन की बात करता है।संयंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिक देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि आज बालकों में कार्यरत कुल मानव श्रम का अधिकांश हिस्सा छत्तीसगढ़ का है। इसी प्रकार 84 फीसदी नियमित कर्मचारी तथा 86 प्रतिशत आउटसोर्सड कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य से हैं।कंपनी ने ‘पंछी परियोजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 86 बेटियों के चयन और उनकी रूचि अनुसार उन्हें उचित शिक्षा दिलाने तथा उच्च औद्योगिक उपक्रम में काम करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इस कदम से उन बेटियों को कुछ नया कर दिखाने का हौसला मिलेगा जिनकी प्रगति की उड़ान पूरी तरह से थम चुकी थी। ‘पंछी परियोजना’ की मदद से ये महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर दुनिया को यह दिखा सकेंगी कि अगर जज्बे को सही प्रेरणा मिल जाए तो आकाश की ऊंचाइयां इनके मजबूत इरादों के पंखों से जीती जा सकती हैं। दिव्यांग और थर्ड जेंडर समुदाय के युवा भी वेदांता समूह की प्रगतिशील परियोजनाओं का हिस्सा बनकर देश की आत्मनिर्भरता में योगदान करने में सक्षम हुए हैं।बालको अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नीतियां और योजनाएं लागू किया है। इनमें से कुछ नीतियां और योजनाएं हैं- बालको अपने कर्मचारियों के बच्चों के विकास में मदद करने के लिए पेरेंटहुड चाइल्डकेयर पॉलिसी प्रदान करता है। कर्मचारियों को नियमित समय पर वेतन तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए निरंतर पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाता है। कर्मचारियों को उत्कृष्ट श्रेणी की सुविधाओं के साथ रहने एवं खाने के लिए क्वार्टर, हॉस्टल तथा कैंटीन उपलब्ध है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और सुरक्षा कार्यक्रमों की व्यवस्था है।बालको कर्मचारी अपने कर्तव्यों को सुरक्षित और कुशलता से पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों की भलाई, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देकर बालको ने खुद को सफलता के लिए तैयार किया है।
------------------------------------------
: भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन ने दी नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं
Sun, Oct 6, 2024
कोरबा। वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद और भाजयुमो के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने जिलेवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।नवरात्रि केवल मातृ शक्ति की उपासना का पर्व नहीं है,बल्कि यह आत्मानुशासन,अंतःकरण की शुद्धि और मन की एकाग्रता को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है। मां दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, और कोरबा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।