: शिविर में हुए अनेकों ब्लॉक के खाताधारक शामिल जानिए आंकड़े
Mon, Nov 22, 2021
उन सीएससी ऑपरेटर सहित रोजगार सहायक का धन्यवाद जिन्होंने उन लोगो को हमारा पता बतायाविदित हो की ग्राम पंचायत बेला दू ला के प्रिया डिजिटल सीएससी केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कियोस्क शाखा संचालक राम कुमार मनहर के द्वारा 21.11.2021 दिन रविवार को icic बैंक बैल छाप का समस्या का समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जैजैपुर ब्लॉक के कुल 23 ग्राम पंचायत 59 हितग्राही, नवागढ़ ब्लॉक के 8 ग्राम पंचायत के 19 खाताधारक, बम्हनी डीह ब्लॉक के 7 ग्राम पंचायत के 15 खाताधारक , पामगढ़ ब्लॉक के 3 ग्राम पंचायत के 10 खाताधारक, मॉल खरो दा ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायत के 35 खाताधारक, सक्ति ब्लॉक के 5 ग्राम पंचायत के 16 खाताधारक डभरा ब्लॉक के 6 ग्राम पंचायत के 11 खाताधारक सहित चंद्र पुर से खास 3 खाताधारक ने ,डिजिटल पंचायत बेला दू ला, के icic बैंक बैल छाप के समाधान शिविर में आकर अपना अपना जो जो समस्या था निराकरण हुए तथा उनका बैंकिंग प्रोसेस 15 से 25 दिन के भीतर होगे जिसमे सभी ब्लॉक से आए खाताधारकों के खाता में लगभग 1 लाख 95 हजार होना पाया गया जो निकासी नहीं हो पा रहे है और जिसमे 6 ऐसे खाताधारक है जिसमें आधार लिंक किसी दूसरे का है खाता दूसरे का जिसे सुधार हेतु ekyc जमा किया गया किसी भी प्रकार से पूछताछ के लिए 9977109155 पर संपर्क कर सकते हैं
: बांकीमोंगरा के थाना परिसर में किया गया एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
Sun, Nov 21, 2021
बांकीमोंगराः- कोरबा जिला के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत बांकीमोंगरा के थाना परिसर में बिलासा ब्लड बैंक कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । वहीं इस आयोजन के मुख्य आयोजक बांकीमोंगरा के प्रेस क्लब व बांकीमोंगरा पुलिस के द्वारा किया था । यह रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला इस रक्तदान शिविर आयोजन में 50 से अधिक लोग शामिल हुए जिसमें बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह सहित थाना स्टाफ व बांकीमोंगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण सांडे व प्रेस क्लब के सदस्य एवं बांकीमोंगरा के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह व उनके युवा साथी एवं आम नागरिक , युवक भी शामिल हुए । वहीं रक्तदान शिविर की जानकारी जैसे ही बांकीमोंगरा के कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह को सुचना मिली की बांकीमोंगरा के थाना परिसर में रक्तदान शिविर लगा है इसी बीच दोपहर में विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह अपने युवा साथियों के साथ थाना परिसर में पहुंचकर स्वयं रक्तदान किये एवं अपने साथियों का भी मनोबल बढाया । रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यक्रम के दौरान बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने मिडिया को बताया की रक्तदान को करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में योगदान करतें है । रक्तदान कई तरह से फायदेमंद होता है जैसे कि अगर कोई व्यक्ति गभीरं रूप से बीमार है या दुर्घटना हो गई है जहां उसने अपने काफी मात्रा में रक्त खो दिया है तो वहीं दान किया गया रक्त काम आता है । जिससे रोगी को धीरे -धीरे ठीक होने में मदद मिलती हैं इस जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एक मात्र उपाय है रक्तदान । शिविर के दौरान डाक्टरों ने पुलिस व पत्रकार , एवं विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित आम नागरिको का धन्यवाद व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान बांकीमोंगरा थाना से थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह सहित स्टाफ व बांकीमोंगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण सांडे, पत्रकार इजहार अली , अनुज पाठक , प्रकाश साहु , विकास सोनी , विशेषर साहु , अकबर खान , राजकुमार साहु , निशांत झा , इश्वर जांगडे , मंतराम चंन्द्रा , साबिर आसांरी , बी.एन यादव , विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित स्थानीय नागरिक शामिल रहे ।
: अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, Nov 21, 2021
जांजगीर चांपा - एसडीएम सक्ती , तहसीलदार , पुलिस एवं आबकारी विभाग जैजैपुर की संयुक्त कार्यवाही में जैजैपुर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चन्द्रा लाज जैजैपुर को अवैध कार्य में संलीप्तता पर दुकान को शील बंद किया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 19 नवंबर को एसडीएम महोदया सुश्री रैना जमिल , तहसीलदार जैजैपुर सुश्री चन्द्रशीला जायसवाल , थाना प्रभारी जैजैपुर उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी एवं आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति की संयुक्त टीम माननीय कलेक्टर महोदय जितेन्द्र शुक्ला , पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर , सहायक आयुक्त आबकारी विकास गोस्वामी के दिशा निर्देश पर जैजैपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने पर शिकंजा कसने के आदेश पर जैजैपुर वार्ड नं. 14 , बार्ड नं. 02 , वार्ड नं. 6 पर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान वार्ड नं. 02 में चन्द्रा लाज एवं भोजनालय के संचालक द्वारिका प्रसाद चन्द्रा पिता स्व.प्रेमलाल चन्द्रा उम्र 50 वर्ष साकिन जैजैपुर वार्ड नं. 02 के दुकान व घर से अंग्रेजी शराब देशी शराब एवं बियर कुल जुमला 6.040 लीटर अंगेजी शराब मिला। जिस पर तहसीलदार जैजैपुर सुश्री चन्द्रशीला जायसवाल द्वारा दुकान को शील बंद किया गया। इसी तरह जैजैपुर वार्ड नं. 06 मौहाडीह के पिताम्बर श्रीवास पिता स्व. महेत्तर श्रीवास उम्र 42 वर्ष साकिन जैजैपुर वार्ड नं. 02 के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के 02 पीले रंग का प्लास्टिक जरिकेन पांच-पांच लीटर क्षमता वाली में पांच-पांच लीटर भरा महुआ शराब कुल जुमला 10 लीटर किमती 3000/ रू एवं 15 - 15 किलो क्षमता वाली डिब्बा में पास भरा हुआ कुल जुमला 45 किलो पास कीमती 1800/ रु को वजह सबुत जप्त कर कब्जा आबकारी लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा कमशः 34 (2) आबकारी एवं 34 (2) .34 (1) च , आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में एसडीएम महोदया सुश्री रैना जमिल तहसीलदार , जैजैपुर सुश्री चन्द्रशीला जायसवाल , थाना प्रभारी जैजैपुर उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी एवं आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति , आरक्षक अजय खैरवार , कार्तिक कंवर , देवनारायण चन्द्रा एवं आबकारी आरक्षक युगल किशोर पटेल , मोहन लाल चौहान तथा आबकारी स्टाफ परसराम कहरा का विशेष योगदान रहा।