:
Sat, Dec 23, 2023
कोरबा 22 दिसंबर 2023/कोरबा जिले में 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में 20 राज्यों के लगभग दो हजार प्रतिभागी एवं कोच, मैनेजर, रेफरी आदि सम्मिलित होंगे। पांच दिवसीय इस आयोजन में 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं बेस बाल खेलेंगे। स्कूल शिक्षण विभाग एवं राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति अन्तर्गत होने वाले इस प्रतियोगिता की तैयारियों और आवासीय, परिवहन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि व्यवस्था को लेकर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने आयोजन की रूपरेखा और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर के शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। इसकी तैयारियों एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन तथा समापन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी स्टेडियम टीपी नगर और सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता में बेस बाल खेले जायेंगे। इसके लिए नियंत्रण कक्ष विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टीपी नगर को बनाया गया है। प्रतियोगिता में 720 बालक एवं 720 बालिकाएं कुल 1440 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त लगभग 560 विभिन्न राज्यों से कोच, मैनेजर, रेफरी, आफिसियल स्टाफ भी आयेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बालक-बालिका हेतु अलग-अलग आवास व्यवस्था, खेल के आयोजन हेतु मैदान निर्माण व्यवस्था सहित चिकित्सा, सुरक्षा, पेयजल एवं साफ-सफाई, परिवहन, पुरस्कार, खेल सामग्री, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्युत व्यवस्था आदि पर बैठक में चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने आयोजन को गंभीरता से लेने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखते हुए सफल आयोजन में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आवास, भोजन तथा खिलाड़ियों को खेल मैदान तक पहुंचाने परिवहन की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिये। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल अधिकारी, परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के अधिकारी उपस्थित थे।
: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश के पश्चात् अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत प्राथमिक शाला पंडरीपानी, बिरवट में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडरीपानी में प्रातः 10 बजे शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक शाला बिरवट में भी एक शिक्षक अनुपस्थित पाया गया। ग्राम पंचायत नगोईबछेरा के प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को सूचित किया गया है।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिली योजनाओं की जानकारी
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा दिसंबर, 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आज विकासखंड कोरबा के ग्राम रजगामार, कोरकोमा, विकासखंड कटघोरा के ग्राम जेंजरा और हुंकरा, पोडी उपरोडा ब्लॉक के पाथा, ऐतमानगर, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी, मदवानी, विकासखंड पाली के ग्राम पटपरा और नवापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत दादर चौक वार्ड क्रमांक 31 उपस्वास्थ्य केंद्र के पास, वार्ड क्रमांक 40 में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई।
इससे पूर्व संकल्प यात्रा के वाहन के पहुचने पर ग्रामीण द्वारा स्वागत किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। शिविर में पीएम आवास, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में महिला समूह द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं जीवन ज्योति बीमा आवेदन भराया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए गए। शिविर स्थल पर सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षदगण तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।*प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 02 हजार से अधिक हुआ पंजीयन -*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करने के साथ योजना से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 18 प्रकार के परंपरागत् व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को पंजीकृत किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आज ग्राम पाथा शिविर में श्री बाबूलाल, पुनीराम, भोलाराम, गोवर्धन का पंजीयन किया गया। जिले में अभी तक 2077 हितग्राहियों का पंजीयन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत किया जा चुका है।