: जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।
: चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही
Fri, Dec 22, 2023
कोरबा 20 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन रोकने के कड़े निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की गई है। खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक ने बताया कि रात्रि में कार्यवाही के पश्चात् जब्त ट्रैक्टर सीजी 12 यू 0359 सलिहाभाठा, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) प्रगति नगर एनटीपीसी, ट्रैक्टर जॉनडियर (बिना नंबर) कुदरमाल, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) कुदुरमाल को थाने में रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक के मोबाइल नंबर 7587350731 में संपर्क किया जा सकता है।
: प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 दिसंबर को
Thu, Dec 21, 2023
कोरबा दिसंबर 2023/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 22 दिसंबर 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड शंकर नगर रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा में फूड एंड बेवरेज के 60 पद, सिविंग मशीन ऑपरेटर के 60 पद, वेल्डर के 30 पद फीटर के 30 पद तथा सोलर पी.वी. इंस्टालर के 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा के साथ 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 22 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।