: डीपीएस बालको ने अपना वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया
Sun, Dec 17, 2023
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको ने 16 दिसंबर, 2023 को वार्षिक समारोह, 2023 बहुत धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बालको के सीएफओ श्री अमित गुप्ता मुख्य अतिथि थे।
कुल मिलाकर, 600 प्रतिभागी थे जिन्होंने 3 घंटे तक उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत गीत और अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् और अरपा पैरी की धार गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पृथ्वी बचाओ, जल बचाओ, महाराणा प्रताप, रामसेतु, कोरोना महामारी, भारत का स्वर्ण युग, रोबोटिक नृत्य आदि विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।
दर्शकों ने कार्यक्रम भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों के साथ उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया और इसे भी भारी संख्या में दर्शक मिले। फूड स्टॉल भी लगाए गए जिन्हें दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।_________________
: अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: श्री विश्वदीप
Sun, Dec 17, 2023
*यात्रा की सफलता के लिए सभी विभाग रहें सजग**हितग्राहियों का चयन सहित आवश्यक जानकारी का करें संग्रहण*कोरबा 15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति हेतु शेष सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। कोई भी पात्र हितग्राही संकल्प यात्रा के लाभ से वंचित ना रहे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं मैदानी अमला सजग रहने एवं अपने जिम्मेदारी एवं दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ-डे नोडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत, ग्राम सचिव आदि को विशेष भूमिका निभाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में अपनी तैयारियां पूर्ण कर लेवें। इसके तहत हितग्राहियों के चयन, उनकी आवश्यक जानकारी पहले से संग्रहित कर लेवें ताकि मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत उनके अच्छे वीडियो एवं फोटोग्राफ्स पोर्टल में अपलोड किए जा सकें।
श्री विश्वदीप ने निर्देशित किया कि डे नोडल अधिकारियों के द्वारा डाटा एंट्री के लिए जियो टैगिंग एवं अक्षांश एवं देशांश की तैयारी पूर्व ही कर ली जाए। विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार एवं बढ़ई के कार्य करने वालों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए तैयारी पहले से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पटवारी एवं सचिवों के द्वारा ग्राम पंचायतों में विशेष पिछड़ी जनजाति के संबंध में निर्धारित प्रपत्र के आधार पर जमीनी स्तर पर सर्वे किया जाए ताकि उन्हें समाज की मूख्यधारा में शामिल कर लाभान्वित किया जा सके। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामों में, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग आदि के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड आदि सामग्री वितरित की जाएगी।
: विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित
Sun, Dec 17, 2023
*शिविर में 86 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सहायक उपकरण व दिव्यांग प्रमाण पत्र किया गया प्रदान*कोरबा 12 दिसम्बर 2023/समग्र शिक्षा अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देश पर विगत दिवस विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चो हेतु आकलन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य व दिव्यांगता का आंकलन किया गया।
आंकलन शिविर में कुल 86 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 9 बच्चों को 40 प्रतिशत से ऊपर की दिव्यांगता पाई गई जिसका प्रमाणपत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कुछ जरूरत मंद बच्चांे को ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित सम्बंधित बच्चो के शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आकलन शिविर प्रत्येक विकास खण्डों में 11 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है, जिससे दिव्यांग बच्चो को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।