: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 16, 2023
बिलासपुर - घर के अंदर घुसकर अकेले पाकर महिला से छेड़खानी करने के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थियां ने रिपोर्ट कराया गत दिवस 14 अक्टूबर को सुबह नौ बजे अपने घर के किचन में खाना बना रही थी , उसी समय गांव के सुरेश पाटले घर के सामने दरवाजे से अंदर टीवी कमरे में आया और प्रार्थिया को अकेले पाकर इज्जत लेने की नियत से हाथ व बांह को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पचपेडी मे अपराध क्रमांक 347 / 2023 धारा 354 , 354 (घ) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर मामले गंभीरता के देखते हुये थाना प्रभारी पचपेड़ी के मार्गदर्शन पर पचपेडी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सुरेश पाटले को घेराबंदी कर तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध पाये जाने से पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय ,उनि पिल्लू राम मंडावी , आरक्षक रघुनाथ रेड्डी , महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -सुरेश पाटले पिता देवदास पाटले उम्र 38 वर्ष निवासी बिनौरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर( छ.ग.)
: ट्रेलर से डीजल लूटने के तीन आरोपी जेल दाखिल
Mon, Oct 16, 2023
जांजगीर चांपा - ट्रेलर चालक से मारपीट कर ट्रेलर की टंकी से डीजल लूटकर ले जाने के तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार प्रार्थी धमेन्द्र मानेश्वर निवासी पिपरिया तहसील बैहर जिला बालाघाट (म.प्र.) ने थाना अकलतरा गत दिवस 07 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 06 अक्टूबर की रात्रि में आल्हा पेट्रोल पम्प अकलतरा के पास ट्रेलर को खड़ी कर सोया था। रात्रि करीबन 03 बजे के आस-पास सफेद स्कापियों से तीन - चार लोग उतरकर आयें और चालक से मारपीट करते हुये ट्रेलर की टंकी से डीजल को निकालकर और प्रार्थी के पर्स में रखे 1860 रूपये को लूटकर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 504 / 2023 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी अमित भारद्वाज , अजय भास्कर , शिव रजक सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा को घेराबंदी कर उनके निवास से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो सभी मिलकर अपने एक अन्य साथी के साथ घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके कब्जे से जुमला 92 लीटर लूट का डीजल एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों सीजी -12- एएम 2064 कीमती 800000 रूपये को बरामद कराया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है , जिसकी पतासाजी जारी है। प्रकरण की विवेचना दौरान धारा 395 भादवि जोड़ी गई है तथा विवेचना जारी है। अपराध सदर धारा पाये जाने से आरोपी अमित भारद्वाज , अजय भास्कर और शिव रजक सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा को अकलतरा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी , सउनि अरुण सिंह , आरक्षक प्रदीप दुबे , राघवेन्द्र घृतलहरे , शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीगण -अमित भारद्वाज उम्र 26 वर्ष , अजय भास्कर उम्र 28 वर्ष और शिव रजक उम्र 38 वर्ष सभी निवासी बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।
: नवरात्रि पर्व में हिन्दू राष्ट्र निर्माण संकल्प के साथ करें विशेष आराधना - श्रीसुदर्शन संस्थानम्
Sat, Oct 14, 2023
रायपुर - शारदीय नवरात्रि पर्व में सभी सनातनी भक्त वृंद हिन्दू राष्ट्र निर्माण के पावन संकल्प के साथ माँ आदिशक्ति की विशेष पूजा - आराधना करें। पुरी शंकराचार्य द्वारा संस्थापित एवं श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी से संबद्ध शंकराचार्य आश्रम श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रांवाभाठा रायपुर से सभी देशवासियों से उक्त आराधना हेतु आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि शिवावतार भगवत्पाद आदि शंकराचार्य महाभाग द्वारा संस्थापित चार आम्नाय पीठों में से एक पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी ओड़िशा के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य एवं हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु तथा हिन्दू राष्ट्र प्रणेता पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज चातुर्मास्य पश्चात् राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा में भारतवर्ष भ्रमण के अंतर्गत इस समय हरियाणा , दिल्ली प्रवास पर हैं। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2021 में चातुर्मास्य के समय उनके श्रीमुख से उद्घोषित आगामी वर्षों में हमारे देश की हिन्दू राष्ट्र संकल्पना के दो वर्ष व्यतीत हो रहे हैं तथा इन दो वर्षों में हिन्दू राष्ट्र निर्माण की भावना सभी सनातनियों के हृदय में बलवती हुई है। अपने अपने क्षेत्र में अपनी क्षमताओं के अनुसार सभी सनातनी इस पावन कार्य में संलग्न हैं। आवश्यकता इसको सामूहिक रूप प्रदान करने तथा सांगठनिक स्वरूप में शंखनाद करने की है। अतः आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व में धर्मसंघ पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन की सभी इकाईयां अपने अपने क्षेत्र में सभी धार्मिक संगठन एवं भक्तों के साथ मिलकर सामूहिक आराधना पूजन में सम्मिलित हों। दुर्गा पण्डालों में आयोजित सभी अनुष्ठानों में विभिन्न सेवा प्रकल्पों के द्वारा सक्रिय सहभागी के साथ संगठन की सहभागिता सुनिश्चित करें साथ ही सामूहिक कन्या पूजन , भोजन एवं फल वितरण की व्यवस्था भी करें। याद रहे कि पूज्य पुरी शंकराचार्यजी अपने संदेशों में उद्घृत करते हैं कि सभी जीवों में समष्टि अभिमान समाहित होना चाहिये। जीव होते हुये हम परमात्मा के अंश है यह प्रतिक्षण स्मरण रहे। सर्वप्रथम अपने अपने घरों को ही सनातनी परम्परा की एक छोटी इकाई के रूप में स्थापित कर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के नींव को मजबूत करें। हम सबको लगभग दो अरब वर्षों से प्रचलित हमारी सनातनी परम्परा जिसके अंतर्गत हमारी शिक्षा , भोजन , आवास , चिकित्सा , यातायात , उत्सव त्यौहार , विवाह आदि व्यवस्थायें हैं इन पर गर्व करते हुये इनका परिपालन करना और इन्हें अपनाना है क्योंकि यही हमारे हिन्दू राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को मजबूती प्रदान करेगा।