: मोबाइल दुकान से सामान चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल
Sun, Jun 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिल्हा - मोबाइल दुकान से चोरी किये गये पचास हजार रुपये कीमती सामान को घर से बरामद करते हुये चोरी करने के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया आकाश नवानी पिता विजय कुमार नवानी उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने गत दिवस 17 जून को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का लक्ष्मी मोबाईल के नाम से मेन रोड बिल्हा में दुकान संचालित है। मोबाईल दुकान में विनोद निर्मलकर काम करता था। विनोद निर्मलकर के द्वारा कुछ समय से प्रार्थी के दुकान से मोबाईल व एसेसरीज स्मार्ट वाच , नेकबैंड , ईयर बड्स , पावर बैंक , ईयर फोन कीमती करीबन पचास हजार रुपये चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 272/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय सीडी लहरे (एसजेपीयू बिलासपुर) के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी विनोद निर्मलकर और मशरूका की पतासाजी की गई। जो आरोपी विनोद निर्मलकर धान मंडी परिसर के पास मिला पुछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त सामान को चोरी करना स्वीकार करने पर बिल्हा पुलिस ने आरोपी के घर से उक्त सामान को बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के निर्देशन में किया गया। जिसमें सउनि धर्मेंद्र यादव , आरक्षक गोवर्धन शर्मा , संतोष मरकाम , रंजीत खलखो , दिनेश पटेल , ज्वाला सिंह , महिला आरक्षक रोशनी चतुर्वेदानी का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी-विनोद कुमार निर्मलकर पिता स्व० फुलसिंह उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला
बिलासपुर छ०ग०।बरामद संपत्ति - रियल मी बड्स - 2-04 नग (सफेद बाक्स) कीमती- 3196 रूपये , रियल मी एयर बड्स - 01 नग (पीला बाक्स) कीमती - 4999 रूपये , वन प्लस बड्स सीई--01 नग(ब्लू ब्लैक बाक्स) कीमती- 2699 रूपये , रेडमी एयर बड्स-2 सी - 02 नग (रेड ब्लैक सफेद बाक्स) कीमती- 5998 रूपये , रेडमी एयर बड्स-2 सी - 01 नग (ओपन ब्लैक) कीमती- 1100 रूपये , स्मार्ट वाच व चार्ज(फायर बोल्ड)- 01-01 नग (ओपन ब्लैक )- 4500 रूपये , स्मार्ट वाच व चार्ज(फायर बोल्ड)- 01-01 नग (सफेद बाक्स) कीमती- 12,999 रूपये जुमला कीमती - 35,491 रूपये।
: छेड़छाड़ के वाद विवाद पर हत्या करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
Sun, Jun 18, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसक्ती - बहन से छेड़छाड़ की वाद विवाद पर भाई की हत्या करने के दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को जैजैपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तारम ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 17 जून को प्रार्थिया बिदया रात्रे पिता सुकालू रात्रे उम्र 18 वर्ष निवासी सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी बहन दिव्या रात्रे को आरोपी रामनारायण सुल्तान नरवा नहाने जाते समय छेडखानी किया था। मृतक एकलब्य को दिव्या के द्वारा बताये जाने पर मृतक एकलब्य आरोपी के घर मेरी बहन को क्यों छेडखानी किया है पूछने व समझाने गया था। तब आरोपी रामनारायण सुल्तान अपने घर से टंगिया लेकर निकला और माँ बहन की गाली देते हुये मृतक को टंगिया से बायें कान के बगल में सिर के पास टंगिया से वार किया। आरोपी की बहन समारीनबाई एवं कुमारीबाई भी हाथ मुक्का व डण्डा से मृतक को मारने लगे। मृतक की बहन प्रार्थिया बिदया के द्वारा बीच बचाव करने पर समारीन बाई एवं कुमारी के द्वारा बाल पकडकर हाथ मुक्का से एवं डण्डा से मारने लगे। मृतक एकलब्य को तीनो आरोपी गणो द्वारा टंगिया , हाथ मुक्का व डण्डा से मारने से वह घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। जिसे डॉयल 112 के सहयोग सेवा सी०एच०सी जैजैपुर लाये थे , जिसे डॉक्टर द्वारा मृत होना बताये जाने पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/23 धारा 302 , 294 , 506 , 323 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर० अहिरे ( भा०पु० से०) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किये जाने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति गायत्री सिंह (रा०पु० से०) एवं मौके पर उपस्थित श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती तसलीम आरिफ के मार्गदर्शन एवं कुशल दिशा निर्देशन पर थाना जैजैपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रार्थिया , गवाहों का कथन घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर प्रकरण सदर के आरोपीगण रामनारायण सुल्तान पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 22 वर्ष , कुमारी बाई पिता धनेश्वर सुल्तान उम्र 20 वर्ष , समारीनबाई पति अजय निराला उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम सेन्दरी भाठापारा थाना जैजैपुर जिला सक्ती को उसके सकूनत से तलब कर घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया। जो अपने - अपने मेमोरेण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार किये है। घटना में प्रयुक्त टांगी , लकड़ी का बेडी एवं बांस का डण्डा को आरोपियों के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिद्ध सबूत पाये जाने पर जैजैपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में समस्त थाना जैजैपुर थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
: कोरबा जिले के नकटीखार क्षेत्र में अवैध कबाड़ भंडारण समेत अनेक अवैध गतिविधियां संचालित
Sun, Jun 18, 2023
कोरबा जिले के नकटीखार क्षेत्र में अवैध कबाड़ भंडारण समेत अनेक अवैध गतिविधियां संचालित
कोरबा जिले के नकटीखार क्षेत्र में अवैध कबाड़ भंडारण समेत इन दिनों अवैध गतिविधियां कुछ रसूखदार के ठिकानों में संचालित की जा रहे हैं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अवैध कबाड़ का भंडारण कर अवैध कार्य किए जा रहे हैं, कुछ रसूखदार इन कार्यों को अमलीजामा पहना रहे हैं, शासन-प्रशासन को उक्त क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज करने की आवश्यकता है ताकि ऐसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाई जा सके तथा राजस्व को हो रही हानि को भी रोका जा सके। अवैध गतिविधियों में संलिप्त उक्त क्षेत्र के रसूखदार संभल जाए तथा अवैध गतिविधियों को समाप्त कर दें, जल्द ही समाचार भारती news24 की टीम अपने नए समाचार में कुछ पुख्ता प्रमाण के साथ ऐसी खबरों को प्रसारित करेगी, हमारी टीम उक्त क्षेत्र में लगातार विचरण कर रही है तथा जल्द ही हम इन विषयों पर प्रमाणित खबरें प्रकाशन में लाने की तैयारी में है।