: पत्नी ने कराई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टकोरबा - जंगल में हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में कोरबा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा मोटर सायकल जप्त कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार गत 14 जून को सूचक जगत राम पिता चेतराम कोसले उम्र 46 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार का आकर सूचना दर्ज कराया कि इसका मंझला भाई बसंत कुमार कोसले 13 जून के शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये रजगामार ओमपुर की ओर जा रहा हूं कह कर अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था जो देर रात तक वापस घर नहीं आया जिसका पतासाजी रात्रि में किया किंतु कोई पता नहीं चला। जो 14 जून के सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओमपुर क्वार्टर स्कूल के सामने जंगल में संदिग्ध हालत में बसंत कोसले का लाश मिलने की सूचना पर जाकर देखा जो अपने भाई को संदिग्ध हालत में मृत पाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी राजगामार में अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा यू० उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको/ साइबर सेल कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी रजगामार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल रजगामार ओमपुर भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा , फोरेंसिक टीम , डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल निरीक्षण किया गया मृतक बसंत कुमार कोसले की पत्नि सनिता कोसले से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर सनिता कोसले टूट गई और बताई कि वह अपने प्रेमी साथी के साथ मिलकर अपने पति बसंत कुमार कोसले की षडयंत्र पूर्वक हत्या को अंजाम दिये। सनिता कोसले बताया कि मृतक एनटीपीसी सीपत में काम के लिये गया था वहां पर एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था वहां पर दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान एवं मित्रता होने पर दोनों के घर में आना जाना लगा रहता था पहचान होने के कारण वह मृतक के निवास स्थान ओमपुर अमाडांड़ मे भी आना जाना था। इसी बीच मृतक के पत्नी सनिता कोसले से उसका प्रेम संबंध हो गया इस वजह से दोनों प्रेमी एक साथ रहने के लिये सनिता कोसले ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लानिंग किया। गत 13 जून को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और अपने पति की हत्या की कहानी रची।उसके पश्चात पुलिस टीम ने दिनेश सोनवानी को पकड़ने के पश्चात कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी दिनेश सोनवानी अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त का मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस लेकर रजगामार आकर मृतक की पत्नी सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने को कहा। मृतक की पत्नी ने मृतक बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिये चिकन चिल्ली लेने के लिये भेजा वहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से उसका मुलाकात हुआ रजगामार शराब दुकान से उन लोगों ने शराब खरीद कर ओमपुर जंगल मे जाकर शराब पिये और उस जगह पर आरोपी दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर मृतक बसंत कुमार कोसले के गले में गमछा से उसका गला घोट कर मार दिया। घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी , सिकंदर शाह एवं सनिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको (साइबर सेल कोरबा) निरीक्षक सनत सोनवानी , सउनि ओम प्रकाश परिहार ,अजय सोनवानी चौकी प्रभारी रजगामार स उनि अजय सिंह , प्रधान आरक्षक गुरुवार सिंह , सुरेश मणि सोनवानी , ममता साहू ,आरक्षक प्रेमचंद साहू , साइबर सेल कोरबा सउनि राकेश सिंह , प्रधान आरक्षक रामपाण्डेय , राजेश कंवर , चंदशेखर पांडे , आरक्षक डेमन ओगरे , प्रशांत सिंह , आलोक टोप्पो , रितेश शर्मा , सुशील यादव महिला आरक्षक रेणु टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपीगण -दिनेश सोनवानी पिता पंचनाम सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सिकंदर साह पिता जुलाब साह उम्र 20 वर्ष निवासी दर्राभाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर , सनिता कोसले पति बसंत कोसले उम्र 32 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार कोरबा।
: नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल रही शौर्या राठौर
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर-चांपा - मूलतः जांजगीर-चांपा निवासी सुश्री शौर्या राठौर ने नीट यूजी 2023 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 575 / 720 अंक अर्जित कर परिवार और राठौर समाज को गौरवान्वित की हैं। शौर्या आगे डाॅक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहती हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा शौर्या राठौर बारहवीं सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर राठौर परिवार को गौरवान्वित की है। शासकीय महाविद्यालय चांपा के पूर्व प्राध्यापक ( वाणिज्य ) एवं उनके अभिन्न मित्र शशिभूषण सोनी ने बताया कि मित्र धनंजय राठौर की सुपुत्री सुश्री शौर्या राठौर बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उनके पिताश्री धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ हैं जबकि उनकी मां श्रीमति रोशनी राठौर आकाशवाणी केंद्र , रायपुर में कम्पीयर के रुप में कार्यरत हैंं। शौर्या की बहन कुमारी सौम्या महाराष्ट्र ( मुम्बई ) से लाॅ की पढ़ाई कर रही हैं । शौर्या प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं। सुश्री शौर्या राठौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय बड़ों के मार्गदर्शन , आशीर्वाद और अपने परिवार जनों के स्नेह , शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया हैं। शौर्या को उनके इस उपलब्धि पर परिवारजन , रिश्तेदारों , दोस्तों सहित समाज के लोगों बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं की चांपा नगर सह-संयोजिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमति संगिता-सुरेश पाण्डेय , शशिप्रभा सोनी , श्रीमति शांता गुप्ता , रजनी-सिद्धनाथ सोनी , मीनाक्षी-मोहन सोनी ने बालिका कि प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है।
: रक्षित केंद्र में स्कूल वाहन की जांच हेतु किया गया शिविर का आयोजन
Fri, Jun 16, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र की शुरुआत के पहले यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में जिले के 79 स्कूली वाहन जिसमे 63 बस एवं 16 छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन , परमिट , बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 03 चालकों को आंखों से संबंधित एवं 08 चालकों को उक्त रक्तचाप की समस्या थी जिन्हें डॉक्टर द्वारा दवाई लेने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 18 स्कूल वाहन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर सके जिसमें 07 स्कूली वाहन पर परमिट शर्तो का उल्लंघन करना पाये जाने पर प्रत्येक वाहन चालक से पांच - पांच हजार रुपये कुल 35000 रूपये तथा 11 वाहन चालक पर अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर 8000 रूपये जुर्माना लिया गया। साथ ही 10 वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा गया। यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार वाहन ना चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन ना चलाने की समझाइश दी गई।स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , यदुमणि सिदार अनु.अधि.पुलिस चाम्पा , प्रदीप जोशी प्रभारी यातायात , प्रदीप शर्मा उपनिरीक्षक परिवहन विभाग एवं यातायात तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।